The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Thursday, July 16, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

पंडरिया शक्कर कारखाने में रिकॉर्ड समय में हुआ गन्ने की एफ.आर.पी का भुगतान, विधायक भावना बोहरा ने कहा “हमारी नीति स्पष्ट, हमारी नीयत साफ

The Fire News by The Fire News
July 16, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

IMG 20260716 WA0019 scaled

 

पेराई सत्र 2025-26 की एफ.आर.पी. राशि का बकाया 18.97 करोड़ रु. का भुगतान पूर्ण

पिछले 5 वर्षों में सबसे तेज भुगतान

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के हजारों गन्ना उत्पादक किसानों के लिए बड़ी राहत और खुशी की खबर है। क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों और किसानों के हितों के प्रति उनकी संवेदनशील प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, पंडरिया द्वारा आज 18.97 करोड़ रुपये की शेष एफ.आर.पी. राशि का भुगतान जारी कर दिया गया। इसके साथ ही पेराई सत्र 2025-26 में किसानों से खरीदे गए गन्ने की एफ.आर.पी. राशि का शत-प्रतिशत भुगतान पूर्ण हो गया है। राज्य सरकार की स्पष्ट निति और विधायक भावना बोहरा के प्रयासों तथा किसानों से किये अपने वादे को पूरा करते हुए रिकॉर्ड समय में पंडरिया शक्कर कारखाना के किसानों को उनके खतों में एफ.आर.पी. के पूर्ण भुगतान की राशि हस्तांतरित होने से पंडरिया विधानसभा के गन्ना विक्रेता किसानों में उत्साह और हर्ष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया और उन्होंने इस सौगात के लिए विधायक भावना बोहरा एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

कारखाना के प्रबंध संचालक यू.के. कौशिक ने बताया कि पेराई सत्र 2025-26 में केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित 329.05 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदी की गई थी, जिसके एवज में किसानों को कुल 40.05 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना था। इसमें से 21.07 करोड़ रुपये का भुगतान पूर्व में किया जा चुका था, जबकि शेष 18.97 करोड़ रुपये का भुगतान आज 4,961 गन्ना विक्रेता किसानों के खातों में जारी कर दिया गया। यह भुगतान 21 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को जारी किया गया है। कारखाना प्रबंधन ने यह भी जानकारी दी कि सत्र की शेष रिकवरी राशि का भुगतान भी शीघ्र किया जाएगा।

पिछले 5 वर्षों में सबसे तेज एफ.आर.पी. भुगतान

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, पंडरिया में इस वर्ष किसानों को एफ.आर.पी. राशि का पूर्ण भुगतान 15 जुलाई तक कर दिया गया, जो पिछले 5 वर्षों में सबसे तेज भुगतान है। इससे पहले सत्र 2021-22 में 12 सितंबर 2022, सत्र 2022-23 में 14 अगस्त 2023, सत्र 2023-24 में 19 सितंबर 2024, सत्र 2024-25 में 18 अक्टूबर 2025 को किया गया था और पांचवें वर्ष में सत्र 2025-26 में 15 जुलाई 2026 को किसानों को रिकॉर्ड समय में पूर्ण भुगतान किया गया। यह उपलब्धि किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली पंडरिया विधायक भावना बोहरा की सक्रिय पहल और निरंतर प्रयासों से हुआ है।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने समस्त गन्ना किसानों को बधाई देते हुए कहा कि किसानों का हित हमारी प्राथमिकता है और उनके अधिकारों के लिए हमारी निति स्पष्ट और नियत साफ़ है, क्योंकि हमारे किसान भाई-बहन पंडरिया विधानसभा की अर्थव्यवस्था और समृद्धि की सबसे मजबूत नींव हैं। उन्हें उनकी फसल का पूर्ण भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के इस विषय को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कारखाना प्रबंधन और शासन स्तर पर हमने लगातार संवाद किया और आज पंडरिया विधानसभा के गन्ना किसानों को रिकॉर्ड समय में एफ.आर.पी. का पूर्ण भुगतान उनके खतों में हस्तांतरित कर दी गई है। हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि हमारे किसानों को उनके परिश्रम का पूरा सम्मान मिले। इसी भावना के साथ लगातार प्रयास किए गए, जिसका परिणाम है कि इस वर्ष पहली बार पिछले 5 वर्षों की तुलना में सबसे कम समय में एफ.आर.पी. का शत-प्रतिशत भुगतान संभव हो सका।

 

भावना बोहरा ने कहा कि किसान आर्थिक रूप से मजबूत होगा तभी गांव मजबूत होंगे और गांव मजबूत होंगे तो प्रदेश भी समृद्ध बनेगा। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और किसानों को उनका पारिश्रमिक अधिकारी देने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसानों के हितों से जुड़े प्रत्येक विषय को शासन एवं प्रशासन तक पहुंचाने व उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेंगी तथा शेष रिकवरी राशि का भुगतान भी जल्द से जल्द सुनिश्चित कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

कवर्धा को मिली बड़ी सौगात: मेडिकल कॉलेज के लिए 50 MBBS सीटों की मंजूरी, 2026-27 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

कवर्धा को मिली बड़ी सौगात: मेडिकल कॉलेज के लिए 50 MBBS सीटों की मंजूरी, 2026-27 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई

July 13, 2026
छत्तीसगढ़

द फायर न्यूज़ खबर का असर: ठेकेदार तिलक चंद्रवंशी ब्लैक लिस्ट और अधिकारी सस्पेंड

July 9, 2026
छत्तीसगढ़

10 माह बाद भी 8.5 करोड़ के धान शॉर्टेज की जांच अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार; कार्रवाई पर उठे सवाल

July 7, 2026
छत्तीसगढ़

महासमुंद के 80 किसानों को मखाना खेती का प्रशिक्षण संपन्न

July 6, 2026
छत्तीसगढ़

गुरुकुल पब्लिक स्कूल में पालक अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर दिया गया जोर

July 5, 2026
छत्तीसगढ़

आम महोत्सव–2026, युवा शक्ति के उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक है: भावना बोहरा

July 3, 2026

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In