
कवर्धा ।भारतीय जनता पार्टी कवर्धा शहर मंडल के महामंत्री सानू साहू ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने वाला है।
साहू ने बताया कि माननीय वित्त मंत्री द्वारा शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे निर्णय लिए गए हैं, जो करोड़ों विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेंगे।
उन्होंने कहा कि बजट के अंतर्गत 15,000 नए सेकेंडरी स्कूलों और 500 नए कॉलेजों की स्थापना की जाएगी, जिससे माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा तक विद्यार्थियों की पहुंच और अधिक सशक्त होगी।
इसके साथ ही हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोले जाने की घोषणा बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा और सराहनीय कदम है।
साहू ने आगे बताया कि 3 ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की स्थापना से भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा मिलेगा और स्वास्थ्य शिक्षा को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी।
अंत में उन्होंने कहा कि यह बजट स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि भाजपा सरकार शिक्षा, समान अवसर और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाली पीढ़ी को मजबूत भारत देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।













