The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Saturday, November 29, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में फ़ूड पार्क स्थापना, उप अभियंताओं की नियुक्ति, सड़क निर्माण और मुख्यमंत्री सिलाई मशीन योजना के संबंध में पूछा प्रश्न।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में फ़ूड पार्क स्थापना, उप अभियंताओं की नियुक्ति, सड़क निर्माण और मुख्यमंत्री सिलाई मशीन योजना के संबंध में पूछा प्रश्न।

The Fire News by The Fire News
February 27, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में फ़ूड पार्क स्थापना, उप अभियंताओं की नियुक्ति, सड़क निर्माण और मुख्यमंत्री सिलाई मशीन योजना के संबंध में पूछा प्रश्न।
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया विधानसभा विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार जनता की सुविधा एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जा रहा है। गुरुवार को भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में फ़ूड पार्क की स्थापना, नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई व इंदौरी में उप अभियंताओं की नियुक्ति, विधानसभा अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों और मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के संबंध में प्रश्न किया।

IMG 20250227 200644पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पूछा कि क्या पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुई में फूड पार्क की स्थापना हेतु शासकीय भूमि को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को हस्तांतरित किया गया है? यदि हाँ तो हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण हुई है या नहीं? इसकी जानकारी देवें? यदि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तो फूड पार्क की स्थापना का कार्य कब तक प्रारंभ कर लिया जाएगा? जिसके प्रतिउत्तर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम-कुई, तहसील-कुकदूर, जिला कबीरधाम में स्थित शासकीय भूमि खसरा नं. 10/1 रकबा 11.498 हेक्टेयर फूड पार्क की स्थापना हेतु न्यायालय कलेक्टर जिला-कबीरधाम के आदेश द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को हस्तांतरित किया गया है। भूमि का आधिपत्य राजस्व विभाग से उद्योग विभाग को सौंपा गया है। मंत्रिपरिषद् के निर्णय के अनुक्रम में, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, मंत्रालय के द्वारा, स्थापनाधीन फूडपार्कों के लिए विभिन्न विभिन्न विकासखण्डों में कलेक्टर द्वारा हस्तांतरित की गई भूमि के आदेश में वर्णित प्रयोजन “फूडपार्क की स्थापना” के स्थान पर “फूडपार्क एवं अन्य औद्योगिक प्रयोजन” वर्णित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। तत्संबंध में कलेक्टर, जिला कबीरधाम को प्रश्नाधीन भूमि के हस्तांतरण आदेश में आवश्यक संशोधन हेतु संचालनालय के माध्यम से लेख किया गया है। न्यायालय कलेक्टर जिला-कबीरधाम के समक्ष हस्तांतरण आदेश में संशोधन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। संशोधन पश्चात् औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हेतु प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति ली जाकर अधोसंरचना विकास कार्य प्रारंभ किया जा सकेगा।

भावना बोहरा ने सदन में कहा कि यह फ़ूड पार्क पंडरिया नगर के लिए बहुत ही महत्व रखता है क्योंकि इससे रोजगार के कई अवसर सृजन होगा इसलिए 14 महीनों में इसकी प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है तो इसे जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए उन्होंने सदन में अपना पक्ष रखा। साथ ही उन्होंने प्रश्न किया कि नई औद्योगिक नीति के तहत यहां उद्योग लगाए जाने पर क्या उद्योग स्थापना करने वाले लोगों को सब्सिडी एवं छूट दी जाएगी। जिसके प्रति उत्तर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कहा कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है जल्द से जल्द फ़ूड पार्क निर्माण के कार्य को शुरू किया जाएगा साथ ही वहां उद्योग की स्थापना भी की जानी है और नई उद्योग नीति के नियमानुसार उद्योग स्थापित किये जाने पर सब्सिडी भी दी जाएगी।

नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई व इंदौरी में उप अभियंतायों की नियुक्ति के संबंध में भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि नगर पालिका पंडरिया, नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी में उप अभियंता का पद कब से रिक्त है? विकास कार्यों के सुगम संचालन हेतु प्रशासन के द्वारा अभी क्या व्यवस्था की गई है ? उप अभियंता की अनुपस्थिति में वर्तमान में किनको प्रभार दिया गया है? यदि प्रभार दिया गया है तो किस विभाग एवं कहाँ पदस्थ कर्मचारियों को प्रभार दिया गया है? नगर पालिका पंडरिया, नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी में रिक्त स्थान हेतु अभियंता की नियुक्ति या पदस्थापना कब तक कर दी जाएगी? जिसके प्रतिउत्तर में लिखित जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने बताया कि नगर पालिका परिषद् पंडरिया में पदस्थ उप अभियंता तेजस्विनी जिरापुरे दिनांक 23.09.2024 से मातृत्व अवकाश में है। नगर पंचायत पांडातराई में दिनांक 13.09.2024 एवं नगर पंचायत इंदौरी गठन दिनांक 06.10.2023 से उप अभियंता का पद रिक्त है। विकास कार्यों के सुगम संचालन हेतु नगरीय निकायों के समीपस्थ निकाय में पदस्थ उप अभियंता को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नगर पालिका परिषद् पंडरिया के विकास कार्यों के सुगम संचालन हेतु संचालनालय द्वारा विवेक रंजन तिर्की, उप अभियंता, नगर पालिका परिषद् मुंगेली को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नगर पंचायत पांडातराई के कार्यों के संचालन हेतु पी.एल. इंदौरिया, उप अभियंता, नगर पंचायत पिपरिया को एवं कलेक्टर जिला कबीरधाम के आदेश द्वारा मूलचंद कौशिक, उप अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अनुविभाग पंडरिया को नगर पंचायत पांडातराई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नगर पंचायत इंदौरी के विकास कार्यों के संचालन हेतु संजय मोटवानी, उप अभियंता, नगर पंचायत देवकर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पंडरिया विधानसभा में सड़क निर्माण कार्यों के समबन्ध में प्रश्न करते हुए भावना बोहरा ने पूछा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में बजट वर्ष 2024-25 अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के स्वीकृत कार्यों में किन-किन कार्यों का टेंडर जारी कर दिया गया है? जारी हुए टेंडर के कार्यों की कुल राशि कितनी है? जारी किए हुए कितने टेंडर खोले गए हैं? और कितने टेंडर निर्धारित दिनांक उपरांत भी नहीं खोले गए हैं? बजट में स्वीकृत शेष कार्यों के टेंडर कब तक जारी कर दिए जाएंगे? जिसके प्रतिउत्तर में लिखित जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि पंडरिया विधानसभा अंतर्गत कुल 8 सड़क निर्माण कार्यों और 1 भवन निर्माण कार्य के लिए कुल 2964.26 लाख रुपए के टेंडर जारी किये गए हैं।

महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहयता योजना के संबंध में भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2022-23 से 2024-25 में 30 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के तहत कितनी महिलाओं को सहायता पहुंचाई गई है? विकास खंडवार जानकारी देवे ? योजना में लाभान्वित महिलाओं हेतु क्या किसी तरह के प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है? यदि हां तो उसकी जानकारी देवें? जिसके लिखित प्रतिउत्तर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2022-23 से 2024-25 में छ०ग० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत संचालित “मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना” के तहत विकासखण्ड पण्डरिया के 02 एवं सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के 01 महिला निर्माण श्रमिक इस प्रकार कुल 03 महिला निर्माण श्रमिकों को सहायता राशि प्रदान की गई है। योजना” के तहत लाभांवितों को प्रशिक्षण दिये जाने का प्रावधान नहीं है। छ०ग० श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत संचालित “श्रम कल्याण केन्द्रों” में सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण उपरांत परीक्षा में उत्तीर्ण महिला प्रशिक्षणार्थी को पात्रता अनुसार “निःशुल्क सिलाई मशीन वितरण योजना” अंतर्गत सिलाई मशीन से लाभांवित किया जाता है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

गुरुकुल के छात्रों ने सिल्वर जोन ओलम्पियाड में दिखाई प्रतिभा “।

Next Post

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित 27 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 2 मार्च को।

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में हुई ‘‘कैरियर काऊंसलिंग‘‘
छत्तीसगढ़

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में हुई ‘‘कैरियर काऊंसलिंग‘‘

November 27, 2025
रामकृष्ण पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित युथ पार्लियामेंट
छत्तीसगढ़

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित युथ पार्लियामेंट

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

झारखंड में चितेरे फाउंडेशन का विस्तार: डायरेक्टर बलबीर विश्वकर्मा का तीन दिवसीय दौरा सफल

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

संविधान दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय पांडातराई में प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

भोरमदेव जंगल में 3 किमी भीतर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 80 लीटर शराब और 1040 किलो लाहन नष्ट

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

गश्त के दौरान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब व 120 किलो महुआ लाहन जप्त

November 25, 2025
Next Post
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित 27 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 2 मार्च को।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित 27 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 2 मार्च को।

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!