The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Friday, July 4, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका नन्हे मुन्ने बच्चों के जीवन को संवारते हुए समाज के मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही– सांसद संतोष पाण्डेय

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का मान बढ़ाने सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

The Fire News by The Fire News
November 15, 2024
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका नन्हे मुन्ने बच्चों के जीवन को संवारते हुए समाज के मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही– सांसद  संतोष पाण्डेय
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा,15 नवंबर 2024। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कवर्धा के वीर सावरकर भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय, पण्डरिया विधायक भावना बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला रामकुमार भट्ट सहित जनप्रतिनिधि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन में आगनबाड़ी कार्यकताओं एवं सहायिकाओं के जिलास्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के प्रति आभार प्रकट करना और उनके योगदान की सराहना करना था। कार्यक्रम मे आये हुए सभी आंगनबाड़ी कार्यकताओं एवं सहायिकाओं का पुष्पा वर्षा कर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा 38 उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकताओं एवं सहायिकाओं को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ नृत्य प्रस्तुत किया गया और कार्यकताओं के द्वारा अपनी छत्तीसगढ़ी नृत्य संगीत कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी गयी।

IMG 20241115 WA0005 IMG 20241115 WA0004 IMG 20241115 WA0003सांसद संतोष पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के निर्माण के लिए महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है और हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं का सम्मान करते हुए संसद मे महिलाओं की भागीदारी 33 प्रतिशत कर मान बढ़ाया है। हमारे देश मे अहिल्या बाई होल्कर, मिनीमाता, अवन्ती बाई लोधी जैसे महान नारियों ने राष्ट्रीय स्तर पर समाज को जोड़ने का कार्य किया है। वैसे ही आप लोगों द्वारा समाज के हमारे नन्हे मुन्ने बच्चों के जीवन को संवारते हुए समाज के मुख्यधारा से जोड़ने का काम करते है। उन्होंने कहा कि हमारे माता एवं बहनों से ही बचत की नींव की शुरूवात होती है, जिस प्रकार घर मे आर्थिक संकट आने पर अपनी छोटी–छोटी बचत के माध्यम से अपने घर मे आये हुए आर्थिक संकट को दूर करने मे अपनी अहम भूमिका निभाती है।

विधायक पण्डरिया भावना बोहरा ने कहा कि जिले मे अपने तरह का यह पहला कार्यक्रम है जिसमे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को सम्मान कर छत्तीसगढ़ मे महिलाओं का मान बढाया है। हमारे कवर्धा जिला मे 1707 आंगनबाड़ी केन्द्र है जिसमे लगभग 3400 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकायें शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वयन करने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र मे पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से अपनी कर्तव्यो का पालन करती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहने अपने परिवारिक कर्तव्यों को निभाते हुए आंगनबाड़ी आने वाले बच्चों विशेष रूप से अपनी ममता की आंचल से ढकने का कार्य करती है। उनके प्यार दुलार एवं ममत्व के कारण ही आज यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। उन्होंने और बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला रामकुमार भट्ट ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना अति आवश्यक है चाहे वह किसी भी क्षेत्र मे हो जैसे सामाजिक, राजनीतिक और शिक्षा। हमारी माताएं एवं बहने घरेलू कार्य के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चो को अपने आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से शिक्षा देकर उनका भविष्य गढ़ने का काम करती है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत संतोष पटेल, चंद्रप्रकाश चंन्द्रवंशी, मनीराम साहू, नितेश अग्रवाल, उमंग पाण्डेय, पीयूष ठाकुर, अदिती कश्यप, रितु देशाई, किरन चौबे, अजय ठाकुर, सुरेश दुबे, सचिन गुप्ता, नगर पालिका कवर्धा के पार्षद गण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी आनन्द कुमार तिवारी के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा के माध्यम से विभाग के विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया गया एवं कार्यक्रम के अंत मे कृतिका सिंह परियोजना अधिकारी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान बृजेश सोनी, संदीप पटेल, नमन देशमुख, विवेका हैरिस, कृतिका सिंह, जागेश्वर सोरी, सुश्री श्रद्वा यादव परियोजना अधिकारी, सत्यमित्र शास्त्री प्रबंध, सरोज शर्मा, पायल पाण्डेय, मनीषाचंन्द्रवंशी, मोनिका दुबे, मानमती मनहर, पिकी कुर्रे, सुरेख नारंग, सुशीला ध्रुव, महेशिया साहू, कुन्ती कुशरे पर्यवेक्षक, स्वाती कंवर, राजाराम चंन्द्रवंशी, क्रांति साहु, महेश निर्मलकर, विनय जंघेल , रामसागर साहु, श्यामा धुर्वे, नीतिन किशोरी वर्मा, परमेश्वरी धुर्वे, अविनाश ठाकुर, घनाराम निर्मलकर, शारदा निर्मलकर, आरती यादव, रामलाल पटेल, गया पटेल एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका बहने उपस्थित रहे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की घोषणाओं पर किया जा रहा त्वरित अमल, ग्राम दौजरी में मिनी स्टेडियम कार्य का किया गया भूमिपूजन

Next Post

सांसद संतोष पांडेय ने ग्राम नेऊरगांव में मंच व बैजलपुर में भवन का किया लोकार्पण

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

6 जुलाई को पंडरिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 5 निःशुल्क बसों का शुभारम्भ एवं विकास कार्यों का लोकार्पण
छत्तीसगढ़

6 जुलाई को पंडरिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 5 निःशुल्क बसों का शुभारम्भ एवं विकास कार्यों का लोकार्पण

July 3, 2025
वन महोत्सव के अवसर पर  श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा के छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
छत्तीसगढ़

वन महोत्सव के अवसर पर श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा के छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

July 3, 2025
छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए अमरकंटक में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 11 जुलाई से 6 अगस्त तक निःशुल्क भोजन एवं ठहरने की सुविधा

July 2, 2025
शासन-प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग का शिक्षा के व्यवसाय को खुला संरक्षण
छत्तीसगढ़

शासन-प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग का शिक्षा के व्यवसाय को खुला संरक्षण

July 2, 2025
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधानसभा: कैलाश चंद्रवंशी ने मरका और कृतबांधा क्षेत्र में सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

July 2, 2025
छत्तीसगढ़

विद्यार्थी अपने जीवन के लक्ष्यों को निर्धारित कर करें कड़ी मेहनत: डॉ. वीरेन्द्र साहू

July 1, 2025
Next Post
सांसद संतोष पांडेय ने ग्राम नेऊरगांव में मंच व बैजलपुर में भवन का किया लोकार्पण

सांसद संतोष पांडेय ने ग्राम नेऊरगांव में मंच व बैजलपुर में भवन का किया लोकार्पण

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!