The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Saturday, May 30, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

तुलसी नगर (वार्ड क्रमांक 26) की गंभीर बुनियादी समस्याओं को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन; मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

The Fire News by The Fire News
May 30, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

 

दिनांक: 29 मई 2026

स्थान: रायपुर (छत्तीसगढ़)

IMG 20260529 WA0100 scaled

रायपुर: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा आज रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-2 के आयुक्त महोदय को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से वार्ड क्रमांक 26 (तुलसी नगर) के नागरिकों की लंबे समय से लंबित गंभीर और बुनियादी समस्याओं के त्वरित निराकरण की पुरजोर मांग की गई है।

पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने बताया कि तुलसी नगर के रहवासी पानी और साफ-सफाई की घोर अव्यवस्था से बुरी तरह त्रस्त हैं। स्थानीय पार्षद को कई बार अवगत कराने के बावजूद जब कोई ठोस सुनवाई नहीं हुई, तो थके-हारे वार्डवासियों ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई। पार्टी ने मामले की गंभीरता को

IMG 20260529 WA0100 1 scaled देखते हुए प्रशासन के समक्ष मुख्य रूप से तीन प्रमुख समस्याओं को रखा है:

(1) वार्ड में पानी की सप्लाई करने वाली पाइपलाइन अत्यंत पुरानी और पतली हो चुकी है। पानी का प्रेशर बिल्कुल न होने के कारण अंतिम छोर पर स्थित घरों तक पानी पहुंच ही नहीं पाता है। क्षेत्र के नागरिकों को पर्याप्त पानी मिल सके, इसके लिए मुख्य लाइन से जोड़ते हुए एक बड़ी और मोटी पाइपलाइन बिछाना अत्यंत आवश्यक है।

IMG 20260529 WA0100 1 scaled

(2) पिछले कुछ दिनों से नलों में अत्यधिक गंदा, बदबूदार और मटमैला पानी आ रहा है। कई स्थानों पर पाइपलाइन लीक होने के कारण नाली का गंदा और प्रदूषित पानी सीधे पीने के पानी में मिल रहा है। इससे वार्ड में पीलिया, डायरिया और अन्य गंभीर जलजनित महामारियां फैलने का बड़ा खतरा पैदा हो गया है।

 

(3) वार्ड की नालियों की दैनिक सफाई पूरी तरह से बंद है। कचरा और कीचड़ जमा होने से नालियां पूरी तरह चोक हो चुकी हैं, जिसके कारण नालियों का गंदा पानी सड़कों के ऊपर बह रहा है। गंदगी की वजह से मच्छरों का प्रकोप चरम पर है और चारों तरफ दुर्गंध फैली हुई है, जिससे स्थानीय नागरिकों का जीना दूभर हो चुका है।

IMG 20260529 WA0100 1 scaled

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नाग ने निगम प्रशासन से मांग की है कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए तुरंत नई पाइपलाइन की मंजूरी दी जाए, स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा नालियों की नियमित सफाई के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए जाएं।

 

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी रायपुर जिला उपाध्यक्ष ऋचा वर्मा ने कहा है कि प्रशासन द्वारा इस दिशा में तुरंत कदम नहीं उठाए गए, तो जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जनता के साथ मिलकर एक उग्र जन-आंदोलन करने पर विवश होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

IMG 20260529 WA0100 1 scaled

भवदीय,

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, जिला-रायपुर (छ.ग.)

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

कबीरधाम युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ हुई रोचक, 18 में से 6 दावेदारों को मिली बेस्ट परफॉर्मर सूची में जगह

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

कबीरधाम युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ हुई रोचक, 18 में से 6 दावेदारों को मिली बेस्ट परफॉर्मर सूची में जगह

May 29, 2026
छत्तीसगढ़

सांसद संतोष पांडेय ने लघान में स्टापडेम निर्माण का किया भूमिपूजन

May 29, 2026
छत्तीसगढ़

कबीरधाम में अवैध शराब बिक्री पर आबकारी विभाग की कार्रवाई

May 21, 2026
छत्तीसगढ़

सर्व यादव समाज के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए ओम यदु

May 17, 2026
छत्तीसगढ़

सर्व यादव समाज के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए ओम यदु

May 17, 2026
छत्तीसगढ़

“चौपाटी तो खाली हो रही… लेकिन अवैध होटलो का क्या होगा?”

May 16, 2026

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In