The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

प्रख्यात अन्तर्राष्ट्रीय गायक हंसराज रघुवंशी आ रहे हैं धर्मनगरी कवर्धा के भोरमदेव महोत्सव में।

प्रख्यात अन्तर्राष्ट्रीय गायक हंसराज रघुवंशी आ रहे हैं धर्मनगरी कवर्धा के भोरमदेव महोत्सव में।

The Fire News by The Fire News
March 19, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
प्रख्यात अन्तर्राष्ट्रीय गायक हंसराज रघुवंशी आ रहे हैं धर्मनगरी कवर्धा के भोरमदेव महोत्सव में।
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 19 मार्च 2025| प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला भोरमदेव महोत्सव इस बार अन्तर्राष्ट्रीय गायक हंसराज रघुवंशी की ऐतिहासिक प्रस्तुति से सारे कबीरधाम जिले को भक्तिभाव की अमृतधारा में प्रवाहित करने वाला है । विदित हो कि 26 मार्च को प्रख्यात भजन गायक हंसराज रघुवंशी जी अपनी सम्पूर्ण टीम के साथ अपने लोकप्रिय भजनों की सुरमय धारा भोरमदेव महोत्सव में प्रवाहित करेंगे ।

IMG 20250319 WA0013

कवर्धा विधानसभा के स्थानीय विधायक व राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का कहना है कि बरसों बाद हम फिर से भोरमदेव महोत्सव के गौरव को पुनर्स्थापित करने का प्रयास भोरमदेव सनातन तीर्थ ट्रस्ट के माध्यम से करने जा रहे हैं।कवर्धा के जनमानस का धार्मिक व आध्यात्मिक भाव का ध्यान रखते हुए एक वृहद भव्य आयोजन को साकारित करने के लिए हम सब प्रणबद्ध हैं।

भोरमदेव सनातन तीर्थ ट्रस्ट व जिला प्रशासन कबीरधाम स्थानीय विधायक विजय शर्मा के मार्गदर्शन में महोत्सव की तैयारियों को जोर-शोर से कर रहा है। कलेक्टर गोपाल वर्मा का कहना है कि इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में जिले की जनता व विशेषकर श्रद्धालु भक्ति की अलौकिक छटा का अनुभव कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कबीरधाम जिले में आयोजित होने वाले दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव की तैयारी जोरो-शोरों से की जा रही है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक पुरातात्विक और जन आस्था के केन्द्र बाबा भोरमदेव के मेला स्थल प्रांगण में किया जाएगा। भोरमदेव महोत्सव के प्रथम दिन 26 मार्च को “मेरा बोला है भंडारी, करे नंदी की सवारी, वो भोलेनाथ रे, वो शंभूनाथ रे…” “युग रामराज का आ गया, शुभ दिन ये आज का आ गया…” “ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने, सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया…”लागी मेरी तेरे संग लगी ओ शंकरा, लागी मेरी प्रीत तेरे संग मेरे शंकरा…” व शिव कैलाशों के वासी– जैसे अत्यंत लोकप्रिय भजनों के प्रख्यात भजन गायक हंसराज रघुवंशी अपने भजनों की भव्य प्रस्तुति देंगे। भोरमदेव महोत्सव को इस वर्ष और भी भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन और भोरमदेव सनातन तीर्थ ट्रस्ट ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव महोत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर का प्रतीक है, और हम चाहते हैं कि इस आयोजन को और भी भव्य बनाया जाए। 

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि 26 और 27 मार्च को होने वाला यह दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला और धार्मिक आस्था का अद्वितीय संगम होगा। इस महोत्सव के पहले दिन, 26 मार्च को, अन्तर्राष्ट्रीय गायक हंसराज रघुवंशी की भव्य भजन प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। उनके द्वारा भोलेनाथ और महाकाल के भव्य भजन प्रस्तुत किए जाएंगे, जो महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालुओं के दिलों में भक्ति का गहरा एहसास पैदा करेंगे।

विदित हो कि इन दिनो वैश्विक स्तर पर भोलेनाथ के भजन गायन में हंसराज रघुवंशी सबसे शीर्षतम गायकों में एक है। उनके भजनों की मधुरता से महोत्सव में भव्यता का अभूतपूर्व अहसास होगा। रघुवंशी का संगीत वाणी और भक्ति की अद्भुत शक्ति से भरा होगा, जो महोत्सव के समस्त श्रद्धालुओं को एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करेगा।

भोरमदेव महोत्सव में छत्तीसगढ़ सुप्रसिद्ध कलाकारो द्वारा पारंपरिक कला, संस्कृति और लोकनृत्य की भी प्रस्तुति दी जाएगी। इस आयोजन में कबीरधाम जिले के कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें पारंपरिक बैगा नृत्य, गीत, नाट्य प्रस्तुति और अन्य कला रूप शामिल होंगे। इस दौरान स्थानीय कलाकार अपनी कला से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को जीवित करेंगे और श्रद्धालुओं का मनमोहित करेंगे।

कलेक्टर गोपाल वर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन और भोरमदेव सनातन तीर्थ ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम को भव्य और समृद्ध बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। आयोजन स्थल की सजावट, सुरक्षा व्यवस्था और समस्त व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की भव्य स्तर पर तैयारी की जा रही है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में बैगा आदिवासी किसानों को कृषि व सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का उठाया मुद्दा, आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं किसान हित में भी पूछा प्रश्न।

Next Post

” गुरुकुल में किड्स कैंप का भव्य समापन “।

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा कर तय समय पर काम पूरा करने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश 

February 11, 2026
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास में अनियमितता की शिकायत पर सीधे होगी एफ.आई.आर: कलेक्टर गोपाल वर्मा।

February 11, 2026
छत्तीसगढ़

भोरमदेव शक्कर कारखाना ने अब तक किसानों के खाते में 46.77 करोड़ रुपये किया हस्तांतरित  

February 9, 2026
छत्तीसगढ़

स्लग: कवर्धा ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

February 9, 2026
छत्तीसगढ़

सवर्ण एकता मंच कवर्धा ने यूजीसी जैसे काले कानून का विरोध से ईडब्लूएस व आरक्षण के विरुद्ध भरी हुंकार

February 8, 2026
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने ₹8.44 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया

February 8, 2026
Next Post
” गुरुकुल में किड्स कैंप का भव्य समापन “।

" गुरुकुल में किड्स कैंप का भव्य समापन "।

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!