अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत् आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता एवं कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में अवैध शराब के धारण/ विक्रय के विरूद्ध दिनांक 26.02.2026 को वृत्त पंडरिया में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

ग्राम कोड़ापुरी थाना कुंडा में अवैध शराब विक्रय की सूचना मिलने पर *तातु चंद्राकर पिता शिवप्रसाद चंद्राकर के रिहायशी मकान की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर 80 नग पाव (14.4 बल्क लीटर ) देशी मदिरा प्लेन* बरामद किया गया । आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उक्त मदिरा मुंगेली जिले के खामही मदिरा दुकान से खरीदी गई है। उक्त मदिरा को विधिवत सीलबंद कर जप्त किया गया एवं उक्त आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) की गैरजमानती धारा के तहत कार्यवाही की गई।
वृत्त पंडरिया प्रभारी अभिनव आनंद बख्शी* के नेतृत्व में उक्त कार्यवाही की गई । उक्त कार्यवाही के दौरान मुख्य आरक्षक जगदीश सिंह उइके, आरक्षक कमल मेश्राम,अमर पिल्ले, आकाश चौहान का विशेष योगदान रहा |













