The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Tuesday, December 23, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

नपाध्यक्ष ने पेश किया 228 करोड़ 61 लाख का बजट।

लक्ष्य कठिन नही, संकल्प से होगा विकास-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी।

The Fire News by The Fire News
March 28, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
नपाध्यक्ष ने पेश किया 228 करोड़ 61 लाख का बजट।
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा-‘‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। जब इंसान पूरे समर्पण और मेहनत से काम करता है, तो चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, वह आखिरकार सफलता प्राप्त करता है। मेहनत से कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता। यही विश्वास और दृढ़ संकल्प से ही विजय प्राप्त किया सकता है।‘‘ इसी अंदाज में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी अपने प्रथम बजट को परिषद के पटल पर रखा। उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में कवर्धा शहर विकास की उंचाईयों को आगे बढ़ायेगा। प्रस्तुत बजट को परिषद की सभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया। बजट में कोई नया कर प्रस्तावित नही किया गया है उन्होनें बजट पूर्व परंपरा अनुसार राष्ट्रगान व राजगीत की धुन से कार्यवाही शुरू की।

IMG 20250328 WA0040इस प्रकार आगामी वित्तीय वर्ष हेतु अनुमानित आय व्यय पत्र बजट प्रस्तुत किया गया है इसमें वर्ष 2025-26 हेतु अनुमानित आय 22861.95 लाख (अक्षरी-दो सौ अठ्इाईस करोड़ एकसठ लाख पनचानवे हजार रूपये) तथा व्यय 22843.30 (अक्षरी-दो सौ अठ्ठाईस करोड़ तिरालीस लाख तीस हजार) रूपये प्रस्तावित किया गया है इस प्रकार बजट में 18 लाख 65 हजार का लाभ का बजट प्रस्तुत किया गया है।

IMG 20250328 WA0037मिल का पत्थर साबित होगा बजट।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने अपने बजट प्रस्तुत करते हुए बताया कि विकास के लिए इस बजट में 193 करोड़ का प्रावधान किया गया है जिसमें चार स्थानों पर पिंक टॉयलेट निर्माण 1 करोड़, शारदा संगीत महाविद्यालय का उन्नयन, खेल विस्तारीकरण, महिला जीम की स्थापना 2 करोड़, नालंदा परिसर, जेवड़न मार्ग, करपात्री स्कूल के सामने एवं परशुराम चौक से गंगानगर होते हुए वार्ड क्रं. 08 तालाब तक गौरवपथ निर्माण 15 करोड़ , शहर के चारो दिशाओं में प्रवेश द्वार का निर्माण 2 करोड़, शहर के चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण 2 करोड़ 50 लाख, तालाबों का विकास 6 करोड़, पाईप लाईन विस्तारीकरण, स्ट्राम बडे नाला का विकास कार्य, ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे नवीन मटन मार्केट का निर्माण 2 करोड़ 50 लाख, नवीन कचरा प्रबंधन संग्रहण केन्द्र का निर्माण 1 करोड़, मुक्तिधाम विकास कार्य 5 करोड़, गार्डन विकास का कार्य 6 करोड़ 50 लाख सहित अन्य विकास कार्यो को शामिल किया गया है। इस प्रकार अधोसंरचना मद अंतर्गत 34 करोड़, राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत 24 करोड़, केन्द्र प्रवर्तित योजनांतर्गत 35 करोड़ 11 लाख, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 3 करोड़, अन्य मदो से प्राप्त राशि 15 करोड़ 64 लाख, सांसद, विधायक, अध्यक्ष पार्षद निधि से 2 करोड़ 10 लाख, निकाय राजस्व से 6 करोड़ 60 लाख रू. का खर्च करने का प्रावधान किया गया है।

IMG 20250328 WA0039महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान का ख्याल, 4 स्थानों पर बनेगें पिंक टायलेट।

बजट में नपाध्यक्ष ने बताया कि चार स्थानों पर पिंक टॉयलेट का निर्माण होगा। पिंक टायलेट का निर्माण जो महिलाओं के लिए सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने में मदद करेगा। महिलाओं को साफ, सुरक्षित और आरामदायक सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक सकारात्मक पहल है। इस तरह की सुविधाएं सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए अधिक सहूलियत और आत्मविश्वास पैदा करेगें, खासकर जब वे बाहर निकलने पर अक्सर व्यक्तिगत सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर चिंतित होती हैं अब वह चिंता दूर होगी।

IMG 20250328 WA0038विकास कार्यो पर फोकस।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी द्वारा नगर पालिका कार्यालय के सभाकक्ष में पेश किया गया। यह उनके कार्यकाल का पहला बजट था। इस बजट में नगर पालिका क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रस्ताव किया गया, जिसमें अधोसंरचना, केन्द्र प्रवर्तित योजना, राज्य प्रवर्तित योजना, पार्षद निधि, अध्यक्ष निधि, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा, जल आपूर्ति, और स्वच्छता संबंधित कार्यो को शामिल किया गया है।

बेहतर सेवाओं के लिए रोड मैप तैयार-सीपी।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस बजट में सरकार की योजनाओं के साथ-साथ सुंदर और स्वच्छ कवर्धा की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। उन्होनें कहा कि बजट में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य न केवल कवर्धा शहर का विकास करना है, बल्कि उसे एक आदर्श और स्वच्छ शहर बनाना भी है, जहां नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यह बजट शहर के विकास के लिए अहम है इसी रोडमैप के आधार ही पूरे एक वर्ष तक कार्य किया जाना है। स्थानीय निवासियों के लिए बेहतर सेवाएं व सुविधायें सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास किया गया है इस बजट में सीसी रोड, नाली निर्माण के अलावा सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण, और स्वच्छता अभियान पर जोर दिया गया है। साथ ही, नगर पालिका की पूरी टीम मिलकर इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए काम करे, ताकि कवर्धा को एक मॉडल शहर बनाया जा सके।

नागरिकों व प्रतियोगी परीक्षाओं का विशेष ध्यान।

नगर पालिका कवर्धा के पीछे स्थित मंगल भवन में निःशुल्क कोचिंग की स्थापना, पीएससी (लोक सेवा आयोग, व्यापम, जैसे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु, संगीत महाविद्यालय का उन्नयन कार्य एवं संगीत के बच्चों में रुचि बढ़ने काम करेंगे तथा अन्य विधाओं के कोर्स चालू करने हेतु विषेश प्रयास, पर्यावरण संरक्षण हेतु नगर पालिका क्षेत्र में 1000 हजार पेड़ लगाया जायेगा। शासन द्वारा जारी टोल फ्री नं. निदान 1100 के अलावा कवर्धा शहर की आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा टोल फ्री नंबर व नगर पालिका टैक्स पटाने में सुविधा हेतु आनलाइन पेमेंट को बढ़ावा दिया जाएगा तथा नगर पालिका कवर्धा क्षेत्र के शिक्षा, खेल, संगीत आदि क्षेत्र के प्रतिभावान बालक-बालिकाओं का सम्मान करेगें।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

भोरमदेव महोत्सव 2025: लोकसंस्कृति, संगीत और नृत्य के रंग में सराबोर हुआ समापन समारोह।

Next Post

श्रीरामकृष्ण पब्लिक स्कूल के 6 छात्र नवोदय विद्यालय के लिए चयनित।

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

संत कबीरदास की वाणी और संदेश में सर्व समाज की सार्थकता निहित : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

December 23, 2025
छत्तीसगढ़

महिला कोच के रूप में शिक्षिका विधि तिवारी के नेतृत्व में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज लॉन टेनिस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने जीता स्वर्ण पदक कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।

December 23, 2025
छत्तीसगढ़

मनरेगा के नाम बदलने क़ो लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया एक दिवसीय धरना

December 23, 2025
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने 3.67 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन,कहा जन विश्वास से जन-जन का विकास हमारा संकल्प

December 19, 2025
छत्तीसगढ़

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस को बड़ी राहत, युवा कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव_ बेमेतरा

December 19, 2025
छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामू बैगा कराएंगे महामृत्युंजय जाप, 19 दिसंबर से बुढ़ा महादेव मंदिर में होगा विशेष आयोजन

December 18, 2025
Next Post
श्रीरामकृष्ण पब्लिक स्कूल के 6 छात्र नवोदय विद्यालय के लिए चयनित।

श्रीरामकृष्ण पब्लिक स्कूल के 6 छात्र नवोदय विद्यालय के लिए चयनित।

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!