कवर्धा – क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय कवर्धा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम लघान में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सांसद पांडेय की अनुशंसा व प्रयास से अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से ग्राम लघान के सकरी नदी में स्टापडेम निर्माण हेतु तीस लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।

सांसद संतोष पांडेय ने उक्त निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक योजनाओं के चलते वनांचल क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। भाजपा सरकार किसान, गरीब, युवा, महिला सभी वर्गों की चिंता कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।

सांसद पांडेय ने पार्टी के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान जिला पंचायत के उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जनपद पंचायत कवर्धा के उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, भाजपा के मंडल महामंत्री राजू चंद्रवंशी, सरपंच बलदेव चंद्रवंशी, कृपालु शर्मा, सनत नाथ योगी, राजेश सोनी, जितेंद्र चंद्रवंशी, भरत चंद्रवंशी, अन्य
पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
