छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। हर परिणाम की तरह इस बार भी बालिकाएँ आगे रही हैं, जो समाज के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संकेत है।

इसी क्रम में कवर्धा निवासी कु. रिया केशरवानी ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें ढेरों बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
यह सफलता केवल एक छात्रा की मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि उसके परिवार के सहयोग, समर्पण और सही मार्गदर्शन का भी प्रतीक है। रिया की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों के लिए एक प्रेरणा बनकर सामने आई है।

कवर्धा हमेशा से शिक्षा के क्षेत्र में अपना विशेष स्थान बनाए हुए है, और इस बार भी यहाँ की प्रतिभाओं ने इसे साबित कर दिया है।
