The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Thursday, December 11, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

अग्नि सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम, उपमुख्यमंत्री के प्रयासों से कबीरधाम को बड़ी सौगात।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दो नई अग्निशमन वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

The Fire News by The Fire News
April 20, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
अग्नि सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम, उपमुख्यमंत्री के प्रयासों से कबीरधाम को बड़ी सौगात।
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 20 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन मंशा और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले को आज अग्निशमन के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। जिले को तेल, गैस, बिजली या अन्य अति ज्वलनशील कारणों से उत्पन्न होने वाली आगजनी की घटनाओं से त्वरित और प्रभावी रूप से निपटने के लिए अत्याधुनिक फोम वेंडर सहित अधिक क्षमता वाली दो नई अग्निशमन वाहन प्राप्त हुई हैं। इनमें से एक फायर ब्रिगेड वाहन फोम वेंडर यूनिट है, जो जिले को पहली बार उपलब्ध हुई है। इसकी क्षमता 6000 लीटर है, जिसमे 500 लीटर फोम टैंक तथा 5500 लीटर पानी टैंक क्षमता है। इसी प्रकार दूसरी बड़ी फायर ब्रिगेड वाहन की क्षमता 6000 लीटर पानी की है। दोनों वाहन तकनीकी एवं अत्याधुनिक दृष्टि से लैस है।

IMG 20250420 WA0011 IMG 20250420 WA0008 उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रविवार को अपने कवर्धा प्रवास के दौरान इन दोनों फायर ब्रिगेड वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिला अग्निशमन कार्यालय को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कबीरधाम जिला हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। शासन की जनहितकारी सोच के अनुरूप जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सड़क और अग्निशमन जैसे मूलभूत ढांचों को लगातार सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपकी सुरक्षा हमारी सेवा है, इसी भाव से विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन के साथ काम काम कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने इस पहल को जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

IMG 20250420 WA0006उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कबीरधाम जिला गन्ना उत्पादक क्षेत्र है, जहां गर्मी के मौसम में आग लगने की संभावनाएं बनी रहती हैं। इस गंभीर विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया, जिस पर संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने तत्परता से 27 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 20 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिनमें से दो वाहन कबीरधाम जिले को आवंटित किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए आधुनिक तकनीकों जैसे ड्रोन का उपयोग भी किया जा रहा है। उन्होंने एनडीआरएफ की टीमों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि फायर फाइटिंग दल के कठिन परिश्रम से लोगों की जान-माल की सुरक्षा होती है। उन्होंने अग्निशमन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि भविष्य में इस दिशा में और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि रायपुर डिविजन के प्रभारी कमांडर पुष्पराज सिंह ठाकुर को कवर्धा की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है और उनके नेतृत्व में अग्निशमन व्यवस्था को और सशक्त बनाया जाएगा। यह उपलब्धि न केवल जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि आपदा प्रबंधन में भी एक मजबूत आधार तैयार करेगी।IMG 20250420 WA0009उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि इन नई दमकल वाहनों में से एक फोम वेंडर युक्त अत्याधुनिक वाहन 6000 लीटर की क्षमता वाला है, जिसमें 5500 लीटर पानी और 500 लीटर फोम टैंक है। यह वाहन विशेष रूप से तेल, गैस और बिजली जैसे अति ज्वलनशील तत्वों से उत्पन्न घटनाओं को नियंत्रित करने में सक्षम है। इसी प्रकार दूसरी दमकल वाहन भी 6000 लीटर की क्षमता वाली है, जो अब तक जिले में उपलब्ध सबसे बड़ी दमकल यूनिट है। उन्होंने बताया नई दमकल वाहनों में बड़ी आगजनी की घटनाओं में लगातार और लंबे समय तक आग बुझाने की क्षमता रखता है। फॉग और Z ब्रांच के माध्यम से पानी की अत्यधिक बचत के साथ आग पर जल्दी नियंत्रण पाया जा सकता है। वाहन में 100 मीटर लंबी होज़ लाइन की सुविधा है, जिससे उन स्थानों तक भी पानी पहुँचाया जा सकता है जहाँ वाहन सीधे नहीं पहुँच सकता। ऊँचाई वाले क्षेत्रों व संकरी गलियों में यह विशेष रूप से लाभकारी है। हाइड्रोलिक लाइटिंग सिस्टम से रात के समय या अंधेरे क्षेत्रों में बेहतर दृश्यता मिलती है। यह सुविधा राहत एवं बचाव कार्य को और अधिक सुरक्षित बनाती है। वाहन में आपातकालीन स्थिति में घायलों को ले जाने के लिए स्टेचर की व्यवस्था है। इससे घायलों को सुरक्षित और शीघ्र अस्पताल पहुँचाया जा सकता है। वाहन में ब्रीदिंग सेट श्वसन यंत्र की सुविधा उपलब्ध है। यह अग्निशामकों को धुएँ और विषैली गैसों से सुरक्षित रखते हुए सुरक्षित रूप से अंदर घुसकर राहत कार्य करने में मदद करता है।

IMG 20250420 WA0010उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि इन दो नई गाड़ियों के आगमन के साथ अब कबीरधाम जिले में कुल 8 अग्निशमन वाहन हो गए हैं। जिला अग्निशमन कार्यालय में अब चार दमकल वाहन हैं, जबकि शेष चार वाहन नगर पालिका पंडरिया, नगर पंचायत बोड़ला, सहसपुर लोहारा और पांडातराई में पहले से ही कार्यरत हैं। कवर्धा नगर पालिका की 2 दमकल वाहन जिला नगर सेनानी को हैंडओवर है। अब इस तरह जिला मुख्यालय में 4 दमकल वाहन उपलब्ध रहेगा। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चन्द्रवंशी, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।IMG 20250420 WA0007 जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरीय साहू ने कहा कि कवर्धा जिले के लिए अग्निशमन सेवा की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे जिले में विशेष रूप से गर्मी के मौसम में आगजनी जैसी आपात स्थितियों से निपटने में बड़ी सुविधा होगी। इस सुविधा से न केवल जिले की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है, बल्कि आम नागरिकों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही प्रगति का श्रेय मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री को जाता है, जिनके कुशल नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। कवर्धा जिला अब नक्सल मुक्त हो चुका है और बस्तर संभाग में भी नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में सफलता मिल रही है। साहू ने कहा कि यह सब राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों और मजबूत प्रशासनिक इच्छाशक्ति का परिणाम है, जिससे प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास की एक नई दिशा स्थापित हो रही है। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के अथक प्रयासों से जिले की सुरक्षा व्यवस्था में एक और सशक्त कड़ी जुड़ी है। इससे आगजनी जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने में सहायता मिलेगी और आम नागरिकों को बड़ी राहत प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे जिलेवासियों के मन में विश्वास और सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई है। राज्य सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे विकास और सुरक्षा संबंधी कार्यों से जिले की छवि और भी सशक्त हुई है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

ग्राम गुढ़ा में डॉ. वीरेन्द्र साहू ने किया आवास योजना का सर्वे।

Next Post

शालेय राष्ट्रीय स्तरीय बेसबॉल जूनियर वर्ग प्रतियोगिता मे अशोका पब्लिक स्कूल के छात्र भावेश चंद्रवंशी का हुआ चयन।

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

सांसद संतोष पांडेय के प्रयास से पीएमजनमन अंतर्गत जिले में 7 सड़कों की मिली स्वीकृति – सांसद संतोष पांडेय ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री का जताया आभार।

December 11, 2025
छत्तीसगढ़

कवर्धा में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए चिकित्सकों का आभार – उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सकों का सम्मान कर साथ किया रात्रि भोज जिले के सुदूर वनांचलों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की सेवा करने वाले चिकित्सकों को भी किया सम्मानित

December 10, 2025
छत्तीसगढ़

जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम ने सोनिया गांधी का जन्मदिन सेवासद्भाव के साथ मनाया

December 10, 2025
छत्तीसगढ़

भाजपा सरकार में हर गाँव तक विकास पहुँच रहा है : भावना बोहरा पंडरिया विधानसभा में 55 करोड़ से अधिक की सड़क स्वीकृति, विकास की नई रफ़्तार और जनविश्वास का सशक्त प्रमाण है : भावना बोहरा 

December 10, 2025
छत्तीसगढ़

लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर हुई विशेष चर्चा में बोले सांसद संतोष पांडेय वंदे मातरम् राष्ट्र की आत्मा का गीत

December 9, 2025
ऑल इंडिया ओपन कराटे नेशनल चैंपियनशिप में श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम, जीते 10 पदक
छत्तीसगढ़

ऑल इंडिया ओपन कराटे नेशनल चैंपियनशिप में श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम, जीते 10 पदक

December 9, 2025
Next Post
शालेय राष्ट्रीय स्तरीय बेसबॉल जूनियर वर्ग प्रतियोगिता मे अशोका  पब्लिक स्कूल के छात्र भावेश चंद्रवंशी का हुआ चयन।

शालेय राष्ट्रीय स्तरीय बेसबॉल जूनियर वर्ग प्रतियोगिता मे अशोका पब्लिक स्कूल के छात्र भावेश चंद्रवंशी का हुआ चयन।

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!