कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी गईं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की गई।
वृद्धा आश्रम पहुँचकर और वहाँ निवासरत वृद्ध नागरिकों को फल वितरण कर सेवा और मानवीय संवेदना का संदेश दिया।*
इस शुभ अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि
सोनिया गांधी जी का जीवन संघर्ष और त्याग से परिपूर्ण रहा है। उन्होंने सदैव देश की एकता, लोकतंत्र और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। हम उनके मार्गदर्शन में सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएंगे!

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर ने कहा कि सोनिया जी का नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका सरल और सशक्त व्यक्तित्व हर कार्यकर्ता को जनता की आवाज़ बनने का संबल देता है।
कवर्धा ग्रामीण अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सोनिया गांधी जी ने हमेशा संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए कार्य किया है। हम उनके विचारों को गाँव-गाँव तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पीतांबर वर्मा ने कहा जन-सेवा उनकी राजनीति का मूल है। उनके जन्मदिवस पर बुजुर्गों की सेवा कर संगठन को गर्व की अनुभूति हुई है।

आज कार्यक्रम में प्रमुखरूप से प्रदेश सचिव PCC वीरेंद्र जांगड़े, पूर्व जिला अध्यक्ष होरीराम साहू, संगठन महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी, पूर्व मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी संतोष यादव, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कुंभकार, तुकेश्वर् साहू, मो अजहर खान, भीषम पांडेय प्रशांत परिहार, मेहुल सत्यवंशी, अमन वर्मा, शिवेंद्र वर्मा, सूरज वर्मा, युनेश कौशिक, डॉ खिराम साहू, धीरज सिंह, डॉ कृष्ण साहू, रामायण सिन्हा, राहुल सिन्हा, सुरेश वर्मा, मनहरण लांझी, राजू धुर्वे, जलेश्वर् यादव, पदुम सेन, मोहन सोनवानी, अरुण जोशी, राजू मिराज, रोहित चंद्रवंशी, रमेश सोनवानी, दुर्गेश जायसवाल, एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

