The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Friday, May 9, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

विधायक अमर अग्रवाल ने कवर्धा के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जनता को मुख्यमंत्री का संदेश दिया

जिले में हर्ष्षोल्लास के साथ मनाया गया 78 वां स्वतत्रंता दिवस

The Fire News by The Fire News
August 15, 2024
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 2 mins read
0
विधायक  अमर अग्रवाल ने कवर्धा के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जनता को मुख्यमंत्री का संदेश दिया
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 15 अगस्त 2024। कवर्धा जिला मुख्यालय के आचार्यपंथ गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्र गान एवं पुलिस जवानों की बैंड के राष्ट्रगान के धुन पर राष्ट्रीय सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता एवं शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और उल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड कमांडर आरआई महेश्वर सिंह और सेकेण्ड कमाण्डर त्रिलोक प्रधान के नेतृत्व में 10 परेड दलों ने आकर्षक मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस अवसर पर 17 वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, होम गार्ड, फारेस्ट गार्ड, एनसीसी पीजी कॉलेज, एनसीसी पीजी कॉलेज, एनसीसी स्वामी करपात्री स्कूल, एनसीसी स्वामी करपात्री स्कूल और स्वामी आत्मानंद के स्काउड गाइड के परेड कमांडरों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। कबीरधाम जिले के 5 अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति एवं छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने समारोह में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 76 अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित भी किया। मंच पर मुख्य अतिथि के साथ पंडरिया विधायक भावना बोहरा कलेक्टर जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव विशेष रूप से उपस्थित थे।

IMG 20240815 WA0028 IMG 20240815 WA0021 IMG 20240815 WA0020 IMG 20240815 WA0019 IMG 20240815 WA0024 IMG 20240815 WA0023 IMG 20240815 WA0022 IMG 20240815 WA0027 IMG 20240815 WA0026 IMG 20240815 WA0025 IMG 20240815 WA0030 IMG 20240815 WA0029परेड में 10 प्लाटून शामिल हुए

स्वतंत्रता दिवस परेड में इस वर्ष कुल 10 टोलियां शामिल हुई। जिसमें सशस्त्र प्लाटून से 17वीं वाहिनी छग बल से प्लाटून कमांडर बसंत राम भगत, जिला पुलिस बल से एसआई सिकंदर कुर्रे, जिला पुलिस बल महिला से एसआई लक्ष्मी नरायण साव, नगर सेना से प्लाटून कमांडर एएसआई कृष्णा चंद्रवंशी, वन विभाग के कमांडर तारकेश्वर यादव, एनसीसी पीजी कॉलेज के कमांडर पुनेश धुर्वे, एनसीसी विंग पीजी कॉलेज आदिति मिश्रा, एनसीसी स्वामी करपात्री स्कूल के कमांडर अविनाश सिंह, एनसीसी स्वामी करपात्री स्कूल के कमांडर संजित नारंग और स्वामी आत्मानंद के स्काउड गाइड कमांडर बिन्नी ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के परेड में प्रतिनिधित्व किया। परेड के साथ पुलिस बैंड के प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश धुर्वे, परमेन्द्र चंदेल, आरक्षक मोहित श्रीवास्तव, साजिद खान, शिवम मंडावी, रूपेन्द्र कुर्रे, मो. इरफान, गोपाल ठाकुर परेड के साथ अपने स्वर दिए।

IMG 20240815 WA0034 IMG 20240815 WA0035 IMG 20240815 WA0036 IMG 20240815 WA0032 IMG 20240815 WA0033 IMG 20240815 WA0031स्कूली विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

जिला मुख्यालय के पीजी कालेज मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिले के 05 अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति, छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और ग्रामीण परिवेश पर अधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। समारोह के शुरूआत में अशोका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एरोबिक की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भारतीय लोक संस्कृति, स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति, दिशा पब्लिक स्कूल द्वारा देश भक्ति, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय द्वारा देश भक्ति नृत्य पर प्रस्तुति दी।

स्वतत्रंता दिवस पर कबीरधाम जिले के तीन शहीदों के परिवार हुए सम्मानित

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कबीरधाम जिले के तीन शहीद जवान आरक्षक झल्लु प्रसाद नेवले के सुपुत्र जितेन्द्र नेवले और शहीद आरक्षक चंद्र सिंह मेरावी की पुत्री कुमारी संगीता मेरावी को मंच पर आमंत्रित कर शॉल, श्रीफल एवं उपहार भेंटकर कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि जवानों ने अपने कर्तव्यों का निवर्हन करते हुए नक्सली मुठभेंड के बाद शहीद हुए है। इसके साथ ही ललित सिंह को भी सम्मानित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पुरस्कार वितरण – सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे पहला स्थान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कवर्धा, दूसरा स्थान दिशा पब्लिक स्कूल और तीसरा स्थान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दुर्गावती चौक को पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही सजेस कचहरी पारा और अशोक स्कूल के एरोबिक को संत्वना पुरस्कार दिया गया।

परेड का पुरस्कार वितरण- आकर्षक मार्च पास्ट सशस्त्र प्लाटून के 17वीं वाहिनी छग सशस्त्र बल को पहला, जिला महिला बल पुलिस को दूसरा और नगर सेना को तीसरा पुरस्कार दिया गया। इसी तरह जूनियर वर्ग में एनसीसी जूनियर बालिका स्वामी करपात्री स्कूल पहला, एनसीसी पीजी कॉलेज बालक विंग दूसरा और स्काउड गाईड स्वामी आत्मानंद स्कूल को तीसरा स्थान दिया गया।

उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारी कर्मचारी सम्मानित हुए- स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में कबीरधाम जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत 76 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिसमें पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थय, पीडब्लूडी, वन विभाग, विद्युत विभाग, जिला सेनानी नगर सेना, जिला व्यापार एवं उद्योग, आदिमजाति विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल है।

स्वत्रंता दिवस के मुख्य समारोह में पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला रामकुमार भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, कवर्धा जनपद अध्यक्ष इंद्राणी दिनेश चंद्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी, मनीराम साहू, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जसबिंदर बग्गा, रामबिलास चंद्रवंशी, रामकृष्ण साहू, ठाकुर पीयूष सिंह, सुरेश दुबे, दुर्गेश ठाकुर, रामकुमार ठाकुर, रघुनाथ योगी, पन्नलाल चंद्रवंशी, हरीश साहू, सुनील दोशी, विजयपाली, सनत साहू, विजय लक्ष्मी तिवारी, सौरभ सिंह, अजय ठाकुर, सौरभ शर्मा, सोनू सिंह, वनमंडलाधिकारी शशिकुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओं संदीप कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह बघेल सहित जनप्रतिनिध, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

विधायक अमर अग्रवाल ने कवर्धा के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जनता को मुख्यमंत्री का संदेश दिया

Next Post

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कलेक्टर परिसर में किया ध्वाजारोहरण

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से सुक्कल बैगा की पत्नी को मिली एक लाख रूपए की सहायता।
छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से सुक्कल बैगा की पत्नी को मिली एक लाख रूपए की सहायता।

May 8, 2025
जिला पंचायत सभापति डॉ़ वीरेन्द्र साहू ने रखी 43.45 लाख विकास एवं निर्माण कार्यो की नींव।
छत्तीसगढ़

जिला पंचायत सभापति डॉ़ वीरेन्द्र साहू ने रखी 43.45 लाख विकास एवं निर्माण कार्यो की नींव।

May 7, 2025
कवर्धा का जलवा: दसवीं बोर्ड परीक्षा में तीन छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह।
छत्तीसगढ़

कवर्धा का जलवा: दसवीं बोर्ड परीक्षा में तीन छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह।

May 7, 2025
मिशनरी स्कूल में चल रहा धर्मांतरण का खेल विद्यार्थी परिषद ने कड़ा विरोध कर जताया रोश।
छत्तीसगढ़

मिशनरी स्कूल में चल रहा धर्मांतरण का खेल विद्यार्थी परिषद ने कड़ा विरोध कर जताया रोश।

May 6, 2025
सुशासन तिहार:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी घोषणा।
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी घोषणा।

May 6, 2025
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  ने सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य को जल्द पूरा करने और सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति के लिए 78 करोड़ 45 लाख रुपए स्वीकृति की घोषणा की।
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य को जल्द पूरा करने और सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति के लिए 78 करोड़ 45 लाख रुपए स्वीकृति की घोषणा की।

May 6, 2025
Next Post
कलेक्टर  जनमेजय महोबे ने कलेक्टर परिसर में किया ध्वाजारोहरण

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कलेक्टर परिसर में किया ध्वाजारोहरण

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!