पोंडी – ग्राम खड़ौदा में विकास कार्यों को नई गति देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर ग्राम पंचायत भवन एवं पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। लगभग 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इन निर्माण कार्यों से ग्रामवासियों को बेहतर प्रशासनिक सुविधा और आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विकास कार्य के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनीराम साहू, मंडल भाजपा उपाध्यक्ष लालचंद साहू, मंडल भाजपा महामंत्री राजेश साहू, मंडल भाजपा महामंत्री अमित वर्मा, सरपंच दुजेराम साहू, छोटूराम चंद्रवंशी, अजय वर्मा, नोहर धुर्वे, गजेंद्र साहू, दीपक साहू, कामता निर्मलकर, चोवा साहू सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री अमित वर्मा ने कहा कि पंचायत भवन बनने से ग्राम पंचायत के कार्यों का संचालन और अधिक सुचारू रूप से हो सकेगा, वहीं पुलिया निर्माण से ग्रामीणों की आवाजाही आसान होगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से लगातार क्षेत्र में विकास कि रफ़्तार से कार्य प्रगति पर हैं।














