The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Friday, March 13, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका पंडरिया के विभिन्न वार्डों में किया जनसंपर्क।

नगरीय निकाय चुनाव में जनता के उत्साह और भाजपा के प्रति समर्थन से पंडरिया में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है भावना बोहरा।

The Fire News by The Fire News
February 3, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका पंडरिया के विभिन्न वार्डों में किया जनसंपर्क।
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भाजपा की नगर पालिका पंडरिया अध्यक्ष प्रत्याशी मंजुला देवी कुर्रे और पार्षद प्रत्याशियों के साथ वार्ड क्रमांक 8 एवं 15 में जनसंपर्क किया। और भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान भावना बोहरा ने वार्डवासियों से 11 फ़रवरी को होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की एवं जनसंवाद किया।

IMG 20250203 WA0168 IMG 20250203 WA0167इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया नगर को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। अधोसंरचना विकास के लिए 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिलने के साथ ही नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग हरिनाला पुल निर्माण का कार्य भी भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। अब हमें 11 फ़रवरी को होने वाले चुनाव में पंडरिया नगर पालिका में तीन गुनी रफ़्तार से विकास करने के लिए ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनाना है, इसके लिए हमें विश्वास है कि सभी मतदाता अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करेंगे। पिछले एक वर्ष में पंडरिया नगर में महतारी वंदन योजना, आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, 3100 प्रति क्विंटल में धान खरीदी, दो वर्ष के बकाया धान बोनस, अधोसंरचना विकास,सड़क निर्माण और बाईपास निर्माण को लेकर जनता में एक नया विश्वास जागा है।

उन्होंने आगे कहा कि जनता ने भाजपा पर जो विश्वास प्रकट किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर अपना भरोसा जताया उसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निभाया है। जनहित की योजनाओं को धरातल पर लाकर जनता को सीधे उसका लाभ दिलाया है। कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार को मिटाने का कम भाजपा के सुशासन में हुआ है। अब पंडरिया नगरवासियों के पास एक और अवसर है कि वो पंडरिया नगर के सर्वंगीण विकास के लिए अपने मताधिकार से पंडरिया की समृद्धि के लिए भाजपा के विकास पथ पर अग्रसर होंगे। पिछले 1 वर्ष में हमने जो काम किया है वही हमारी पहचान है, लेकिन कांग्रेस ने केवल गरीबों,व्यापारियों,किसानों और महिलाओं के विश्वास को तोड़ा है।

निःशुल्क एम्बुलेंस, छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग, जनसमस्याओं के निराकरण के लिए जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना से जनता को सुविधा और लाभ मिल रहा है। जनता के समर्थन से नगर पालिका पंडरिया में भाजपा की जीत के साथ ही इन सभी विकास कार्यों को और गति मिलेगी। हमारा लक्ष्य पंडरिया शहर को एक विकसित और मॉडर्न शहर के रूप में विकसित करने का है। सुविधाओं का विस्तार करना, युवाओं और क्षेत्रवासियों के लिए रोजगार के अवसर, किसानों को उनका अधिकार दिलाना, महिलाओं का सशक्तिकरण करने के साथ ही अधोसंरचना विकास हमारी प्राथमिकताएं हैं। हमें पूरा विश्वास है कि आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता भाजपा के सुशासन और विकासवादी नीतियों पर अपने विश्वास की मुहर लगाकर केवल पंडरिया विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाएगी।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

कार्यकर्ता सम्मलेन में विधायक भावना बोहरा हुईं शामिल कहा इंदौरी नगर में विकास की गति डबल इंजन की रफ़्तार से हो रहा।

Next Post

जिला पंचायत प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल हुई पंडरिया विधायक भावना बोहरा कहा प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जनता है तैयार।

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

महिला एवं बाल विकास विभाग बजट चर्चा में विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन की मांग की

March 12, 2026
छत्तीसगढ़

17 महीनों से अधूरा पड़ा साइंस चौक निर्माण कार्य, नगर पालिका की लापरवाही उजागर – NSUI

March 12, 2026
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में ग्रामीण व आदिवासी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, सहायक शिक्षकों की आपूर्ति एवं अवैध अतिक्रमण व यातायात का उठाया मुद्दा

March 11, 2026
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में वन भूमि पर अवैध कब्ज़ा, प्रदेश में रोडवेज सेवाओं, अग्निशमन के आधुनिकीकरण एवं भुईया पोर्टल पर फसल प्रविष्टि का उठाया मुद्दा 

March 10, 2026
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में धान खरीदी और भुगतान में विसंगति, गर्भवती माता और शिशु के पोषण, पेंशन एवं कम्प्यूटर ऑपरेटरों के बकाया वेतन भुगतान का उठाया मुद्दा 

March 10, 2026
छत्तीसगढ़

कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि बने गोलू यादव, यादव समाज ने किया भव्य स्वागत

March 9, 2026
Next Post
जिला पंचायत प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल हुई पंडरिया विधायक भावना बोहरा कहा प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जनता है तैयार।

जिला पंचायत प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल हुई पंडरिया विधायक भावना बोहरा कहा प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जनता है तैयार।

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!