The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Friday, July 4, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

सफलता की कहानी : पशु शेड का निर्माण कर गऊ पालक बने व्यवसाय

ग्राम सेन्हाभाठा के इतवारी यादव को मिला महात्मा गांधी नरेगा योजना का लाभ

The Fire News by The Fire News
September 12, 2024
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
सफलता की कहानी : पशु शेड का निर्माण कर गऊ पालक बने व्यवसाय
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 12 सितम्बर 2024। दैनिक रोजी मजदूरी से अपना जीवन-यापन करने वाले हितग्राही इतवारी यादव का सपना छोटा सा व्यवसाय करने का था। गौ पालक बनकर इसे आगे बढ़ाना चाह रहे थे लेकिन संसाधनों की कमी आड़े आ रही थी। समस्याओं का समाधान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से होकर निकला। जिसमें पशु शेड का निर्माण करने से व्यवसाय ने गति पकड़ा और आमदनी से जीवन आसान हो चला है। मनरेगा योजना से पशु शेड बन जाने से गौ माता को सभी मौसमों में सुरक्षित रखना अब और आसान हो गया। व्यवसाय को आगे बढ़ाने की यह कहानी है इतवारी यादव पिता टिबलु यादव ग्राम पंचायत सेन्हाभाठा जनपद पंचायत पण्डरिया़ जिला कबीरधाम है। गौ पालक इतवारी यादव के लिए यह काम आसान नही था। गायों को रखने के लिए शेड नहीं होने से अनेकों परेशानियां थी जिसमें प्रमुख रूप से सभी मौसमों में पशुधन को बचाना था। खुले में पशुधन रहने के कारण यहा वहां चले जाना, किचड़ एवं गंदगी के कारण गायों को होने वाली बिमारियां और साथ ही इस पर होने वाला खर्च की परेशानी। क्योंकि व्यवसाय के शुरूआत में आमदनी कम हुआ करती थी लेकिन इसकी देखरेख में ज्यादा पैसे खर्च हो जाते थे। इन सभी समस्याओं का समाधान पशु पालन शेड निर्माण के रूप में स्थायी तौर पर हुआ।

IMG 20240912 WA0055 IMG 20240912 WA0056 IMG 20240912 WA0057 IMG 20240912 WA0054हितग्राही इतवारी यादव को अपने ग्राम सभा में पता चला कि महात्मा गांधी नरेगा योजना की सहायता से उनके पशुधन के लिए पक्का शेड निशुल्क बनाया जा सकता है। फिर क्या था उनकी मांग एवं समस्याओं को देखकर ग्राम पंचायत ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के द्वारा इसका हल निकाला। पंचायत में प्रस्ताव पारित कर पशु शेड निर्माण कार्य 70 हजार रूपए राशि से स्वीत होकर मिल गया। स्वीकृति पश्चात् 15 मार्च 2024 को पशु शेड निर्माण प्रारंभ किया गया। कार्य प्रारंभ होने पर ऐसा लगा जैसे ईंट दर ईंट आगे व्यवसाय में आगे बढ़ने का रास्ता खुल रहा हो। देखते ही देखते लगभग एक माह के अल्प समय में निर्माण कार्य पूरा हो गया। पशु शेड निर्माण में स्वंय हितग्राही को 10 दिवस का रोजगार मिला साथ ही 29 मानव दिवस का रोजगार सृजन करते हुए अन्य परिवारो सहित सभी ग्रामीणों को मजदूरी के रूप में 0.075 लाख रूपए प्राप्त हुए। शेड का महत्व इतवारीं यादव बहुत अच्छे से जानते थे क्योंकि यही वह जगह है जो उनके व्यवसाय को समय के साथ आगे बढ़ाने में प्रमुख योगदान देगा। अब अपनी आजिविका को आगे बढ़ाने का सपना सच होता दिख रहा है। सुविधा एवं साधन विहीन ऐसे हितग्राही जो जीवन में आगे बढ़ने की ललक रखते है उनके लिए सफलताओं का मार्ग भी प्रशस्त होता है। यह उदाहरण हितग्राही इतवारी के रूप में सामने आया। व्यवसाय करने के लिए अपनी समस्याओं का समाधान करने के लिए शासकीय योजनाओं से जुड़कर सफलता के द्वार खुले। लक्ष्य की प्राप्ति तब और सूखद अनुभव में परिलक्षित होता है जब मन चाहा काम पूरा होता है। पक्का एवं हवादार पशु शेड बन जाने से व्यवसाय में दिनो-दिन प्रगति हुई। अब लगभग 20 से 22 हजार रूपए प्रतिमाह का व्यवसाय दुध बेचकर होने लगा है। प्रतिदिन दुध वितरण कम्पनी रायपुर को 22-25 लीटर दुध भेजा जा रहा है। दुध बेचने के साथ-साथ दुध से 3 से 4 किलो का खोवा बनाकर भी बेच रहे है। सारा व्यवसाय अपने घर से संचालित करने की खुशी अलग। अब आमदनी चौगुनी हो रही है। आजीविका के नए साधन बन जाने से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ रही है। व्यवसाय से हो रहीं आमदनी परिवार के बहुत काम आ रहा है। जिसमें अपनी छोटी सी 2.50 एकड़ के खेतीहर भूमि में उपयोग कर कृषक कार्य कर रहें जो एक अलग आमदनी का स्त्रोत बन रहा है।

हितग्राही के अनुभव

हितग्राही इतवारी अपना अनुभव साझा करते हुए बताते है कि पशुशेड बनाने के पूर्व अपने पशुओं को सुरक्षित रखने की चिंता बनी रहती थी। खुले में पशुधन रखने से बरसात के दिनों में उनको पानी से बचाने एवं सर्दी के दिनों में ठण्ड से बचाना एक चुनौति बना रहता था। पक्का शेड बनाने की इच्छा बहुत पहले से थी लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण नही हो पा रहा था। रोजगार गारंटी योजना से पशुशेड स्वीकृत होने पर मेरी सभी चिन्ताएं समाप्त हो गया। पशुधन के सुरक्षा की चिन्ता अब नहीं रहती है। पशुधन से होने वाली आमदनी गौसेवा में लगा रहा हूं और साथ ही और अधिक गाय पालने में समर्थ हो गया हूं।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

रश्मि विजय शर्मा ग्राम बघुटोला और बीरूटोला में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित रामधुनी संर्कीतन कार्यक्रम में शामिल हुए

Next Post

भोरमदेव अभ्यारण्य में नदी के बहाव में आने से पालतु भैंस की हुई मृत्यु

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

6 जुलाई को पंडरिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 5 निःशुल्क बसों का शुभारम्भ एवं विकास कार्यों का लोकार्पण
छत्तीसगढ़

6 जुलाई को पंडरिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 5 निःशुल्क बसों का शुभारम्भ एवं विकास कार्यों का लोकार्पण

July 3, 2025
वन महोत्सव के अवसर पर  श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा के छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
छत्तीसगढ़

वन महोत्सव के अवसर पर श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा के छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

July 3, 2025
छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए अमरकंटक में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 11 जुलाई से 6 अगस्त तक निःशुल्क भोजन एवं ठहरने की सुविधा

July 2, 2025
शासन-प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग का शिक्षा के व्यवसाय को खुला संरक्षण
छत्तीसगढ़

शासन-प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग का शिक्षा के व्यवसाय को खुला संरक्षण

July 2, 2025
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधानसभा: कैलाश चंद्रवंशी ने मरका और कृतबांधा क्षेत्र में सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

July 2, 2025
छत्तीसगढ़

विद्यार्थी अपने जीवन के लक्ष्यों को निर्धारित कर करें कड़ी मेहनत: डॉ. वीरेन्द्र साहू

July 1, 2025
Next Post
भोरमदेव अभ्यारण्य में नदी के बहाव में आने से पालतु भैंस की हुई मृत्यु

भोरमदेव अभ्यारण्य में नदी के बहाव में आने से पालतु भैंस की हुई मृत्यु

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!