The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Tuesday, July 15, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ग्राम भौंदा, तरेगांव मैदान में आयोजित मां शाकंभरी जयंती कार्यक्रमों में हुए शामिल

विष्णुदेव साय सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों का किया जा रहा लगातार विकास-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

The Fire News by The Fire News
January 14, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ग्राम भौंदा, तरेगांव मैदान में आयोजित मां शाकंभरी जयंती कार्यक्रमों में हुए शामिल
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा 14 जनवरी 2025। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित मां शाकंभरी जयंती के भव्य कार्यक्रमों में शामिल हुए। ग्राम भौंदा, तरेगांव मैदान में आयोजित आयोजनों में उन्होंने मां अन्नपूर्णा के अवतार मां शाकंभरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उप मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों को मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की साय सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है और सभी बुनियादी सुविधाओं में सुधार लाया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे, बरसाती वॉर्म, रुपनाथ मानिकपुरी, समाजिक पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

IMG 20250114 WA0034 IMG 20250114 WA0031 IMG 20250114 WA0032उप मुख्यमंत्री शर्मा इस दौरान ग्रामीणवासियों से सीधा संवाद किया और उनकी मांग, समस्या और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके अनेक मांगों को तत्काल पूरा करते हुए विकास कार्यों की घोषणा भी की। उप मुख्यमंत्री ने ग्राम भौंदा में महतारी सदन और मांदी घाट से भौंदा तक सड़क निर्माण की घोषणा की। साथ ही ग्राम तरेगांव मैदान में महतारी सदन एवं 13 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि गांव के महिलाओं को महतारी वंदन और बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को पेंशन की राशि पंचायत में ही मिलेगी। इस नई व्यवस्था के तहत महिलाओं को बैंक जाकर पैसे निकालने की आवश्यकता नहीं होगी। वे बैंक सखी या सीएससी के माध्यम से अपने गांव में ही राशि प्राप्त कर सकेंगी। इसके लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर ग्राम पंचायत के पास भवन निर्माण और शेड लगाने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। इन भवनों में बैंक सखी और सीएससी को प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे वे इस योजना को सुचारु रूप से संचालित कर सकें। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नए व्यवस्था से जल्द ही ग्राम पंचायतों में ही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पैसा मिलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे न केवल महिलाओं और बुजुर्गों की सहूलियत बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण स्तर पर आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।

IMG 20250114 WA0033 IMG 20250114 WA0030 IMG 20250114 WA0029उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पटेल (मरार) समाज द्वारा आयोजित मां शाकंभरी जयंती के आयोजन के लिए समाज के सभी प्रमुखों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां शाकंभरी, मां अन्नपूर्णा और शक्ति स्वरूपा दुर्गा का अवतार हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में मां शाकंभरी जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। विजय शर्मा ने पटेल समाज की प्रशंसा करते हुए इसे एक संगठित और सशक्त समाज बताया, जो प्रदेश में एकता और प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पटेल समाज का प्रमुख व्यवसाय कृषि और सब्जी-भाजी उत्पादन है, जो समाज को आजीविका के साधन प्रदान करता है। इसके साथ ही, पटेल समाज ने न केवल कृषि बल्कि हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि समाज द्वारा मां शाकंभरी जयंती जैसे आयोजन किए जा रहे हैं, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर और सामुदायिक एकता को और मजबूत करते हैं।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि शपथ लेने के अगले ही दिन कैबिनेट की बैठक में 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए, जिससे लाखों गरीबों का पक्का घर बनाने का सपना साकार हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास योजना के संकल्प की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों को पक्के घर देने का यह ऐतिहासिक प्रयास छत्तीसगढ़ में मील का पत्थर साबित हो रहा है। अब तक राज्य में 8 लाख 47 हजार मकान स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने इस योजना को अधिक समावेशी बनाने के लिए पात्रता मानदंडों में बदलाव किए हैं। अब अधिकतम आय सीमा 15,000 रुपये कर दी गई है। साथ ही, ढाई एकड़ सिंचित भूमि या पांच एकड़ असिंचित भूमि रखने वाले और टू-व्हीलर मालिक भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आवास प्लस 2024“ के तहत सर्वेक्षण कार्य शुरू हो चुका है, जिससे वे पात्र हितग्राही भी लाभान्वित होंगे, जिनका नाम पहले शामिल नहीं हो सका था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संकल्प को देशभर के गरीबों के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह योजना न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के गरीबों को स्थायी आवास उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

माता राजीम जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन अतरिया खुर्द में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Next Post

स्काउट्स गाइड्स ने किया अनुशासन और रचनात्मकता का प्रदर्शन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को किया साकार विशाल जिला रैली हुई संपन्न

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रदेश में शराब दुकानों के संचालन, पर्याप्त बिजली आपूर्ति एवं पंडरिया विधानसभा में नवीन शासकीय विद्यालयों की स्थापना एवं उन्नयन के संबंध में विधानसभा में पूछा प्रश्न
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रदेश में शराब दुकानों के संचालन, पर्याप्त बिजली आपूर्ति एवं पंडरिया विधानसभा में नवीन शासकीय विद्यालयों की स्थापना एवं उन्नयन के संबंध में विधानसभा में पूछा प्रश्न

July 14, 2025
छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग, कबीरधाम की अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

July 13, 2025
भोरमदेव पदयात्रा में आस्था का अद्वितीय संगम, श्रद्धालुओं को समर्पित ऐतिहासिक पहल
छत्तीसगढ़

भोरमदेव पदयात्रा में आस्था का अद्वितीय संगम, श्रद्धालुओं को समर्पित ऐतिहासिक पहल

July 13, 2025
गुरुकुल ने पालक अभिमुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न कराकर रचा स्वर्णिम इतिहास
छत्तीसगढ़

गुरुकुल ने पालक अभिमुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न कराकर रचा स्वर्णिम इतिहास

July 13, 2025
छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग, कबीरधाम (छ.ग.) की अवैध कच्ची महुआ मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही

July 12, 2025
पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु 5 निःशुल्क बसों का मुख्यमंत्री श विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने किया वर्चुअल लोकार्पण एवं करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु 5 निःशुल्क बसों का मुख्यमंत्री श विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने किया वर्चुअल लोकार्पण एवं करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात

July 6, 2025
Next Post
स्काउट्स गाइड्स ने किया अनुशासन और रचनात्मकता का प्रदर्शन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को किया साकार विशाल जिला रैली हुई संपन्न

स्काउट्स गाइड्स ने किया अनुशासन और रचनात्मकता का प्रदर्शन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को किया साकार विशाल जिला रैली हुई संपन्न

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!