राजपूत क्षत्रिय चौहान समाज 5980, कवर्धा-पंडरिया राज, जिला कबीरधाम का नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह 25 अक्टूबर को डूंगरिया स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश, माँ आशापुरा और प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना एवं महाआरती के साथ हुई। समारोह में केंद्रीय उपाध्यक्ष राम सिंह और केंद्रीय सह सचिव सोनल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी उपस्थिति में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
मुख्य कार्यकारिणी में अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, सचिव गोविंद सिंह, उपाध्यक्ष कवल सिंह और किशोर सिंह, कोषाध्यक्ष हेमसिंह, संरक्षक सुखदेव सिंह तथा सह सचिव सुरेश सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं, समाज को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से युवा प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष निरंजन सिंह चौहान, सचिव राजेश्वर सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश सिंह चौहान, संरक्षक संजय सिंह चौहान, सलाहकार सुरेश सिंह चौहान, सह सचिव बृजेश सिंह चौहान, संचार मंत्री हनुमत सिंह चौहान, संजय सिंह सारंगपुर और संगठन मंत्री शिव सिंह चौहान को जिम्मेदारी दी गई।
समारोह में समाज के वरिष्ठजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने सामाजिक एकता, शिक्षा, विकास और जनकल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया। इस अवसर पर क्षेत्रभर से समाज के वरिष्ठजन और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

