The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Sunday, June 21, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

देश में सबसे पहले भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा नया कीर्तिमान, किसानों को जून में ही शत प्रतिशत भुगतान

The Fire News by The Fire News
June 21, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

 

किसानों के भरोसे और सहकारिता की ताकत से आगे बढ़ रहा भोरमदेव शक्कर कारखाना– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

 

लगातार दूसरे वर्ष एफआरपी और अतिरिक्त रिकवरी राशि का जून माह में पूर्ण भुगतान

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में किसानों के खातों में 29.83 करोड़ रुपए अंतरित

 

सत्र 2025–26 में कुल 107.10 करोड़ रुपए का हुआ भुगतान

 

किसानों के भरोसे और सहकारिता मॉडल की बनी मिसाल

IMG 20260621 WA0086 scaled

कवर्धा, 21 जून 2026/ देश के सहकारी शक्कर उद्योग में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने गन्ना किसानों के भरोसे को मजबूत करने वाली ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। लगातार दूसरे वर्ष कारखाना देश का पहला ऐसा शक्कर कारखाना बना है जिसने किसानों को समर्थन मूल्य (एफआरपी) और अतिरिक्त रिकवरी राशि का शत-प्रतिशत भुगतान जून माह में ही पूरा कर दिया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में आज किसानों के खातों में 29.83 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने किसानों को चेक का वितरण किया। भोरमदेव शक्कर कारखाना पूरे देश में सर्वाधिक रिकवरी देने वाला कारखाना है। समयबद्ध भुगतान, पारदर्शी व्यवस्था और किसान केंद्रित पहल ने भोरमदेव शक्कर कारखाना को आज किसानों के विश्वास और ग्रामीण समृद्धि का मजबूत प्रतीक बना दिया है।

IMG 20260621 WA0084 scaled

गन्ना किसानों के खातों में आज 6.91 करोड़ रुपए की शेष (एफआरपी) राशि तथा 22.92 करोड़ रुपए की अतिरिक्त रिकवरी राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया। इस प्रकार कुल 29.83 करोड़ रुपए सीधे किसानों के खातों में अंतरित किए गए। इसके साथ ही कारखाना द्वारा सत्र 2025–26 में अब तक किसानों को 84.18 करोड़ रुपए की (एफआरपी) राशि तथा 22.92 करोड़ रुपए की अतिरिक्त रिकवरी राशि सहित कुल 107.10 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के चेयरमैन एवं कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में कारखाना द्वारा किसानों को समय पर भुगतान, उत्पादन वृद्धि और किसान हितैषी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया गया।

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के भुगतान कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष किसानों ने कारखाने को लगातार गन्ना उपलब्ध कराया। किसानों के इसी सहयोग का परिणाम है कि आज उनके खातों में समर्थन मूल्य (एफआरपी) एवं अतिरिक्त रिकवरी राशि का पूरा भुगतान अंतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल भुगतान नहीं, बल्कि किसानों के विश्वास और सहकारिता मॉडल की सफलता है।

IMG 20260621 WA0082 scaled

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि भोरमदेव शक्कर कारखाना किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि किसानों का अपना कारखाना है। निजी व्यवस्था में लाभ सीमित लोगों तक पहुंचता है, जबकि सहकारिता में लाभांश सभी हितधारकों तक वितरित होता है। सहकारी मॉडल किसानों की आर्थिक मजबूती और सामूहिक विकास का प्रभावी माध्यम है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि गुजरात प्रवास के दौरान उन्होंने बनासकांठा सहकारी मॉडल का अध्ययन किया, जहां सहकारिता के माध्यम से हजारों करोड़ रुपए का कारोबार संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि वहां की सफलता का आधार किसानों की भागीदारी और लाभ का समान वितरण है।

IMG 20260621 WA0086 scaled

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने किसानों से अधिक से अधिक गन्ना कारखाना तक लाने की अपील करते हुए कहा कि पिछले वर्ष 6 हजार से अधिक किसानों ने कारखाना से अनुबंध किया था, लेकिन इस वर्ष लक्ष्य बढ़ाकर 10 हजार से अधिक किसानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि कारखाना में 4 लाख मीट्रिक टन से अधिक गन्ना क्रशिंग का लक्ष्य प्राप्त किया जाए ताकि उत्पादन, आय और किसानों का लाभ और बढ़ सके। शर्मा ने कहा कि सहकारिता का मॉडल किसानों और समाज के लिए सबसे उपयोगी है। किसानों की मांग पर बोनस राशि बढ़ाने के संबंध में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के समक्ष विषय रखा गया है और इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने किसानों से नई तकनीक अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जब किसान संकल्प ले लेता है तो वह असंभव को भी संभव बना देता है। आधुनिक कृषि पद्धतियों और तकनीक के उपयोग से उत्पादन और आय दोनों बढ़ाई जा सकती हैं।

IMG 20260621 WA0084 scaled

कार्यक्रम में कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य भगत पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी, नितेश अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट, राम किंकर वर्मा, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पटेल, गणपत बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे, जनपद सदस्य भागवत बंजारे, लोकचंद साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, मनीराम साहू, उमंग पांडेय, भुवनेश्वर चंद्राकर, डोमन चंद्रवंशी,  गोकुल चंद्रवंशी,  शत्रुहन वर्मा, डोमन चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि और किसान उपस्थित थे।

IMG 20260621 WA0088 scaled

दो वर्षों में दर्ज हुई अनेक उपलब्धियां

पिछले दो वर्षों के दौरान कारखाने ने उत्पादन और किसान हितैषी योजनाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें लगातार तीसरे वर्ष 12 प्रतिशत से अधिक शुगर रिकवरी, किसानों को रियायती दर पर शक्कर वितरण, “बलराम सदन” कृषक प्रतीक्षालय का निर्माण, मिट्टी परीक्षण सुविधा, प्रेसमड वितरण, दो हजार एकड़ क्षेत्र में उन्नत गन्ना बीज एवं सीडलिंग उपलब्धता तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा कारखाना परिसर में संचालित शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना कैंटीन के माध्यम से श्रमिकों को मात्र 5 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती

समय पर भुगतान, तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण और किसान हितैषी सुविधाओं के कारण भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना क्षेत्रीय विकास का मजबूत केंद्र बनकर उभरा है। कारखाने की पहल से किसानों की आय, उत्पादन क्षमता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा और मजबूती मिली है।

IMG 20260621 WA0086 scaled

भोरमदेव शक्कर कारखाना की प्रमुख उपलब्धियां

▪ एफआरपी भुगतान – 84.18 करोड़

▪ अतिरिक्त रिकवरी राशि – 22.92 करोड़

▪ कुल भुगतान – 107.10 करोड़

▪ जून में अंतिम भुगतान – 29.83 करोड़

▪ शुगर रिकवरी – 12.09 प्रतिशत

▪ उन्नत गन्ना क्षेत्र – लगभग 2000 एकड़

▪ श्रमिक भोजन योजना – 5 में भोजन

▪ कृषक प्रतीक्षालय – बलराम सदन

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

विधायक भावना बोहरा द्वारा वनांचल ग्राम भैंसाओदार में आयोजित स्वस्थ आयु के लिए योग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा द्वारा वनांचल ग्राम भैंसाओदार में आयोजित स्वस्थ आयु के लिए योग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग

June 21, 2026
छत्तीसगढ़

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 59 पाव देशी शराब और वाहन जब्त

June 16, 2026
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 03 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

June 16, 2026
छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम के 872 जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता

June 13, 2026
छत्तीसगढ़

कवर्धा शहरवासियो को मिला सुव्यवस्थित चौपाटी की सौगात

April 19, 2026
छत्तीसगढ़

अंतर्विद्यालयीन नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में गुरुकुल सर्वश्रेष्ठ 

April 19, 2026

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In