The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Wednesday, December 17, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

एक कार्यकार्यता से नेतृत्वकर्ता तक नितिन नवीन जी का समर्पण और परिश्रम हम सबके लिए प्रेरणा है : भावना बोहरा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन जी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर विधायक भावना बोहरा ने दी शुभकामनाएं, कहा पार्टी एवं देश के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है

The Fire News by The Fire News
December 15, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री, बांकीपुर विधानसभा से 5 चुनावों में लगातार अजेय योद्धा और छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी श्री नितिन नवीन जी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। नितिन नवीन जी को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि एक कार्यकार्यता से नेतृत्वकर्ता तक नितिन नवीन जी का समर्पण और परिश्रम हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह जी का आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने युवा पीढ़ी पर अपना विश्वास दिखाया और नितिन नवीन जी को यह दायित्व सौंपा है। छत्तीसगढ़ प्रभारी के रूप में लगातार उनके साथ हमें काम करने का अवसर मिला, हर बूथ हर कार्यकर्ता तक जाकर उन्होंने छत्तीसगढ़ में भाजपा की नींव को मजबूत किया और पूर्व की कांग्रेस सरकार के कुशासन को जड़ से समाप्त कर 2023 में छत्तीसगढ़ में भाजपा के सुशासन की सरकार बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई। झारखण्ड और बिहार विधानसभा चुनाव में भी उनके मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मुझे मिला और कैसे चुनाव की रणनीति बनाई जाती है, जनता के मुद्दों को उठाया जाता है और कार्यकर्ताओं को कैसे प्रोत्साहित किया जाता ऐसे बहुत से अनुभव सिखने को मिला। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मुझे और मेरे जैसे युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर उन्होंने दिया और अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन से हमें निरंतर प्रोत्साहित किया। उनके कुशल नेतृत्व एवं जमीनी स्तर पर सक्रियता, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद से छत्तीसगढ़ एवं बिहार में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली।

भावना बोहरा ने कहा कि यह अवसर भारतीय जनता पार्टी के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण, प्रेरणादायी और उत्साह से भरा हुआ है। आज हम सब उस क्षण के साक्षी हैं, जब संगठनात्मक क्षमता, जनता और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पित आदरणीय श्री नितिन नवीन जी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि पार्टी के सिद्धांतों, विचारधारा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त करने की जिम्मेदारी है।श्री नितिन नवीन जी का राजनीतिक जीवन संघर्ष, परिश्रम और समर्पण की जीवंत मिसाल रहा है। छात्र राजनीति से लेकर संगठन के विभिन्न दायित्वों तक, उन्होंने हर भूमिका को पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाया है। विधायक के रूप में, संगठनकर्ता के रूप में और सरकार में मंत्री के रूप में उन्होंने सदैव जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की जीत में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके कुशल नेतृत्व एवं जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद ने छत्तीसगढ़ एवं बिहार में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

IMG 20251215 WA0061

उन्होंने राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संस्कार का मार्ग माना है। जनसमस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता, संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय जुड़ाव उन्हें एक सशक्त जननेता बनाता है। भारतीय जनता पार्टी के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है। संगठन को मजबूत करना, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना यह उनके कार्यशैली की पहचान रही है। उन्होंने सदैव कहा और किया है कि “कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है।” आज उन्हीं कार्यकर्ताओं के विश्वास और परिश्रम का परिणाम है कि नितिन नवीन जी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति उन लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है, जो निस्वार्थ भाव से पार्टी की विचारधारा के लिए दिन-रात कार्य करते हैं। यह संदेश है कि भारतीय जनता पार्टी में योग्यता, निष्ठा और परिश्रम का सम्मान होता है। भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है, जिसकी जड़ें सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा में गहराई से जुड़ी हैं। भाजपा की सबसे बड़ी विशेषता यही रही है कि यहां कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होता है, और उसी कार्यकर्ता को योग्यता, परिश्रम और निष्ठा के आधार पर बड़े दायित्व सौंपे जाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी स्वयं इस परंपरा का सबसे बड़ा उदाहरण हैं। एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक की उनकी यात्रा करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। उनके नेतृत्व में भाजपा ने संगठनात्मक अनुशासन, पारदर्शिता और कार्यकर्ता सम्मान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। गृह मंत्री अमित शाह जी ने संगठन को मजबूती देने का कार्य अभूतपूर्व ढंग से किया है। बूथ प्रबंधन, और चुनावी रणनीति में कार्यकर्ताओं की निर्णायक भूमिका को स्थापित करना उनके नेतृत्व की पहचान रही है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्री जे. पी. नड्डा जी के मार्गदर्शन में संगठन निरंतर विस्तार और संतुलन के साथ आगे बढ़ा, जहां कार्यकर्ताओं के परिश्रम को नेतृत्व में परिवर्तित किया जा रहा है। भाजपा की यह कार्यकर्ता-प्रधान संस्कृति पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के विचारों और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्र प्रथम की भावना को रेखांकित करता है। मैं पुनः आदरणीय नितिन नवीन जी को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं देती हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता प्रदान करें।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

विधानसभा में अंजोर विजन डोक्युमेंट 2047 पर विधायक भावना बोहरा ने रखे अपने विचार, कहा हर ब्लॉक और गाँव तक हो सुविधाओं का विस्तार

Next Post

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में कवर्धा जिले के पंडरिया निवासी रूपम देवांगन ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

सांसद संतोष पांडेय ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर दी बधाई

December 17, 2025
छत्तीसगढ़

युवा जोहार’ कार्यक्रम में नितिन नवीन को दी गई शुभकामनाएं युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ ने जताया आभार और सम्मान

December 15, 2025
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में कवर्धा जिले के पंडरिया निवासी रूपम देवांगन ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया

December 15, 2025
छत्तीसगढ़

विधानसभा में अंजोर विजन डोक्युमेंट 2047 पर विधायक भावना बोहरा ने रखे अपने विचार, कहा हर ब्लॉक और गाँव तक हो सुविधाओं का विस्तार

December 15, 2025
फाइनल मुकाबले में RPS ने मारी बाज़ी, विरोधी टीम अभ्युदय के खिलाड़ी हुए ढेर ।
छत्तीसगढ़

फाइनल मुकाबले में RPS ने मारी बाज़ी, विरोधी टीम अभ्युदय के खिलाड़ी हुए ढेर ।

December 15, 2025
छत्तीसगढ़

कांग्रेस के 5 वर्षों के कार्यकाल पर,, विजय शर्मा के दो वर्ष के विकास कार्य भारी – कैलाश चंद्रवंशी

December 13, 2025
Next Post

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में कवर्धा जिले के पंडरिया निवासी रूपम देवांगन ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!