The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Thursday, July 9, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

गरीबों की आह भाजपा सरकार को भारी पड़ेगी समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता – मो. अकबर

The Fire News by The Fire News
July 1, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

सत्ता के अहंकार में गरीबों के घर उजाड़ना शर्मनाक कांग्रेस लड़ेगी हर पीड़ित की लड़ाई – नवीन जायसवाल

 

कवर्धा। रायपुर जिले के ग्राम पंचायत नकटी में गरीब परिवारों के मकानों पर चली बुलडोजर कार्रवाई को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि यह कार्रवाई प्रशासनिक नहीं, बल्कि गरीब विरोधी मानसिकता का खुला प्रदर्शन है।

IMG 20260701 WA0071

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समक्ष भी यह मामला आया था, लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरीबों की बस्ती उजाड़कर विधायकों का आवास बनाने से मना कर दिया था। भूपेश सरकार में आवास एवं पर्यावरण मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने यह खुलासा किया कि भूपेश सरकार में यह मामला सामने आने के बाद चर्चा हुई थी, लेकिन तब उन्होंने दो टूक इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के दायरे में ग्राम नकटी समेत 41 गांव हैं। चर्चा के दौरान मो.अकबर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में यह विभाग मेरे पास था। वर्तमान में मंत्री ओपी चौधरी के पास यह विभाग है। कांग्रेस शासन में भी ग्राम नकटी के इस बस्ती की जानकारी आई थी। उस दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्ती को उजाड़ने से मना कर दिया था। अकबर के मुताबिक नवा रायपुर क्षेत्र में 50 से अधिक ऐसे क्षेत्र हैं, जहां विधायकों के लिए कॉलोनी बन सकती है।

IMG 20260701 WA0072

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि ग्राम का नाम नकटी है इसे याद रखिए। समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता। आज सत्ता के घमंड में गरीबों के आशियाने उजाड़े जा रहे हैं, लेकिन कल जनता इसी घमंड को जड़ से उखाड़ फेंकेगी। किसी गरीब की आह कभी व्यर्थ नहीं जाती।

 

उन्होंने कहा कि बरसात के बीच तड़के बिजली काटकर बुलडोजर चलाना किसी संवेदनशील सरकार का काम नहीं हो सकता। जिन परिवारों ने जीवनभर की कमाई, जमीन बेचकर और कर्ज लेकर अपने सपनों का घर बनाया था, उन्हें एक झटके में मलबे में बदल दिया गया। मासूम बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के सिर से छत छीन लेना भाजपा सरकार के तथाकथित “सुशासन” की असली तस्वीर है।

IMG 20260701 WA0071 1

जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि पुनर्वास के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। बड़े-बड़े परिवारों को एक कमरे में रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जहां बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। इसे पुनर्वास नहीं, बल्कि गरीबों के साथ क्रूर मजाक कहा जाएगा।

 

नवीन जायसवाल ने कहा कि नकटी आज सिर्फ एक गांव नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की गरीब विरोधी नीतियों का प्रतीक बन चुका है। सत्ता के अहंकार में डूबी सरकार यह न भूले कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला बुलडोजर नहीं, जनता का वोट करता है। नकटी की चीख, उजड़े हुए परिवारों के आंसू और मासूम बच्चों की सिसकियां इस सरकार का पीछा नहीं छोड़ेंगी। कांग्रेस हर पीड़ित परिवार के साथ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और इस अन्याय का हर मंच पर विरोध करेगी। प्रशासन पुनर्वास के नाम पर 12 से 14 सदस्यों वाले परिवारों को केवल एक कमरा उपलब्ध करा रहा है, जहां न बिजली की व्यवस्था है, न पानी और न ही शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं।

IMG 20260701 WA0071 1

नवीन जायसवाल ने कहा कि दो दिन पहले ही ग्रामीण रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मिले थे। सांसद ने स्वयं आश्वासन दिया था कि बरसात के दौरान कोई तोड़फोड़ नहीं होगी और प्रशासन व ग्रामीणों के बीच समाधान निकाला जाएगा। लेकिन आश्वासन के विपरीत गरीबों के घर उजाड़ दिए गए। इससे सरकार की कथनी और करनी का अंतर पूरी तरह सामने आ गया है।

 

उन्होंने कहा कि क्या यही भाजपा सरकार का सुशासन है? क्या गरीबों के सिर से छत छीनना ही संवेदनशील शासन की पहचान है?

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

राष्ट्रीय पटल पर अभ्युदय की स्वर्णिम उड़ान: 14वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में आरोही श्रीवास ने जीता स्वर्ण पदक

Next Post

आम महोत्सव–2026, युवा शक्ति के उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक है: भावना बोहरा

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

द फायर न्यूज़ खबर का असर: ठेकेदार तिलक चंद्रवंशी ब्लैक लिस्ट और अधिकारी सस्पेंड

July 9, 2026
छत्तीसगढ़

10 माह बाद भी 8.5 करोड़ के धान शॉर्टेज की जांच अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार; कार्रवाई पर उठे सवाल

July 7, 2026
छत्तीसगढ़

महासमुंद के 80 किसानों को मखाना खेती का प्रशिक्षण संपन्न

July 6, 2026
छत्तीसगढ़

गुरुकुल पब्लिक स्कूल में पालक अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर दिया गया जोर

July 5, 2026
छत्तीसगढ़

आम महोत्सव–2026, युवा शक्ति के उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक है: भावना बोहरा

July 3, 2026
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय पटल पर अभ्युदय की स्वर्णिम उड़ान: 14वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में आरोही श्रीवास ने जीता स्वर्ण पदक

July 1, 2026
Next Post

आम महोत्सव–2026, युवा शक्ति के उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक है: भावना बोहरा

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In