कबीरधाम। 07 दिसम्बर 2025।
जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग कबीरधाम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश निर्मित अवैध देशी मदिरा की बड़ी खेप जब्त की है। कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
अभियान आबकारी आयुक्त आर. संगीता, कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।
ग्राम झलमला में दबिश, 49 पाव अवैध शराब बरामद
दिनांक 07.12.2025 को ग्राम झलमला क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी नैनसिंह पिता अघन सिंह (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम सोनवाही, थाना झलमला के आवास पर विधिवत तलाशी ली गई।
तलाशी में मध्यप्रदेश निर्मित देशी प्लेन शराब के 49 पाव (कुल 8.820 बल्क लीटर) बरामद किए गए, जिनकी बाजार कीमत लगभग ₹3,920 आँकी गई है।
आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में प्रकरण दर्ज
अवैध रूप से शराब धारण व विक्रय के उद्देश्य से रखने पर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धाराएँ —
34(1)(क), 34(2), 36, 59(क)
के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
अधिकारी-कर्मचारियों की विशेष भूमिका
कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोज कुमार राठौर के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक श्री रामानंद दीवान द्वारा की गई।
इस दौरान वृत्त प्रभारी गीता साहू, आबकारी मुख्य आरक्षक जगदीश उईके, आरक्षक कमल मेश्राम, आकाश चौहान एवं अन्य स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।













