The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Saturday, March 14, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

पंडरिया विधानसभा में सड़क कनेक्टिविटी को मिली गति, विधायक भावना बोहरा ने 30.74 करोड़ से अधिक के बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

The Fire News by The Fire News
March 14, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

IMG 20260314 WA0000पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मजबूत होती ग्रामीण सड़क सुविधा, 30.74 करोड़ से अधिक की बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजनाओं का विधायक ने किया भूमिपूजन

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के निरन्तर प्रयासों और डबल इंजन भाजपा सरकार में क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हो रहीं हैं वहीं वर्षों से लंबित सड़क परियोजनाओं के निर्माण के अब द्वार खुलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है साथ ही क्षेत्रवासियों को सुगम व सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलने से व्यापर,कृषि,शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे मुलभुत सुविधाओं तक पहुँच आसान हो रही है। आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 21 करोड़ 7 लाख 98 हजार की लागत से प्रतापपुर चौक से दामापुर पुल तक कुल 12.70 किलोमीटर सड़क, 7 करोड़ 74 लाख 95 हजार की लागत से 3.65 किमी दमगढ़ से अमनिया सड़क एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 1 कारोड़ 91 लाख 88 हजार की लागत से पौनी से कोड़ापुरी तक 5.30 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य कुल 30 करोड़ 74 लाख 81 हजार रुपए के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इन सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने के लिए विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी, केन्द्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान जी एवं उप मुख्यमंत्री  अरुण साव जी का आभार व्यक्त किया। इन सड़कों के निर्माण से रूसेकापा, भगतपुर, कोलेगांव, सेमरकोना, निंगापुर, दामापुर, दमगढ़, अमनिया, पौनी, तिलईभाठ, नवापारा, तोरला, कोड़ापुरी सहित आस-पास के सैकड़ों ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज का यह दिन पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन है। आज हम सब मिलकर 30 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली बहुप्रतीक्षित सड़कों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर रहे हैं। यह केवल सड़कों का निर्माण नहीं है, बल्कि यह हमारे क्षेत्र के विकास, सुविधा और समृद्धि की नई राह है। यह सड़कें हमारे ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में सड़क आवागमन की सुविधा के साथ ही वहां व्यापर, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक त्वरित पहुँच एवं किसानों को अपनी उपज तथा सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करेगा। आज जिन सड़कों का भूमिपूजन किया जा रहा है, वे लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थीं। कांग्रेस सरकार के कुशासन में विगत 5 वर्षों तक पंडरिया विधानसभा को उपेक्षित और विकास कार्यों से कोसो दुर रखा गया। पंडरिया विधानसभा की जनता ने इस पक्षपात को समझा और प्रदेश एवं पंडरिया में भाजपा का कमल खिलाकर विकास व सुशासन की जो स्थापना की है आज उससे उनकी आकांक्षाएं पूरी हो रही हैं, क्षेत्र का निरंतर विकास हो रहा है, जनहित की योजनाओं से जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है और हमारे किसान, महिला, युवा सशक्त हो रहें हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि जनता के आशीर्वाद और विश्वास से आज हम इन बहुप्रतीक्षित कार्यों को धरातल पर उतारने में सफल हो रहे हैं। डबल इंजन की भाजपा सरकार की मजबूत और विकासोन्मुखी सोच और जनता के विश्वास के कारण ही आज पंडरिया विधानसभा सहित पुरे प्रदेश का विकास सुनिश्चित हो रहा है। केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और प्रदेश में भाजपा सरकार के संकल्प के साथ आज विकास की गति तेजी से आगे बढ़ रही है। हमारी सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि विकास की रोशनी केवल शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि वह गांव-गांव और वनांचल तक पहुंचे। आज जो सड़कें बन रही हैं, वे आने वाले समय में पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण और वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के लिए विकास की जीवनरेखा साबित होंगी। मैं हमेशा यह मानती हूँ कि जनप्रतिनिधि का पहला दायित्व अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना है।

भावना बोहरा ने कहा कि ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले हमारे भाइयों-बहनों के लिए सड़क केवल एक रास्ता नहीं होती, बल्कि यह शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास तक पहुँचने का सबसे बड़ा माध्यम होती है। जब सड़क बनती है तो गांव शहर से जुड़ता है, किसान की उपज बाजार तक पहुँचती है, बच्चों को स्कूल जाने में सुविधा होती है और मरीजों को समय पर इलाज मिल पाता है। आज पंडरिया विधानसभा में 400 किलोमीटर से अधिक की सड़कों का विस्तार हो रहा है। इसके साथ ही हर गाँव और नगर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, सौन्दर्यीकरण, प्रकाश एवं विद्युत् व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, शिक्षा व शैक्षणिक सुविधाओं का सुदृढ़ किया जा रहा है। आज इस भूमिपूजन के माध्यम से मैं विश्वास दिलाना चाहती हूँ कि पंडरिया विधानसभा के विकास के लिए हमारा यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और रोजगार के क्षेत्र में हम लगातार नए कार्य करेंगे ताकि हमारा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर सके। आज 30 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली ये सड़कें इस बात का प्रमाण हैं कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के संकल्प को धरातल पर उतार रही है। मैं क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और मुझे सेवा का अवसर दिया। मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूँ कि सेवा और विकास का यह सफ़र निरंतर जारी रहेगा।

 

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, समस्त मंडल अध्यक्ष, जिला व जनपद सदस्य एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा की धर्मपत्नी  रश्मि शर्मा ने बच्चों के साथ देखी “केरला 2.0” फिल्म

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा की धर्मपत्नी  रश्मि शर्मा ने बच्चों के साथ देखी “केरला 2.0” फिल्म

March 13, 2026
छत्तीसगढ़

महिला एवं बाल विकास विभाग बजट चर्चा में विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन की मांग की

March 12, 2026
छत्तीसगढ़

17 महीनों से अधूरा पड़ा साइंस चौक निर्माण कार्य, नगर पालिका की लापरवाही उजागर – NSUI

March 12, 2026
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में ग्रामीण व आदिवासी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, सहायक शिक्षकों की आपूर्ति एवं अवैध अतिक्रमण व यातायात का उठाया मुद्दा

March 11, 2026
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में वन भूमि पर अवैध कब्ज़ा, प्रदेश में रोडवेज सेवाओं, अग्निशमन के आधुनिकीकरण एवं भुईया पोर्टल पर फसल प्रविष्टि का उठाया मुद्दा 

March 10, 2026
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में धान खरीदी और भुगतान में विसंगति, गर्भवती माता और शिशु के पोषण, पेंशन एवं कम्प्यूटर ऑपरेटरों के बकाया वेतन भुगतान का उठाया मुद्दा 

March 10, 2026

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!