नगर पंचायत इंदौरी में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना विकास को गति देते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कुल 1 करोड़ 95 लाख 94 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 1 करोड़ 45 लाख 97 हजार रुपये के कार्यों का भूमिपूजन तथा 49 लाख 97 हजार रुपये के कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत इन्दौरी के प्रभारी रोशन दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष मित्रिन बाई मांडले, उपाध्यक्ष जसवंत साहू, मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू, विधायक प्रतिनिधि रामसुख जायसवाल, मंडल महामंत्री मनोज बंजारे, राजू चंद्रवंशी, नारद साहू, सुखमणी गोस्वामी, हिमचंद सिन्हा, तनुजा आडिले, प्रकाश साहू, दुर्गा साहू, दाऊराम छेदावी, आरती नांरगे, मिल्पी गंगासागर टंडन, उमेद दास बघेल, असमन चन्द्रवंशी, ज्ञानेश डहरिया, भरत घृतलहरे, कमलेश कोशले, कौशल तिवारी, डॉ. भरत यादव, रोहित कुमार मेरावी, ग्राम के सरपंच, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा नगरवासी उपस्थित रहे।

