The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Monday, May 4, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

सुशासन तिहार अंतर्गत पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में श्रमिकों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने किया भोजन

The Fire News by The Fire News
May 4, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

 

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में जन चौपाल के माध्यम से किया समस्याओं का समाधान

 

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने श्रमिकों के साथ किया भोजन, पीएम आवास के हितग्राहियों को कराया गृह प्रवेश

IMG 20260504 WA0040

जनता की समस्याओं के समाधान व शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से जनता के घर व गाँव तक पहुंचकर सार्थक संवाद किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मानीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का पंडरिया विधानसभा के वनांचल ग्राम लोखान व कमराखोल में आगमन हुआ। इस अवसर पर कुई-कुकदुर हैलीपैड में पंडरिया विधायक एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया।

IMG 20260504 WA0039

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी और पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा वनांचल ग्राम लोखान में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया गया व लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी। ग्राम में निर्माणाधीन पंचायत भवन में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ईंट जोड़ाई कर निर्माण कार्य में जुटे श्रमिकों से ऊन्होने मुलाकात की और उनके साथ अंगाकर रोटी एवं बोरे बासी भोजन किया। तत्पश्चात ग्राम कमराखोल में जन चौपाल के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए व उसका निराकरण किया साथ ही क्षेत्र में महतारी सदन स्थापना और विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की गई जिसके लिए विधायक भावना बोहरा व क्षेत्रवासियों ने माननीय

IMG 20260504 WA0037 मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने लखपति दीदीयों, स्वयंसहायता समूह की बहनों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से मिलकर संवाद किया तथा पीएम आवास योजना के तहत निर्माणाधीन घरों का निरीक्षण किया गया। प्रदेश के मुखिया को अपने समक्ष देखकर वनांचल क्षेत्र में निवासरत आदिवासी परिवारों में उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला और माननीय मुख्यमंत्री जी बड़ी ही सहजता के साथ उनकी समस्याओं को सुना और उसका निराकरण कर प्रमुख मांगों को भी जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन राज्य सरकार की जनकेन्द्रित सोच, पारदर्शी कार्यप्रणाली और संवेदनशील प्रशासन का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा है। यह पहल न केवल शासन की

IMG 20260504 WA0038 कार्यकुशलता को मजबूत करती है, बल्कि आम नागरिकों के जीवन में प्रत्यक्ष सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम भी बन रही है। हमारी सरकार द्वारा आयोजित यह तिहार “सेवा, सुशासन और जनविश्वास” के मूल मंत्र को साकार रूप देता है, इसके साथ ही जनता के प्रति हमारे कर्तव्यों, संकल्पों और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए जन सहभागिता को भी सुनिश्चित करता है।

 

सुशासन तिहार के तहत माननीय मुख्यमंत्री जी के पंडरिया विधानसभा में आगमन को लेकर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि जनसेवा और जवाबदेही का सशक्त संकल्प है। यह हर नागरिक तक त्वरित समाधान पहुंचाकर विश्वास और विकास की नई दिशा तय करता है। इस अभियान के तहत प्रदेश के मुखिया और शासन-प्रशासन स्वयं गांव-गांव, वार्ड-वार्ड पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं को सुन रहे हैं और त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। यह पहल दर्शाती है कि सरकार केवल नीतियाँ बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस आयोजन के माध्यम से शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी गई है। विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा,

IMG 20260504 WA0036 शिकायतों का त्वरित निवारण, और कार्यों की जमीनी निगरानी ये सभी कदम यह स्पष्ट करते हैं कि सरकार सुशासन को केवल नारा नहीं, बल्कि व्यवहार में उतारने का दृढ़ संकल्प रखती है।

 

भावना बोहरा ने आगे कहा कि आज माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में सुशासन तिहार के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास, सड़कों, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, इसके लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इससे समाज के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंच रही है। सुशासन तिहार, सरकार और जनता के बीच विश्वास वह नींव है जो शासन के प्रति जनता को यह भरोसा दिलाता है कि सरकार हर कदम पर उनके साथ हैं। यह आयोजन प्रशासनिक दक्षता, संवेदनशीलता और जनहित के प्रति समर्पण का संगम है, जो एक सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सुशासन तिहार केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार की उस सोच का प्रतीक है जिसमें जनता केंद्र में है और शासन का हर निर्णय उनके कल्याण के लिए समर्पित है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की

IMG 20260504 WA0040 सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा के वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास की रोशनी घर-घर तक पहुंची है। प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत 171 किलोमीटर से अधिक पक्के सड़क व 4 उच्चस्तरीय एवं 10 पुलिया निर्माण की स्वीकृति, 3500 नए पीएम आवास, जल संसाधन विभाग अंतर्गत महीडबरा जलाशय योजना, पुटपुटा व्यपवर्तन योजना, कौआनार व्यपवर्तन योजना, एनिकट कम काजवे तथा नल जल प्रदाय हेतु ग्राम मुनमुना में सिंगल विलेज नल जल प्रदाय योजना की सौगात मिली है। 27 आंगनबाड़ी भवन निर्माण, कुई-कुकदुर में शासकीय महाविद्यालय हेतु भवन निर्माण, विद्युत् विहीन गाँव तक बिजली आपूर्ति जैसे कई विकास कार्यों की सौगात और बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हुईं हैं जो सीधे तौर पर वनांचल क्षेत्रों के विकास को एक नई दिशा दी है और यहाँ निवासरत आदिवासी परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दे रही है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला व जनपद

IMG 20260504 WA0036 सदस्य, सभी विभाग के अधिकारी,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

सुशासन तिहार अंतर्गत पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में श्रमिकों के साथ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी ने किया भोजन

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार अंतर्गत पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में श्रमिकों के साथ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी ने किया भोजन

May 4, 2026
छत्तीसगढ़

कबीरधाम में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

May 2, 2026
छत्तीसगढ़

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली रिया केशरवानी के घर पहुंचकर दी बधाई, किया प्रोत्साहित

May 2, 2026
छत्तीसगढ़

बेटियों की उड़ान: 10वीं बोर्ड परिणाम में फिर चमकी प्रतिभा

April 30, 2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के घनश्याम यादव अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय महासमिति के सदस्य नियुक्त

April 30, 2026
छत्तीसगढ़

आर्थिक तंगी से रंजना की छुटी पढ़ाई, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के सहयोग से फिर होगी शुरू

April 28, 2026

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In