अंतर्विद्यालयीन नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में गुरुकुल सर्वश्रेष्ठ
गुरुकुल ने किया सोशल मीडिया के प्रति जागरूक
कवर्धा/ जनपद में शिक्षा- संस्कार एवं एवं सामाजिक सरोकार के प्रति दृढ़ संकल्पित शिक्षण संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल, कवर्धा ने अभ्युदय स्कूल द्वारा आयोजित अंतर्विद्यालयीन नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में अंश ग्रहण किया।इसमें विद्यार्थियों द्वारा सोशल मीडिया के सदुपयोग पर आधारित नुक्कड़ नाटक ‘एक सोच ‘का हनुमान वाटिका, कवर्धा के सुरम्य वातावरण में मंचन किया गया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस अंतर्विद्यालयीन नुक्कड़ नाटक
प्रतियोगिता में गुरुकुल के अलावा नगर के अभ्युदय स्कूल, होली किंगडम स्कूल तथा अशोका पब्लिक स्कूल ने भाग लिया। डॉ विजय कुमार शाही, अतुल वर्मा के सशक्त मार्गदर्शन , नेहा वर्मा ,भारती राव ,राधारानी तथा केजेलाल साहू के सहयोग तथा विद्यार्थियों के भावप्रवण अभिनय से मंचित इस नाटक ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर उनकी वाह-वाही लूटी। कक्षा पाँचवीं के छात्र द्वय कुनाल तथा गिरीश मदारी और जम्बूरे के रुप में दर्शकों के
आकर्षण के केंद्र रहे।विद्यार्थियों ने अपने नाटक के माध्यम से जनमानस को समझाया कि सोशल मीडिया दुधारी तलवार के समान है अगर इसका उपयोग सोच समझकर नहीं किया गया तो यह व्यक्ति को अपूर्णनीय क्षति भी पहुंचा सकता है। ऑनलाइन गेमिंग तथा रील के प्रति उन्माद ने सभी को अवसाद में डूबा रखा है, जहाँ से निकलना जरूरी है। सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के बल पर गुरुकुल पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभ्युदय स्कूल द्वितीय तथा होली किंगडम स्कूल तृतीय स्थान पर रहे।प्रबंधन समिति के
अध्यक्ष , अन्य पदाधिकारीगण तथा प्राचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की और आशा व्यक्त किया कि विद्यार्थी गण अवश्य ही सोशल मीडिया का बेहतरीन ढंग से अपनी प्रतिभा के विकास में सदुपयोग करेंगे।
