The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Wednesday, June 24, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

भाजपा राज में न्यायालयीन आदेशों की अवहेलना चरम पर हाईकोर्ट में अवमानना मामलों का विस्फोट सरकार की नाकामी का प्रमाण — मोहम्मद अकबर

The Fire News by The Fire News
June 24, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

 

न्यायालय के आदेशों का सम्मान सुनिश्चित करे सरकार — राज्यपाल से मोहम्मद अकबर का आग्रह

 

कवर्धा:-  पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने कहा है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लगातार बढ़ रही अवमानना याचिकाएं भाजपा सरकार की प्रशासनिक अराजकता, संवैधानिक संस्थाओं के प्रति असम्मान और अधिकारियों पर नियंत्रण खो चुकी सरकार का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।

IMG 20260624 WA0000

पूर्व मंत्री मो. अकबर भाई ने कहा कि जब न्यायालय के आदेशों का पालन कराने के लिए नागरिकों को बार-बार अदालत की शरण लेनी पड़े, तब यह केवल कानूनी विषय नहीं रह जाता, बल्कि सरकार की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह बन जाता है।

 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में जहां 1,010 अवमानना याचिकाएं दायर हुई थीं, वहीं भाजपा सरकार के दौरान यह संख्या बढ़कर वर्ष 2025 में 1,884 तक पहुंच गई। चार वर्षों में लगभग 87 प्रतिशत की वृद्धि यह साबित करती है कि प्रदेश में शासन-प्रशासन न्यायालयीन आदेशों के पालन को लेकर गंभीर नहीं है।

IMG 20260624 WA0000

मो.अकबर भाई ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अधिकारी जवाबदेही से मुक्त होकर काम कर रहे हैं। आम जनता को अपने संवैधानिक अधिकार प्राप्त करने के लिए पहले सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं और फिर न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ता है। इसके बाद भी यदि न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं होता, तो नागरिकों को अवमानना याचिका दायर करनी पड़ती है। यह स्थिति प्रशासनिक विफलता की पराकाष्ठा है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “सुशासन” का दावा करती है लेकिन वास्तविकता यह है कि न्यायालयों में बढ़ती अवमानना याचिकाएं सरकार के दावों की पोल खोल रही हैं। यदि शासन संवेदनशील और जवाबदेह होता तो न्यायालयीन आदेशों की अवहेलना के इतने मामले सामने नहीं आते।

IMG 20260624 WA0000

मोहम्मद अकबर ने कहा कि वर्ष 2024 में 1,504 और वर्ष 2025 में रिकॉर्ड 1,884 अवमानना याचिकाएं दर्ज होना बताता है कि प्रदेश में कानून के शासन की स्थिति कमजोर हुई है। यह केवल आंकड़ा नहीं बल्कि हजारों नागरिकों की पीड़ा और प्रशासन की उदासीनता का दस्तावेज है।

 

उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया है कि वे इस गंभीर विषय पर राज्य सरकार से जवाब मांगें तथा न्यायालयीन आदेशों के पालन की नियमित समीक्षा, दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा हेतु आवश्यक निर्देश जारी करें।

IMG 20260624 WA0000

अकबर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी न्यायपालिका की गरिमा और संविधान की सर्वोच्चता में विश्वास रखती है। लोकतंत्र में सरकारें अदालतों के आदेशों से ऊपर नहीं होतीं। भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि उसके शासनकाल में न्यायालय की अवमानना से जुड़े मामलों में इतनी चिंताजनक वृद्धि क्यों हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

देश में सबसे पहले भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा नया कीर्तिमान, किसानों को जून में ही शत प्रतिशत भुगतान

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

देश में सबसे पहले भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा नया कीर्तिमान, किसानों को जून में ही शत प्रतिशत भुगतान

June 21, 2026
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा द्वारा वनांचल ग्राम भैंसाओदार में आयोजित स्वस्थ आयु के लिए योग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग

June 21, 2026
छत्तीसगढ़

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 59 पाव देशी शराब और वाहन जब्त

June 16, 2026
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 03 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

June 16, 2026
छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम के 872 जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता

June 13, 2026
छत्तीसगढ़

कवर्धा शहरवासियो को मिला सुव्यवस्थित चौपाटी की सौगात

April 19, 2026

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In