देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कबीरधाम द्वारा बालोदान के सामने 03 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी का शुभारंभ राष्ट्रीय कृषि कर्मठ पुरस्कार से सम्मानित अदिति कश्यप एवं शिवकुमार चंद्रवंशी के साथ भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं राजेंद्र चंद्रवंशी जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके पश्चात अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, अधोसंरचना विकास, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं गरीब वर्ग के उत्थान हेतु संचालित योजनाओं तथा भारत की वैश्विक उपलब्धियों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कृषि कर्मठ पुरस्कार से सम्मानित जिले की प्रगतिशील कृषक अदिति कश्यप एवं शिवकुमार चंद्रवंशी का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। अतिथियों ने दोनों कृषकों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्य कर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनके अनुभव अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि तथा डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि यह छायाचित्र प्रदर्शनी आम नागरिकों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विकास यात्रा से अवगत कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर एक मजबूत और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को साकार करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। यह प्रदर्शनी जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का प्रयास है, जिससे लोग विकास कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकें।
कोषाध्यक्ष एवं प्रदर्शनी संयोजक विक्की अग्रवाल ने बताया कि तीन दिवसीय इस छायाचित्र प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की 12 वर्षों की विकास यात्रा को आकर्षक छायाचित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करने का आग्रह करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी देश के विकास, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट अवसर है।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, संतोष पटेल, महामंत्री नितेश अग्रवाल, मुकेश ठाकुर, जसविंदर बग्गा, अशोक चंद्रवंशी पर्यटन वर्मा जिला उपाध्यक्ष कृष्णकुमार वैष्णव जिला उपाध्यक्ष, चंदन पटेल जिला मंत्री उतरा साहू जिला मंत्री अनीता ध्रुवे जिला मंत्री ,सतविंदर पाहुजा मंडल अध्यक्ष वीर सिंह पटेल कवर्धा ग्रामीण कवर्धा सानू साहू महामंत्री कवर्धा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों की सराहना की।
