कवर्धा। जिले में “खाबो बने, रहिबो बने” अभियान और आगामी त्यौहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।
19 अगस्त को अभिहित अधिकारी मुकेश साहू के मार्गदर्शन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेंद्र भारती एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी फणीभूषण जायसवाल की टीम ने लोहरा स्थित जोधपुरी स्वीट्स का निरीक्षण किया।
इस दौरान दुकान से अंजीर कलाकंद, मावा बर्फी, मिल्क केक और कलाकंद बर्फी सहित कुल 4 खाद्य नमूने संकलित कर जांच के लिए भेजे गए।
विभाग की टीम ने दुकानदार को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि त्यौहारों को देखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

