
क्रिकेट मैदान परिसर में लगाए गए गुलमोहर, बादाम, नीम और जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत दलपुरुवा में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृक्ष मित्र टीम द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के क्रिकेट मैदान परिसर में पंचायत पदाधिकारियों, महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों और ग्रामीणों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।

कार्यक्रम में गुलमोहर, बादाम, नीम, जामुन सहित अन्य छायादार और उपयोगी पौधे लगाए गए। इस अवसर पर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा के लिए प्रेरित किया गया।
वृक्ष मित्र टीम के सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की समय-समय पर देखभाल करना और उन्हें सुरक्षित रखना भी जरूरी है। पौधों के संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के पदाधिकारी, महिला स्व सहायता समूह के सदस्य, युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

