पांड़ातराई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवीन कार्यकारिणी सूची में अमन पाटस्कर को जिला कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया गया है। लंबे समय से संगठन से जुड़े और अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले अमन पाटस्कर को यह प्रतिष्ठित जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

पांड़ातराई क्षेत्र में पार्टी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पाटस्कर ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा, समर्पण और जमीन से जुड़ाव के कारण यह जिम्मेदारी हासिल की है। उन्हें नियुक्ति मिलते ही शुभकामनाएँ और बधाइयाँ सोशल मीडिया तथा कार्यकर्ता समूहों के जरिए प्राप्त हुईं।
अमन पाटस्कर ने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह ईमानदारी, निष्ठा और भरपूर समर्पण के साथ निभाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह संगठन को और अधिक मजबूत करने एवं प्रदेश कांग्रेस के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयास करेंगे।
इस नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और कार्यकर्ताओं का मानना है कि पाटस्कर के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस और भी मजबूत एवं संगठित होगी।













