The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Monday, May 11, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

डोंगरिया में आयोजित कुर्मी क्षत्रिय महासभा में विकास और आस्था का संगम, विधायक भावना बोहरा की पहल पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने दी विकास की सौगातें

The Fire News by The Fire News
May 11, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

 

कुर्मी क्षत्रिय महासभा से विकास का संदेश, विधायक भावना बोहरा की मांगों पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने की करोड़ों के विकास कार्यों की घोषणा

 

भावना बोहरा के सतत प्रयासों से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने कुर्मी क्षत्रिय महासभा के आयोजन में डोंगरिया को दी सड़क, जलाशय और मंदिर विकास की सौगात

IMG 20260510 WA0044 scaled

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डोंगरिया में आज धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं विकास का भव्य संगम देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय  विष्णुदेव साय जी अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कुर्मी क्षत्रिय महासभा के सदस्यों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया तथा जलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना व भगवन भोलेनाथ का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी जलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए जहाँ विधायक भावना बोहरा की मांग पर मुख्यमंत्री जी द्वारा डोंगरिया मंदिर के विकास व सौन्दर्यीकरण हेतु 50 लाख रुपए, ग्राम डोंगरिया से खरहट्टा तक 2.5 किलोमीटर सीसी रोड निर्माण तथा ग्राम डोंगरिया तक छीरपानी जलाशय के नहर विस्तारीकरण की घोषणा की। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विकास कार्यों की इस सौगात के लिए भावना बोहरा ने आभार व्यक्त करते हुए धन्व्यद ज्ञापित किया। इस सौगात से

IMG 20260510 WA0042 क्षेत्रवासियों में भी काफी उत्साह देखने को मिला और हजारों की संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी और विधायक भावना बोहरा का अभिनंदन किया।

 

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जलेश्वर महादेव मंदिर जैसे आस्था केंद्रों का विकास धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं आर्थिक अवसर भी सृजित करेगा। उन्होंने कुर्मी क्षत्रिय समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह समाज सदैव मेहनत, संगठन और राष्ट्र निर्माण की भावना के लिए जाना जाता है। कृषि, शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, सेना और सामाजिक सेवा जैसे हर क्षेत्र में समाज ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम का परिचय दिया है। समाज की यह ऊर्जा प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण

IMG 20260510 WA0041 भूमिका निभा रही है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में आस्था और विकास के इसी समन्वय के माध्यम से भाजपा सरकार एक सशक्त, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह जी, अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटारिया जी, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा जी ने भी सभा में उपस्थित समाजजनों व क्षेत्रवासियों को संबोधित किया और आयोजन की बधाई दी।

 

विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के विकास के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। डोंगरिया क्षेत्र को मिली ये सौगातें विकास की नई दिशा तय करेंगी और क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करेंगी। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य कर रही है। मंदिर, तीर्थ, देवस्थल और सांस्कृतिक धरोहरें केवल पूजा-अर्चना के स्थान नहीं हैं, बल्कि वे हमारी परंपरा, आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। इन्हीं मूल्यों को संरक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की सरकार धार्मिक स्थलों के विकास एवं संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

IMG 20260510 WA0046 scaled

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री माननीय  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासतों के पुनर्जीवन का कार्य अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ा है। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, महाकाल लोक, अयोध्या में श्रीराम मंदिर, केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण जैसे अनेक कार्य इस बात के प्रमाण हैं कि भाजपा सरकार भारत की सांस्कृतिक चेतना को पुनर्स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उसी प्रकार हमारे छत्तीसगढ़ में भी माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार भी प्रदेश के धार्मिक स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। इन कार्यों ने न केवल आस्था को सशक्त किया है, बल्कि पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दी है।

IMG 20260510 WA0042 मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश के मंदिरों, तीर्थ स्थलों और धार्मिक केंद्रों को सुविधायुक्त एवं आकर्षक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि धार्मिक स्थलों को सांस्कृतिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना भी है।

 

विधायक भावना बोहरा ने कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया। विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने सभी सम्मानितजनों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सफलता के लिए अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों एवं समाजजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की प्रगति में कुर्मी समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी है। यदि छत्तीसगढ़ की बात करें, तो यहां की कृषि व्यवस्था, ग्राम विकास और सामाजिक समरसता में कुर्मी समाज का विशेष योगदान रहा है। छत्तीसगढ़ की पहचान गांव, किसान और संस्कृति से है, और इन तीनों को

IMG 20260510 WA0044 scaled मजबूत करने में कुर्मी समाज हमेशा अग्रणी रहा है। आज समाज केवल आर्थिक रूप से नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से भी मजबूत समाज है। यहां परिवार, संस्कार, बुजुर्गों का सम्मान और सामाजिक एकता की परंपरा आज भी जीवित है। यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हमें गर्व है कि कुर्मी क्षत्रिय समाज से देश महात्मा ज्योतिबा फुले जी, माता सावित्रीबाई फुले जी, सरदार वल्लभभाई पटेल जी और छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे कई महापुरुष और राष्ट्रभक्त हमें मिले जिनके विचार आज भी हमें प्रेरणा देते हैं।

 

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह जी,

IMG 20260510 WA0046 scaled अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटारिया जी, कुर्मी समाज के प्रदेश व जिला पदाधिकारी एवं सदस्यगण, भाजपा जिला एवं मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, जिला व जनपद सदस्य एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

सहसपुर में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 लीटर कच्ची शराब जब्त

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

सहसपुर में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 लीटर कच्ची शराब जब्त

May 9, 2026
छत्तीसगढ़

समाधान शिविर में दिखी सुशासन की प्रतिबद्धता, विधायक भावना बोहरा ने किया समस्याओं का त्वरित निराकरण

May 8, 2026
छत्तीसगढ़

कामू बैगा का प्रशासन को अल्टीमेटम: 13 बैगा बच्चों से बंधुआ मजदूरी मामले में 20 दिन के भीतर हो ठोस कार्रवाई, अन्यथा होगा कलेक्टर कार्यालय का घेराव

May 8, 2026
छत्तीसगढ़

ऐतिहासिक बंगाल विजय के बाद कवर्धा आगमन पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी का भव्य स्वागत

May 8, 2026
छत्तीसगढ़

अतरिया खुर्द में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, सांसद संतोष पांडेय व विधायक भावना बोहरा हुए शामिल

May 6, 2026
छत्तीसगढ़

अतरिया खुर्द में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, सांसद संतोष पांडेय व विधायक भावना बोहरा हुए शामिल

May 6, 2026

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In