The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Thursday, November 5, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

दीपावली के उल्लास में रंगा अभ्युदय स्कूल कवर्धा : विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक मनाया रोशनी का पर्व 

The Fire News by The Fire News
November 5, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

 

कवर्धा: दीपों की जगमगाहट, रंगों की खूबसूरती, नन्हे हाथों की रचनात्मकता और अपनों के साथ खुशियाँ बाँटने का उत्साह—कुछ ऐसा ही मनमोहक दृश्य अभ्युदय स्कूल, कवर्धा में देखने को मिला, जहाँ 5 नवंबर 2026 को दीपावली उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर दीपावली की सजावट, रंग-बिरंगी कलाकृतियों और उत्सवी वातावरण से जगमगा उठा। विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता ने इस आयोजन को और भी खास एवं यादगार बना दिया।इस खास उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के महत्व से परिचित कराना तथा उनमें रचनात्मकता,

IMG 20261105 WA0012 कलात्मक अभिरुचि, आत्मविश्वास, सहयोग एवं व्यावहारिक कौशल का विकास करना रहा। साथ ही, अभिभावकों को विद्यालय की गतिविधियों से जोड़कर बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और विद्यालय एवं परिवार के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत बनाने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम में उपस्थिति अभिभावकों ने भी पूरे उत्साह के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई। बच्चों की प्रतिभा को नजदीक से देखने और उनकी रचनात्मक गतिविधियों का हिस्सा बनने के लिए अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन को पारिवारिक उत्सव का स्वरूप प्रदान किया।इस पावन पर्व के अवसर पर में विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों एवं अभिभावकों दोनों ही के लिए जहाँ एक ओर रंगोली निर्माण, दीया सजावट, मिट्टी से

IMG 20261105 WA0010लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति निर्माण, तोरण निर्माण, दीप एवं दीवार सजावट, मेहंदी, पेंटिंग, गुलदस्ता निर्माण, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और डिजिटल कार्ड मेकिंग जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। वहीं फैंसी ड्रेस एवं रैंप वॉक, नृत्य और गायन ने सांस्कृतिक रंग बिखेरे। फायरलेस कुकिंग और नेल आर्ट जैसी रोचक गतिविधियों ने भी विद्यार्थियों की विशेष रुचि आकर्षित की।विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोलियाँ बनाईं, दीयों को सुंदर रूप दिया तथा विभिन्न सजावटी वस्तुओं का निर्माण किया। मिट्टी से निर्मित लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं और पारंपरिक सजावट ने भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। फैंसी ड्रेस एवं रैंप वॉक में विद्यार्थियों का

IMG 20261105 WA0011 आत्मविश्वास देखते ही बना, वहीं नृत्य और गायन की प्रस्तुतियों ने उत्सव में आनंद और उमंग का संचार किया। प्रत्येक गतिविधि में बच्चों का उत्साह और उनकी सहभागिता आयोजन की विशेष उपलब्धि रही।कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य श् तोरण साहू जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में सर्वप्रथम सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

IMG 20261105 WA0007 उन्होंने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल दीप जलाने और खुशियाँ मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि प्रेम, सद्भाव, सहयोग और सकारात्मकता का संदेश भी देता है।विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता या गतिविधि में सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है अपना शत-प्रतिशत प्रयास करना। यदि बच्चों ने पूरी लगन, मेहनत और ईमानदारी के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, तो उन्हें परिणाम या निर्णायकों के निर्णय को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं होना चाहिए। उन्होंने समझाया कि प्रतियोगिता में जीतने से अधिक महत्त्वपूर्ण भागीदारी करना, सीखना और स्वयं को बेहतर बनाना है।दीपावली के उत्सव को लेकर उन्होंने विशेष रूप से बच्चों को

IMG 20261105 WA0008 समझाया कि पटाखे हमेशा बड़ों की देखरेख में और पूरी सावधानी के साथ ही जलाएँ। सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने बच्चों को यह भी प्रेरित किया कि दीपावली की खुशियाँ केवल अपने परिवार तक सीमित न रखें, बल्कि आसपास के लोगों के साथ मिल-बाँटकर मनाएँ। जरूरतमंदों की सहायता करें, दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाएँ और अपनी खुशियों में सभी को सहभागी बनाएँ।तत्पश्चात अकादमिक प्रमुख श्रीमती व्ही. शोभा जी ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, मेहनत और उत्साह की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़कर अपनी रुचियों और क्षमताओं को पहचानने का अवसर प्रदान करते हैं। अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता की प्रशंसा करते हुए उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभीIMG 20261105 WA0009 विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना भी है। ऐसे सांस्कृतिक एवं रचनात्मक आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कारों, सामाजिक समरसता और जीवनोपयोगी कौशलों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

🥋 गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा के सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन!

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

🥋 गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा के सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन!

November 5, 2026
छत्तीसगढ़

लोहारा कॉलेज में भाजयुमो का युवा संवाद कार्यक्रम, लोकतंत्र और राष्ट्रहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

November 4, 2026
छत्तीसगढ़

अभ्युदय स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत पॉक्सो अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

November 3, 2026
छत्तीसगढ़

गुरुकुल ने किया फैशन शो तथा आनंद मेला का शानदार आयोजन

November 2, 2026
छत्तीसगढ़

अभ्युदय स्कूल, कवर्धा में ज्ञान और संवाद का संगम : दो दिवसीय पुस्तक मेले एवं पीटीएम का सफल आयोजन

October 31, 2026
छत्तीसगढ़

कवर्धा में चौहान समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, नई कार्यकारिणी गठित

October 25, 2026

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In