The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Sunday, February 8, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में डायल 112 आपातकालीन सेवा के टेंडर प्रक्रिया, महिला उत्पीड़न एवं शिशुओं के वैक्सीन भण्डारण के संबंध में पूछा प्रश्न?

The Fire News by The Fire News
July 16, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में डायल 112 आपातकालीन सेवा के टेंडर प्रक्रिया, महिला उत्पीड़न एवं शिशुओं के वैक्सीन भण्डारण के संबंध में पूछा प्रश्न?
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन डायल 112 आपातकालीन सेवा, महिला उत्पीड़न तथा नवजात शिशुओं की सुरक्षा हेतु वैक्सीन उपलब्धता एवं भण्डारण के संबंध में विधानसभा में प्रश्न पूछा। महिलाओं की मुखर आवाज बनकर उन्होंने पंडरिया विधानसभा अंतर्गत महिलाओं के साथ हुए उत्पीड़न एवं उनमें संलिप्त आरोपियों पर हुई कार्यवाही तथा महिलाओं से हो रहे अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विधानसभा में मुद्दा उठाया। इसके साथ ही नवजात शिशुओं की सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने टीकाकरण की उपलब्धता व भण्डारण की व्यवस्था और राज्य सरकार द्वारा आपातकाल सेवा के सञ्चालन को लेकर भी प्रश्न किया।

IMG 20250716 WA0025

भावना बोहरा ने राज्य सरकार द्वारा डायल 112 आपातकालीन सेवा के संबंध में प्रश्न किया कि डायल 112 की आपातकालीन सेवा से सम्बन्धित अंतिम टेंडर किस दिनांक को समाप्त हुआ है? टेंडर की समाप्ति के उपरांत वर्तमान में इसका संचालन किस माध्यम से किया जा रहा है? 112 की व्यवस्थित टेंडर प्रक्रिया कब की जावेगी और इसके संचालन में विभाग द्वारा क्या मापदंड और प्राथमिकताएं तय की गई हैं? विभाग द्वारा 112 के सुव्यवस्थित संचालन के लिए अब तक कितने वाहन क्रय किए गए हैं और वर्तमान में इनमें से कितने वाहन कार्यरत हैं तथा इनके द्वारा अब तक तय की गई दूरी कितनी है? इस प्रश्न का लिखित उत्तर में उप मुख्यमंत्री ने बताया कि डायल-112 आपातकालीन सेवा से संबंधित टेंडर वर्तमान में समाप्त नही हुआ है। डायल-112 का व्यवस्थित टेंडर किया जाना प्रक्रियाधीन है। विभाग द्वारा डायल-112 योजना का 11 जिलों में संचालन हेतु 252 नग ईआरव्ही वाहन खरीदा गया था, जो वर्तमान में कार्यरत है। ERSS डायल-112 (द्वितीय चरण) का राज्य के सभी जिलो में क्रियान्वयन एवं संचालन हेतु कुल 396 नग ईआरव्ही वाहन खरीदे गये है। वर्तमान में कार्यरत ईआरव्ही वाहनों द्वारा माह 30 जून 2025 की स्थिति में 7,11,55,231 किलोमीटर की दूरी तय की गयी है।

भावना बोहरा ने महिला उत्पीड़न के संबंध में प्रश्न पूछा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनवरी, 2023 से जून, 2025 तक महिलाओं से सम्बंधित उत्पीड़न, दहेज, आत्महत्या, हत्या एवं अन्य प्रकरण के कुल कितने आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं? महिला सुरक्षा संबंधित दर्ज प्रकरणों में से कितने मामलों को निराकृत किया जा चुका है? उक्त प्रकरणों में से कितने मामले अभी भी लम्बित हैं? और महिलाओं की सुरक्षा हेतु गृह विभाग की पिंक थाने जैसी क्या कोई विशेष योजना पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भी लागू की जावेगी? यदि हाँ, तो कब तक लागू की जावेगी? जिसके लिखित प्रतिउत्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि पण्डरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महिलाओं से संबंधित उत्पीड़न, दहेज, आत्महत्या, हत्या एवं अन्य प्रकरणों के कुल-336 मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें 308 मामले निराकृत किये गये हैं एवं 28 प्रकरण विवेचनाधीन हैं। पिंक थाना के संबंध में उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र कबीरधाम जिला अंतर्गत ही आता है। राज्य शासन द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 02.01.2025 अनुसार जिला कबीरधाम (कवर्धा) अन्तर्गत आने वाले सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए महिला पुलिस थाना, कबीरधाम की स्थापना की गई है।

नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के संबंध में भावना बोहरा ने प्रश्न्कारते हुए पूछा कि जिला-कबीरधाम (छ.ग.) अंतर्गत नवजात शिशुओं को लगने वाली वैक्सीन के भंडारण की क्षमता कितनी है? स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवजात शिशुओं हेतु वैक्सीन के भंडारण को लेकर निगरानी एवं रखरखाव हेतु कौन-कौन से नियम बनाए गए हैं? उक्त नियमों के पालन हेतु क्या कोई कमेटी गठित की जाती है? यदि हां, तो कमेटी का संचालन किसके द्वारा किया जाता है? यदि नहीं तो वैक्सीन भंडारण की निगरानी की जवाबदारी जिले स्तर पर किनकी होती है? नवजात शिशुओं को वैक्सीन देने के क्या नियम एवं मापदण्ड हैं? क्या बच्चों को वैक्सीन देने के पूर्व उक्त मापदण्ड अनुसार जाँच की जाती है? यदि वैक्सीन देने के पश्चात बच्चों के साथ कोई भी दुर्घटना या हानि होती है तो उसकी जवाबदारी किसकी होती है ?

प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए लोक स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने बताया कि जिला कबीरधाम (छ.ग.) अंतर्गत नवजात शिशुओं को लगने वाली वैक्सीन के भंडारण की कुल क्षमता 3682 लीटर प्रतिमाह है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीन भंडारण को लेकर निगरानी एवं रखरखाव हेतु कोल्ड चेन पॉइंट्स पर आईस लाईन रेफ्रिजिरेटर (आई.एल.आर.) में वैक्सीन 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर सुरक्षित रखा जाता है। आईस लाईन रेफ्रिजिरेटर में थर्मामीटर रखा जाता है, जिससे प्रतिदिन दो बार सुबह व शाम तापमान का अवलोकन कर कोल्ड चेन हैण्डलर द्वारा तापमान लॉगबुक में अंकित किया जाता है, आईस लाईन रेफ्रिजिरेटर में तापमान लॉगर लगाया गया है, जिसके माध्यम से भी आई.एल.आर. के तापमान की निगरानी की जाती है। टीकाकरण संबंधी समस्त गतिविधियों की निगरानी सेक्टर, विकासखण्ड व जिला स्तरीय टीम एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ, यूनाईटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम व अन्य डेवलपमेंट पाटर्नस के द्वारा की जाती है।

उन्होंने बताया कि उक्त नियमों के पालन हेतु ऐसी कोई कमेटी गठित करने का प्रावधान नहीं है। वैक्सीन भंडारण के लिए निगरानी की प्राथमिक जिम्मेदारी कोल्ड चेन पॉइंट स्तर पर कोल्ड चेन हैण्डलर एवं संस्था प्रभारी, विकासखण्ड स्तर पर विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी तथा जिला स्तर पर जिला टीकाकरण अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की होती है। नवजात शिशुओं को वैक्सीन देने के राष्ट्रीय टीकाकरण सारणी अनुसार नियम एवं मापदण्ड निर्धारित है, जिसके अनुसार नवजात शिशुओं को वैक्सीन दिया जाता है। वैक्सीन लगाने के पश्चात् बच्चों के साथ कोई भी दुर्घटना या प्रतिकुल प्रभाव होने की स्थिति में वैक्सीन का उत्पादन, परिवहन, प्रबंधन, रखरखाव, संधारण या संयोगवश हुई घटना की सम्पूर्ण जांच जिला स्तर पर गठित एडवर्स ईवेंट फॉलोविंग इम्यूनाईजेश (ए. ई.एफ. आई.) कमेटी द्वारा की जाती है। जांच के उपरांत राज्य स्तर पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही हेतु रिपोर्ट प्रेषित किया जाता है। राज्य स्तर पर गठित ए.ई.एफ. आई. समिति द्वारा ऐसे प्रकरण को गुणवत्ता मूल्यांकन किया जाता है तथा समिति के निर्णय एवं अनुशंसा अनुसार प्रकरण से संबंधित जवाबदारी निर्धारित की जाती है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

भोरमदेव पदयात्रा में श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दर्ज कराई अपनी सहभागिता

Next Post

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया एवं इंदौरी में मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु 4 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने ₹8.44 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया

February 8, 2026
छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत सोढ़ा में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, विधायक भावना बोहरा ने किया 35 प्रतिभाओं का सम्मान

February 7, 2026
छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत सोढ़ा में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, विधायक भावना बोहरा ने किया 35 प्रतिभाओं का सम्मान

February 7, 2026
छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के आदिवासी गांवों में गंभीर जल संकट, प्रशासन से समाधान की मांग

February 7, 2026
छत्तीसगढ़

वोट के लिए ‘छत्तीसगढ़ियावाद’, पर राजभाषा आयोग में 8 साल का ‘वनवास’; आखिर कब तक ठगी जाएगी छत्तीसगढ़ी? – माखन चंद्रवंशी

February 6, 2026
छत्तीसगढ़

सबसे कम उम्र के जनपद सदस्य रहे अमित अब भाजयुमो के महामंत्री

February 6, 2026
Next Post
पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया एवं इंदौरी में मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु 4 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया एवं इंदौरी में मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु 4 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!