कवर्धा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कृतसंकल्पित नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अभ्युदय स्कूल द्वारा आगामी 05 अप्रैल 2026 को एक विशाल ‘ओपन चेस टूर्नामेंट’ का आयोजन किया जा रहा है। खेल और बौद्धिक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल ₹40,000 की नकद पुरस्कार राशि और आकर्षक ट्रॉफियां प्रदान की जाएंगी।

यह प्रतियोगिता जिला शतरंज संघ बेमेतरा (छ.ग.) के श्री लोकनाथ चंद्राकर के प्रबंधन और मुख्य निर्णायक (Chief Arbiter) आलोक सिंह क्षत्रिय की देखरेख में संपन्न होगी। इस प्रतियोगिता में मुख्य विजेताओं के लिए प्रथम पुरस्कार ₹7000 + ट्रॉफी निर्धारित है। साथ ही प्रथम 20 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नकद राशि, मेडल और ट्रॉफी दी जाएगी। विशेष श्रेणियां: ‘बेस्ट गर्ल’, ‘बेस्ट अभ्युदय स्कूल स्टूडेंट’, ‘बेस्ट कवर्धा’ और ‘बेस्ट वेटरन’ श्रेणियों में भी विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। आयु वर्ग (Category Prizes): बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए अंडर-15, अंडर-12, अंडर-09 और अंडर-07 वर्गों में भी ट्रॉफी और पुरस्कार रखे गए हैं। सहभागिता सम्मान: प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

प्रतियोगिता के लिए प्रवेश शुल्क ₹500 निर्धारित है। पंजीयन की अंतिम तिथि 03 अप्रैल है। प्रतियोगिता के दिन रिपोर्टिंग का समय सुबह 9:00 बजे, खिलाड़ियों की मीटिंग 9:30 बजे और पहले राउंड की शुरुआत सुबह 9:45 बजे होगी। खेल का टाइम कंट्रोल 10+5 सेकंड रखा गया है।
आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए नि:शुल्क दोपहर के भोजन (Free Lunch) की व्यवस्था की गई है। यह आयोजन अभ्युदय स्कूल, राजनांदगांव-रायपुर बायपास रोड, घोठिया गांव, कवर्धा में संपन्न होगा। पंजीयन और अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी मोबाइल: 6260029538, 9303001004, 95222-02990 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:













