The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Tuesday, July 1, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53 वां एक दिवसीय केंद्रीय महाधिवेशन में शामिल हुए

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज एक गौरवशाली और समृद्ध समाज है-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

The Fire News by The Fire News
September 14, 2024
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53 वां एक दिवसीय केंद्रीय महाधिवेशन में शामिल हुए
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 14 सितम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कवर्धा में चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा राज द्वारा आयोजित 53 वां एक दिवसीय केंद्रीय महाधिवेशन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने भगवान श्रीरामचंद्र, छत्रपति शिवाजी महराज, सरदार वल्लभ भाई पटेल सहित पूर्वजों के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर सामाजिक अधिवेशन का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज एक गौरवशाली और समृद्ध समाज है। यह समाज शिक्षित और समृद्ध है। कुर्मी समाज संगठित और प्रगतिशील समाज है। जिसका अपना एक समृद्ध इतिहास और संस्कृति है। कुर्मी समाज के लोगों ने हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी विशेष पहचान और स्थान बनाने के लिए समाज द्वारा महाविद्यालय संचालित करने की योजना बनाई है, यह योजना सराहनीय है। उन्होंने समाज की मांगों को विशेष ध्यान में रखते हुए समाज की मांग पर शैक्षणिक विकास के लिए 5 एकड़ भूमि आबंटित करने की घोषणा की। महाधिवेशन में समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का गजमाला एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

IMG 20240914 WA0053 IMG 20240914 WA0054 IMG 20240914 WA0050 IMG 20240914 WA0051 IMG 20240914 WA0052मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कुर्मी समाज शिक्षित और समृद्ध है। उन्नत कृषकों का यह समाज है। मुझे यह सुनकर बहुत ख़ुशी हुई कि समाज शिक्षा को विस्तार देते हुए समाज का महाविद्यालय खोल रहा है। उन्होंने कहा कि 13 सितम्बर को हमारे छत्तीसगढ़ सरकार के नौ माह पूरे हुए। इन नौ माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई गारंटियों में से अधिकतर गारंटियों को हमने पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए हमनें 32 हजार करोड़ रुपए के समर्थन मूल्य की राशि का तत्काल भुगतान किसानों को किया और उसके बाद 12 जनवरी को 24 लाख 75 हजार किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत अंतर की राशि 13 हजार 320 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री साय ने कहा, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रुपए किया। जरूरतमंद हितग्राहियों के लिए प्रधानमंत्री आवास की घोषणा को पूरा किया। इसी तरह हम समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने 53 वां केंद्रीय महाधिवेशन के सफल आयोजन के लिए समाज को बधाई एवं शुभाकामनाएं दी।

IMG 20240914 WA0048 IMG 20240914 WA0049 IMG 20240914 WA0047 IMG 20240914 WA0044 IMG 20240914 WA0045 IMG 20240914 WA0042 IMG 20240914 WA0039 IMG 20240914 WA0040 IMG 20240914 WA0037 IMG 20240914 WA0035छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि कुर्मी समाज एक गौरवशाली समाज है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी और सरदार वल्लभभाई पटेल के वंश होने का गौरव समाज को प्राप्त है। छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल इसी समाज से रहे। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता की लड़ाई में इस समाज से अनेक क्रान्तिकारी शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि इसी समाज से ही रमेश बैस हैं, जिन्होंने पूरे देश में अपनी पहचान बनाई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से छत्तीसगढ़ का विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि देश में केवल छत्तीसगढ़ के किसानों को 31 सौ रूपए प्रतिक्विंटल की दर से धान का समर्थन मूल्य मिल रहा है। किसानो को दो साल का बकाया बोनस, महिलाओं को प्रतिमाह एक-एक हजार रूपए मिल रहा है।

पूर्व राज्यपाल एवं केन्द्रीय मंत्री रमेश बैस ने कहा कि छोटा सा छोटा समाज अपने समाज के बारे में चिंतन कर रहे है। उन्होनें कहा कि समाज तभा संगठित होगा जब उसमें सभी की सहभागिता होगी। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं की भागीदारी जरूरी है। बैस ने कहा कि हमें योजनाबद्ध कार्य करना चाहिए, समाज के कमजोर और गरीबों को आगे बढ़ाना हमारा उद्देश्य होना चाहिए ताकि समाज एक साथ आगे बढ़े, समाज संगठित हो, राजनीति में समाज हो समाज में राजनीति न हो।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिवेशन में अपने संबोधन के दौरान कहा कि समाज महापुरुषों के आदर्शों का पालन करते हुए आगे बढ़ रहा है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कवर्धा में युवाओं के प्रेरणास्रोत छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की स्थापना करेंगे ताकि कवर्धा और छत्तीसगढ़ के युवाओं को लगातार प्रेरणा मिलती रहे। उन्होंने समाज के मांग पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की स्थापना के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि कुर्मी समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। देश के इतिहास में समाज का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका मान रखते हुए देश का सबसे ऊँचा स्टेचू ऑफ़ यूनिटी बनाया। हर क्षेत्र में समाज आगे बढ़ रहा है, देश, प्रदेश के विकास में भी आपका अहम् योगदान है।

सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि कुर्मी क्षत्रिय समाज के लोग हर क्षेत्र में कीर्तिमान बनाए हैं। इस वर्ष के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए आपने कवर्धा को चुना, छत्तीसगढ़ की पावन धरती में आपका स्वागत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के मुखिया हैं, उनके कार्यकाल में समाज का विकास हो रहा है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जीवन बदल रहा है। विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में विष्णु विराजमान हैं, लक्ष्मी बरस रही है। जिस समाज में शिवाजी महाराज, सरदार वल्लभ भाई पटेल का नाम आए वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज कुर्मी समाज के योगदान से छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है। इस अवसर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, लालबहादुर चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व संसदीय सचिव मोतिराम चंद्रवंशी, लालजी चंद्रवंशी, उपकार चंद्रवंशी, इंद्रणी दिनेश चंद्रवंशी, अजीत चंद्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, रामबिलास चंद्रवंशी, हिम्मत चंद्राकर, सतीश चंद्रवंशी, नरेश चंद्राकर, अयोध्या चंद्राकर, केशव चंद्राकर, महेन्द्र चंद्राकर सहित समाज के प्रतिनिध, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

किसान मांगे बोनस , समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ

Next Post

जनसेवा युवा समिति राजानवागाँव के युवाओ द्वारा गाँव के विभिन्न समस्याओं के निराकरण तथा ग्राम विकास के लिए किया गया कार्य

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

ग्राम महली में शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, विद्यार्थियों की सुविधा हेतु शाला भवन एवं अतिरिक्त कक्ष का किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

ग्राम महली में शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, विद्यार्थियों की सुविधा हेतु शाला भवन एवं अतिरिक्त कक्ष का किया भूमिपूजन

July 1, 2025
परम पूजनीय गुरु माता मनीषा देवी का ग्राम अतरिया खुर्द में आगमन, सरपंच नरेश साहू को दिया आशीर्वाद
छत्तीसगढ़

परम पूजनीय गुरु माता मनीषा देवी का ग्राम अतरिया खुर्द में आगमन, सरपंच नरेश साहू को दिया आशीर्वाद

June 26, 2025
समीक्षा बैठक में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की
छत्तीसगढ़

समीक्षा बैठक में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की

June 25, 2025
जिम को बताया गया था बलात्कार का अड्डा युवती ने बताया कि जिम में ऐसा कुछ नहीं होता था बल्कि वहा 150 बच्चों को सूरज ठाकुर द्वारा मुफ्त में ट्रेनिंग दिया जाता था
छत्तीसगढ़

जिम को बताया गया था बलात्कार का अड्डा युवती ने बताया कि जिम में ऐसा कुछ नहीं होता था बल्कि वहा 150 बच्चों को सूरज ठाकुर द्वारा मुफ्त में ट्रेनिंग दिया जाता था

June 24, 2025
उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा की पहल से नवगठित छह जिलों में जिला पंचायत भवन निर्माण हेतु 12 करोड़ की स्वीकृति।
छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से नवगठित छह जिलों में जिला पंचायत भवन निर्माण हेतु 12 करोड़ की स्वीकृति।

June 14, 2025
15 जून को कबीरधाम में होगा गोंडवाना गोंड महासभा का भव्य आयोजन।
छत्तीसगढ़

15 जून को कबीरधाम में होगा गोंडवाना गोंड महासभा का भव्य आयोजन।

June 14, 2025
Next Post

जनसेवा युवा समिति राजानवागाँव के युवाओ द्वारा गाँव के विभिन्न समस्याओं के निराकरण तथा ग्राम विकास के लिए किया गया कार्य

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!