The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Saturday, February 7, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

शासन-प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग का शिक्षा के व्यवसाय को खुला संरक्षण

डीईओ को ज्ञापन सौंपने के बाद भी कार्यवाही शून्य

The Fire News by The Fire News
July 2, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
शासन-प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग का शिक्षा के व्यवसाय को खुला संरक्षण
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के गृह नगर और जिले में नियम कायदों को ताक में रखकर खुलेआम चल रहे शिक्षा के व्यवसायीकरण के विरोध में हाल ही में एनएसयुआई द्वारा मांगों को लेकर डीईओ को ज्ञापन सौंपने के बाद भी शासन-प्रशासन तथा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं किए जाने के चलते अब एनएसयुआई अपने निर्धारित अल्टीमेटम के मुताबिक प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा स्कूल शिक्षा मंत्री एवं स्कूल शिक्षा विभाग का पुतला दहन करने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में एनएसयुआई के जिलाध्यक्ष शितेष चन्द्रवंशी तथा युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश केशरवानी ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए बताया कि एनएसयुआई ने हाल ही में स्कूली विद्यार्थियों और उनके पालकों की पीड़ा को आवाज देते हुए कवर्धा नगर सहित जिले में संचालित निजी स्कूल संचालकों द्वारा खुलेआम शासन के नियम कायदों के विपरीत निजी प्रकाशकों की मंहगी पुस्तकें-कापी बेंचने, मनमाने ढंग से स्कूलों में ड्रेस कोड लागू कर कपड़ा दुकान का व्यवसाय करने, शासन की निर्धारित गाईड लाईन के विपरीत नए शिक्षा सत्र में मनमानी फीस बढ़ाने सहित अन्य विषयों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपा था और चार दिनों का अल्टीमेटम देकर शिक्षा के इस व्यवसायीकरण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी। लेकिन अभी तक स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। चन्द्रवंशी एवं केशरवानी ने बताया कि अभी भी कवर्धा नगर में विभिन्न निजी स्कूलों द्वारा चलाई जा रही निजी प्रकाशकों की पाठ्यपुस्तकों की दुकाने एवं स्कूल ड्रेस की कपड़ा दुकाने धड़ल्ले से चल रही है।

IMG 20250702 WA0012

इसी प्रकार निजी स्कूलों में बढ़ाई गई मनमानी फीस को भी वापस लेने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए हैं। जिससे साफ जाहिर होता है कि यह सब स्कूल शिक्षा विभाग तथा शासन-प्रशासन के संरक्षण में चलाया जा रहा है। जिसका एनएसयुआई अब पुरजोर ढंग से विरोध करते हुए आगामी 4 जुलाई को कवर्धा नगर में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री तथा स्कूल शिक्षा विभाग का पुतला दहन कर स्कूली बच्चों और उनके पालकों के हक व अधिकार की लड़ाई को तेज करेगी।

एनएसयुआई ने तमाम सबूतों के साथ डीईओ के समझ दर्ज कराई थी शिकायत।

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश केशरवानी ने बताया कि उन्होंने कवर्धा नगर व जिले में संचालित निजी स्कूल संचालकों द्वारा किए जा रहे शिक्षा के व्यवसायक के तमाम साक्ष्य जिला शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराए हैं। उन्होने बताया कि एनएसयुआई ने डीईओ को उन सभी निजी स्कूलों की सूची उपलब्ध कराई है जिनकेे द्वारा कवर्धा नगर के बाजार में अपने स्कूलों में चलाई जा रही निजी प्रकाशकों की मंहगी पुस्तकें तथा मनमाने ढंग से लागू किए गए ड्रेस कोड, बकायदा दुकान लगाकर बेंचे जा रहे हैं। एनएसयुआई ने इन दुकान संचालकों द्वारा पाठ्यपुस्तक तथा स्कूल कोड के मुताबिक चलाई जा रहे ड्रेस कोड की बिक्री के बाद पालकों को दी जा रही कच्ची रसीद भी डीईओ को उपलब्ध कराई गई है। जिसमें न तो कोई टैक्स की जानकारी है और न ही दुकान का पंजीयन नम्बर है। बावजूद इसके विभाग द्वारा इन दुकान संचालकों और इन्हें चलाने वाले निजी स्कूल संचालकों के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

बुटिक दुकान और हास्पिटल में बेंची जा रही निजी स्कूली की मंहगी शैक्षणिक सामग्री।

एनएसयुआई जिलाध्यक्ष शितेष चन्द्रवंशी ने बताया कि इसे शासन-प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग और नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी तथा लापरवाही की पराकाष्ठा ही कहें की कोई निजी स्कूल संचालक अपने स्कूल की पाठ्यपुस्तक तथा तमाम गणवेश अपने रिस्तेदार की बुटिक दुकान में बेंच रहा है तो कोई इन पुस्तकों और स्कूल ड्रेस की बिक्री हॉस्पिटल से कर रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल यही उठता है कि इन दुकान संचालकों के पास गुमास्ता किस दुकान का है, बुटिक दुकान का या फिर स्टेशनरी दुकान का या फिर कपड़ा दुकान का? मजेदार बात यह है कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के गृह नगर जिला मुख्यालय कवर्धा में चल रही इस भर्राशाही के बाद भी भाजपा नेता सुशासन की बात कर लोगों को बरगला रहे हैं।

भाजपा सरकार के शिक्षक चला रहे निजी कोचिंग।

एनएसयुआई ने आरोप लगाते हुए कहा की प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के गृह नगर में निजी स्कूल संचालकों द्वारा तो शिक्षा का खुलेआम और धड़ल्ले से व्यवसायक किया ही जा रहा है अब सरकार ने अपने सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को भी शिक्षा का व्यवसाय करने की खुली छूट देकर सरकारी स्कूलों में अध्यनरत बच्चों की आड़ में पालकों का आर्थिक शोषण करने लायसेंस दे दिया है। शायद यही वजह है कि कवर्धा नगर के सरकारी स्कूलों में पदस्थ सरकारी शिक्षक स्कूली बच्चों को प्राईवेट कोचिंग देकर प्रति विषय 4 से 5 हजार रूपए तक की फीस वसूल रहे हैं।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

पंडरिया विधानसभा: कैलाश चंद्रवंशी ने मरका और कृतबांधा क्षेत्र में सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

Next Post

कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए अमरकंटक में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 11 जुलाई से 6 अगस्त तक निःशुल्क भोजन एवं ठहरने की सुविधा

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के आदिवासी गांवों में गंभीर जल संकट, प्रशासन से समाधान की मांग

February 7, 2026
छत्तीसगढ़

वोट के लिए ‘छत्तीसगढ़ियावाद’, पर राजभाषा आयोग में 8 साल का ‘वनवास’; आखिर कब तक ठगी जाएगी छत्तीसगढ़ी? – माखन चंद्रवंशी

February 6, 2026
छत्तीसगढ़

सबसे कम उम्र के जनपद सदस्य रहे अमित अब भाजयुमो के महामंत्री

February 6, 2026
छत्तीसगढ़

कबीरधाम के माटी मं बने पारिवारिक फिल्म “मंगलसूत्र” 6 फरवरी ले कवर्धा के सब्बो टॉकीज मं रिलीज

February 5, 2026
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से बहुप्रतीक्षित रेंगाबोड़ (कुंडा) व्यपवर्तन योजना के लिए मिली 63.80 करोड़ रु. की स्वीकृति, 8 गाँव के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

February 4, 2026
छत्तीसगढ़

सीएपीएफ में चयन होकर देश की सेवा करना हर युवा के लिए गर्व की बात है- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

February 4, 2026
Next Post

कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए अमरकंटक में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 11 जुलाई से 6 अगस्त तक निःशुल्क भोजन एवं ठहरने की सुविधा

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!