The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Sunday, February 8, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा को वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट विधायक सम्मान से किया सम्मानित

पंडरिया विधानसभा की उत्कृष्ट जनता के आशीर्वाद और सहयोग को समर्पित उत्कृष्ट विधायक का सम्मान : भावना बोहरा

The Fire News by The Fire News
July 16, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा को वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट विधायक सम्मान से किया सम्मानित
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

मार्च 2025 में छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 2024-25 के अंतिम दिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने उत्कृष्ट विधायकों की घोषणा करते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा को वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट विधायक के रूप में उनके नाम की घोषणा की। भावना बोहरा ने वर्ष 2024-25 की अवधि में संपन्न हुए बजट सत्र, मानसून सत्र एवं शीतकालीन सत्र में विधानसभा में विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान सक्रियता से भाग लिया, वहीं क्षेत्र एवं प्रदेश से जुड़ें प्रमुख मुद्दों और जनता के हित को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं के समाधान व आवश्यकताओं को लेकर मुखर रही। भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा सहित प्रदेश में संचालित हो रहे विकास कार्यों और योजनाओं के साथ-साथ सरकार का पक्ष भी रखा। वे लगातार विधानसभा में उपस्थित रहीं एवं सदन की गतिविधियों में सक्रियता से भाग लिया। मानसून सत्र में भी उनके द्वारा लगातार क्षेत्र व प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं महिला, युवा, उद्योग,शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे विभिन्न विषयों से जुड़ें प्रश्न सदन में किए।

IMG 20250716 222527

16 जुलाई 2025 को विधानसभा परिसर स्थित सेंट्रल हॉल के समक्ष आयोजित “उत्कृष्टता अलंकरण समारोह ” में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका द्वारा पंडरिया विधायक को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर पंडरिया विधायक भावना बोहरा को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह , अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , नेता प्रतिपक्ष चरणदस महंत , संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ,समस्त मंत्रीगण, विधानसभा सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि उत्कृष्ट विधायक के लिए चयनित भावना बोहरा को हार्दिक बधाई देता हूँ आपने जनहित,संसदीय गरिमा के लिए जो योगदान दिया है यह निश्चित ही प्रेरणादायी है। आप पहली बार विधानसभा सदस्य के रूप में चुनकर आईं हैं और उत्कृष्ट विधायक का आपको सम्मान मिला यह बहुत ही गौरव की बात है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिलने पर मैं भावना बोहरा को बधाई देता हूँ जो पहली बार जीतकर आईं और विधानसभा की कार्यवाही में सक्रियता से हिस्सा लिया, क्षेत्र के मुद्दों और जनता की बातों को सदन में मुखरता से रखा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मैं पंडरिया विधायक भावना बोहरा को इस सम्मान के लिए बधाई देता हूँ। आप निरंतर इसी प्रकार जनता के हितों के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करती रहें और विधानसभा में आपकी सक्रियता ऐसे ही बनी रहे मेरी शुभकामनाएं है। नेता प्रतिपक्ष चरणदस महंत ने कहा कि भावना बोहरा को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिलने पर मैं बधाई देता हूँ। संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने भी भावना बोहरा के कार्यों, विधानसभा की कार्यवाही में सतत उपस्थिति,सक्रियता और जनहित के विषयों को सदन के पटल पर रखने हेतु उनकी तत्परता की सराहना करते हुए उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने महामहिम राज्यपाल रमेन डेका , विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप , नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत एवं समस्त सदस्यों, और विधानसभा के प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी तथा विशेष रूप से पंडरिया विधानसभा की जनता के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा की उत्कृष्ट जनता के आशीर्वाद,सहयोग एवं मार्गदर्शन से मुझे यह सम्मान मिला है जिसे मैं पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक नागरिक को समर्पित करती हूँ। एक जनप्रतिनिधि के रूप में यह सम्मान मिलना मेरे लिए जितना गर्व की बात है उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी भी है। यह सम्मान मुझे और भी प्रेरित करेगा अपने दायित्वों को पूरा करने एवं पंडरिया विधानसभा की जनता ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उन्हें उनकी आकाँक्षाओं अनुरूप पूरा करने हेतु उर्जा प्रदान करेगी। इस सम्मान के प्रति मैं निरन्तर अपने दायित्वों को पूरा करती रहूँ जिसके लिए मैं आश्वस्त करती हूँ कि जब भी मुझे अवसर मिलेगा पूरी तत्परता से क्षेत्र एवं प्रदेश से जुड़े मुद्दों, जनहित के विषयों को सदन के समक्ष रखती रहूंगी।

उन्होंने कहा कि विगत डेढ़ वर्ष में माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह का संरक्षण व मार्गदर्शन मुझे प्राप्त हुआ इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , वरिष्ठजनों द्वारा प्रोत्साहन एवं सदन के सभी सम्मानीय सदस्यों का सहयोग मुझे मिला। विधानसभा की कार्यवाही से मुझे बहुत से अनुभव सिखने को मिले हैं और यह अनुभव मुझे अपने कर्तव्य पथ पर चलने एवं जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास करने के लिए हर पथ में मार्ग प्रशस्त करेगा। विधानसभा सत्र की कार्यवाही में प्रक्रियाओं को समझने के साथ ही अपने क्षेत्र व प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा जनहित के मुद्दों को विधानसभा पटल पर रखने का अवसर मिला।मैनें हमेशा ही जनता की सेवा और एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता ने मुझे क्षेत्र के विकास हेतु जो दायित्व दिया है उसे पूरा करने का प्रयास किया है। इस प्रयास में मुझे क्षेत्रवासियों और सदन के सम्मानीय सदस्यों का मार्गदर्शन व सहयोग मिलता रहा है।

हमारा यही प्रयास रहता है कि जनता ने जिस विश्वास से हमें एक जनप्रतिनिधि के रूप में जो अहम जिम्मेदारी दी है उसे निभाते हुए उनके हितों की सुरक्षा, समस्याओं का निराकरण, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा क्षेत्र के विकास हेतु पूर्ण पारदर्शिता और जनजागरूकता के साथ कार्य करें। विधानसभा सत्र के माध्यम से हमें अवसर मिलता है कि हम अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को गति देने, जनता की समस्याओं को उनकी आवाज बनकर मुखरता से उनके निदान हेतु बात सरकार के सामने रख सकें ताकि उनका त्वरित निराकरण हो सके और जनता को सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ निरंतर बिना किसी अवरोध के मिलते रहे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया एवं इंदौरी में मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु 4 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति

Next Post

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को अमरकंटक में बड़ी सौगात : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से मिलेगी 5 एकड़ भूमि, आबंटन की प्रक्रिया शुरू

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

सवर्ण एकता मंच कवर्धा ने यूजीसी जैसे काले कानून का विरोध से ईडब्लूएस व आरक्षण के विरुद्ध भरी हुंकार

February 8, 2026
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने ₹8.44 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया

February 8, 2026
छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत सोढ़ा में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, विधायक भावना बोहरा ने किया 35 प्रतिभाओं का सम्मान

February 7, 2026
छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत सोढ़ा में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, विधायक भावना बोहरा ने किया 35 प्रतिभाओं का सम्मान

February 7, 2026
छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के आदिवासी गांवों में गंभीर जल संकट, प्रशासन से समाधान की मांग

February 7, 2026
छत्तीसगढ़

वोट के लिए ‘छत्तीसगढ़ियावाद’, पर राजभाषा आयोग में 8 साल का ‘वनवास’; आखिर कब तक ठगी जाएगी छत्तीसगढ़ी? – माखन चंद्रवंशी

February 6, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को अमरकंटक में बड़ी सौगात : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से मिलेगी 5 एकड़ भूमि, आबंटन की प्रक्रिया शुरू

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को अमरकंटक में बड़ी सौगात : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से मिलेगी 5 एकड़ भूमि, आबंटन की प्रक्रिया शुरू

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!