The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Saturday, October 10, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति

The Fire News by The Fire News
September 19, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

IMG 20260826 WA0027पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25 लाख 12 हजार के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है। इन स्वीकृतियों के माध्यम से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सड़क, अधोसंरचना, सामुदायिक एवं सांस्कृतिक सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड, पंडरिया में मंडी निधि अंतर्गत कुल 29 विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य हेतु ₹2 करोड़ 84 लाख 55 हजार की स्वीकृति मिली है। इसके तहत सीसी रोड, सामुदायिक भवन एवं सांस्कृतिक मंच जैसे जनोपयोगी कार्य किए जाएंगे। इसी प्रकार मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत पंडरिया विधानसभा के विभिन्न गांवों में 39 विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लिए ₹1 करोड़ 40 लाख 17 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे गांवों में सीसी रोड, सद्भावना भवन, मुरमीकरण, रंगमंच सहित विभिन्न आवश्यक विकास कार्यों को गति मिलेगी। वहीं नगरीय प्रशासन एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद अंतर्गत नगर पंचायत पांडातराई के लिए ₹3 करोड़, नगर पंचायत इंदौरी के लिए ₹2 करोड़ तथा नगर पालिका पंडरिया के लिए ₹1 करोड़ 4 हजार की प्राविधिक स्वीकृति मिली है। इससे नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना एवं जनसुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा के गांवों और शहरों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और अधोसंरचना का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता में है और इसी दिशा में निरंतर प्रयासों से आज 10 करोड़ रुपए से अधिक के इन विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। इन विकास कार्यों की स्वीकृति से क्षेत्र में सड़क, सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच सहित अनेक जनोपयोगी कार्यों को गति मिलेगी वहीं अधोसंरचना निर्माण कार्यों से नगर का समुचित विकास, जनता को सुविधा, व्यपारी और किसानों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और आम नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास की सुविधाएं पहुंचें और अंतिम छोर तक रहने वाले नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं मिलें, इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। इन विभिन्न स्वीकृतियों के लिए मैं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी, उप मुख्यमंत्री  अरुण साव जी एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम जी का आभार व्यक्त करती हूं।

उन्होंने बताया कि विगत वर्षों में पंडरिया नगर में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई हैं। हरिनाला पुल, पंडरिया बाईपास, 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम, पंडरिया नगर मुख्य मार्ग का निर्माण, बिसेसरा नाला से हरिनाला तक सड़क निर्माण, नवीन नगर पालिका भवन, नवीन व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) भवन निर्माण, व्यावसायिक परिसर, मिनी स्टेडियम, चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण, हर वार्ड व प्रमुख सड़कों के निर्माण तथा पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक गाँव तक सड़क, नाली,पुल-पुलिया, बिजली, प्रकाश व्यवस्था व पेयजल सुविधा जैसे जनसुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों से पंडरिया नगर निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है। वहीं नगर पंचायत इन्दौरी में मिनी स्टेडियम, मुक्तिधाम उन्नयन, व्यावसायिक परिसर, इन्दौरी से बहरमुड़ा तक बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण, मांगलिक कार्यक्रमों हेतु मंगल भवन, सौन्दर्यीकरण के कार्य हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइट, सीसी रोड, नाली निर्माण, चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण के कार्य निरंतर जारी हैं। नगर पंचायत पांडातराई में इंटरसेप्शन एवं डायवर्सन ड्रेन सहित एसटीपी निर्माण, उप तहसील व विद्युत् सब स्टेशन की स्थापना, पांडातराई से फास्टरपुर मार्ग, चौक चौराहों का सौन्दर्यीकरण एवं विभिन्न जनसुविधाओं का विस्तार किया गया है।

 

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र भी निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो रहें हैं जिसका प्रत्यक्ष लाभ हमारे आदिवासी भाई-बहनों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन भाजपा सरकार ने इन क्षेत्रों के विकास को नई दिशा और नई गति दी है। आज जिन गाँवों में वर्षों तक सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पेयजल, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव था, वहाँ तेज़ी से विकास कार्य हो रहे हैं। पंडरिया विधानसभा के दूरस्थ वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास के एक नए युग की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से आज इन वनांचल क्षेत्रों में लगभग 200 किलोमीटर के पक्के सड़कों का निर्माण हुआ जिससे सुगम और सुरक्षित आवगमन की सुविधा तथा हर मौसम में बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिल रहा है और यही सड़कें विकास कार्यों को प्रत्येक गाँव तक पहुँच सुनिश्चित कर रही हैं। लगभग 3500 पीएम जनमन योजना के तहत आवास की स्वीकृति मिलने से उन्हें पक्की छत मिली है, टैंकरों के माध्यम से दुर्गम इलाकों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है, विद्युत्विहीन ग्रामों में बिजली की पहुँच से उनका जीवन रोशन हो रहा है। सिंचाई परियोजनाओं से उनके खेतों तक पानी पहुँच रही है। पुल-पुलिया निर्माण और कुई-कुकदुर में महाविद्यालय की स्थापना जैसे कार्यों से विकास की रोशनी वनांचल क्षेत्रों में पहुँच रही है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

सरोदा मध्यम जलाशय में जगमगाए दीप, ‘आशीर्वाद का दिया उत्सव’ में उमड़ा उत्साह

Next Post

पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत बद्दो में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

October 8, 2026
छत्तीसगढ़

दलपुरुवा में पर्यावरण संरक्षण की पहल, सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ वृहद वृक्षारोपण

October 7, 2026
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा

October 6, 2026
छत्तीसगढ़

नाम बदलकर वाहवाही लूट रही सरकार, मजदूरों की मेहनत की मजदूरी देने में नाकाम: अमन वर्मा

October 3, 2026
छत्तीसगढ़

इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

September 25, 2026
छत्तीसगढ़

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने रचा इतिहास

September 24, 2026
Next Post

पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In