The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Monday, July 14, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया सहसपुर लोहरा में नव निर्मित थाना भवन का लोकार्पण साथ ही मनाया गया 3 नए कानूनों के लागू होने का उत्सव

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया सहसपुर लोहरा में नव निर्मित थाना भवन का लोकार्पण साथ ही मनाया गया 3 नए कानूनों के लागू होने का उत्सव

The Fire News by The Fire News
July 1, 2024
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने किया सहसपुर लोहरा में नव निर्मित थाना भवन का लोकार्पण साथ ही मनाया गया 3 नए कानूनों के लागू होने का उत्सव
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

01 जुलाई 2024 जिला कबीरधाम के थाना सहसपुर लोहरा में आज एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री, विजय शर्मा ने नव निर्मित थाना भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार (भा.पु.से.), जिला पुलिस के अधिकारी, पुलिसकर्मी, और क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

IMG 20240701 WA0017    साथ ही आज से तीन नए आपराधिक कानून देशभर में लागू हो रहे हैं। इसमें आज से 1860 में बनी आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता 1898 में बनी सीआरपीसी की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और 1872 के इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम ले लेगी।

IMG 20240701 WA0020    इस नए कानून की शुरुआत होते ही जिला कबीरधाम के थाना रेंगाखार में एक FIR दर्ज किया गया जिसे BNS के तहत दर्ज किया गया जो पीड़ित के आवेदन पर नए कानून के तहत दर्ज होने वाला देश का पहला FIR है l

 

IMG 20240701 WA0019स्वागत भाषण के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने नए थाना भवन के बारे में जानकारी दी कि यह भवन पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा मानकों का पालन करते हुए बनाया गया है। उन्होंने कहा, “नया थाना भवन न केवल आधुनिक सुविधाओं से लैस है बल्कि इससे पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने आज से लागू होने वाले तीन नए महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में कहा, “ये नए कानून हमारी न्याय प्रणाली को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाएंगे, जिससे आम नागरिकों को न्याय मिलने में और भी आसानी होगी।”

उद्घाटन समारोह में बोलते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “नव निर्मित थाना भवन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। इससे पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और नागरिकों को त्वरित और प्रभावी सेवा प्रदान की जा सकेगी।”

उप मुख्यमंत्री ने इन नए कानूनों के लागू होने पर खुशी जताते हुए कहा, “ये कानून भारतीय न्याय प्रणाली में एक नई क्रांति लाएंगे। इससे न केवल अपराधों की जांच में तेजी आएगी बल्कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा भी मिल सकेगी। नए कानूनों के माध्यम से आम नागरिकों को न्याय पाना और भी आसान होगा।”

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा में सुधार लाना है। इसके तहत नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है, जिससे कानून का पालन करना और उसकी रक्षा करना आसान होगा।

भारतीय न्याय संहिता (BNS) का मुख्य उद्देश्य न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी और त्वरित बनाना है। इससे मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी और न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या कम होगी।

भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के तहत साक्ष्य प्रस्तुत करने के नियमों में सुधार किया गया है, जिससे न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत करना और उसका मूल्यांकन करना अधिक पारदर्शी और न्यायसंगत होगा।

उपमुख्यमंत्री ने दी कानून के विशेष प्रावधानों की जानकारी  उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नए कानूनों की विशेष प्रावधानों को जनता के समक्ष एक कानूनविद की भांति स्पष्ट किया। खास बात यह रही कि उन्होंने छत्तीसगढ़ी में लोगों को इस बारे में बताया, जिससे सभी उपस्थित लोगों को कानून की बारीकियों को समझने में आसानी हुई।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “मोर छत्तीसगढ़ के भैया-बहिनी मन ला ये कानून के विशेष प्रावधान ला समझना जरूरी हे, ताकि ओमन अपन अधिकार अउ कर्तव्य ला जान सके।” उन्होंने सरल और सुलभ भाषा में नए कानून के महत्वपूर्ण परिवर्तनों और संशोधनों को स्पष्ट किया, जिससे सभी लोगों को समझ में आ सके।

इस कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अनारा मुखी, नगर पंचायत अध्यक्ष स. लोहरा, संतोष मिश्र, जनप्रतिनिधि लोहारा के साथ साथ अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे व आम जनता ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और खुशी जताई। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “यह हमारे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि यहां का थाना भवन अब और भी आधुनिक और सुविधाजनक हो गया है। साथ ही, नए कानूनों से हमें न्याय मिलने में और भी आसानी होगी।”

इस कार्यक्रम ने जिला कबीरधाम और विशेष रूप से थाना सहसपुर लोहरा के निवासियों के लिए एक नई दिशा प्रदान की है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन ने यह साबित कर दिया कि राज्य सरकार और कबीरधाम पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज से लागू होने वाले तीन नए कानून के प्रसार–प्रचार के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Next Post

भावना दीदी की एक और गारंटी हुई पूरी, पंडरिया विधानसभा के सभी 7 स्थानों में हुआ जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र का शुभारम्भ

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रदेश में शराब दुकानों के संचालन, पर्याप्त बिजली आपूर्ति एवं पंडरिया विधानसभा में नवीन शासकीय विद्यालयों की स्थापना एवं उन्नयन के संबंध में विधानसभा में पूछा प्रश्न
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रदेश में शराब दुकानों के संचालन, पर्याप्त बिजली आपूर्ति एवं पंडरिया विधानसभा में नवीन शासकीय विद्यालयों की स्थापना एवं उन्नयन के संबंध में विधानसभा में पूछा प्रश्न

July 14, 2025
छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग, कबीरधाम की अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

July 13, 2025
भोरमदेव पदयात्रा में आस्था का अद्वितीय संगम, श्रद्धालुओं को समर्पित ऐतिहासिक पहल
छत्तीसगढ़

भोरमदेव पदयात्रा में आस्था का अद्वितीय संगम, श्रद्धालुओं को समर्पित ऐतिहासिक पहल

July 13, 2025
गुरुकुल ने पालक अभिमुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न कराकर रचा स्वर्णिम इतिहास
छत्तीसगढ़

गुरुकुल ने पालक अभिमुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न कराकर रचा स्वर्णिम इतिहास

July 13, 2025
छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग, कबीरधाम (छ.ग.) की अवैध कच्ची महुआ मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही

July 12, 2025
पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु 5 निःशुल्क बसों का मुख्यमंत्री श विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने किया वर्चुअल लोकार्पण एवं करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु 5 निःशुल्क बसों का मुख्यमंत्री श विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने किया वर्चुअल लोकार्पण एवं करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात

July 6, 2025
Next Post
भावना दीदी की एक और गारंटी हुई पूरी, पंडरिया विधानसभा के सभी 7 स्थानों में हुआ जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र का शुभारम्भ

भावना दीदी की एक और गारंटी हुई पूरी, पंडरिया विधानसभा के सभी 7 स्थानों में हुआ जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र का शुभारम्भ

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!