The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Saturday, March 14, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

64 आदिवासी परिवार के लोगों ने की घर वापसी, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया उनका अभिनंदन

The Fire News by The Fire News
February 2, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

 

घर वापसी से मिली उम्मीद की नई किरण, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से आदिवासी परिवार के 64 लोग जुड़ें अपनी जड़ों से

 

विधायक भावना बोहरा ने आदिवासी परिवार के 64 लोगों की घर वापसी पर किया अभिनंदन, वनांचल क्षेत्र में आपातकालीन सेवा हेतु 2 बाइक एमबुलेंस का किया शुभारम्भ

IMG 20260202 WA0059 1 scaled

पंडरिया विधानसभा में आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों में विधायक भावना बोहरा के प्रयासों, विकास कार्यों और जनसुविधाओं के विस्तार से प्रेरित होकरआदिवासी परिवार के 64 लोगों ने अपने मूल धर्म में घर वापसी की। आज ग्राम दमगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में विधायक भावना बोहरा ने उनके पैर पखारकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने वनांचल क्षेत्रों में आपातकालीन सेवा के लिए विधायक निधि से 2 बाइक एमबुलेंस का शुभारंभ भी किया। इस बाइक एमबुलेंस से छीरपानी एवं कुई-कुकदुर सहित आस पास के दर्जनों वनांचल, दूरस्थ एवं दुर्गम गांव को इसका लाभ मिलेगा। आपातकालीन समय मे त्वरित स्वास्थ्य सुविधा व अस्पताल तक पहुंच सुनिश्चित होगी जिससे सैकड़ों परिवार को त्वरित उपचार की सुविधा मिलेगी।

IMG 20260202 WA0061 scaled

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से आदिवासी एवं वनवासी समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर पुनः लौट रहें हैं जो धर्मांतरण करने वाले लोगों की मंशा पर कड़ा प्रहार है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल क्षेत्र नेऊर के आस-पास के गांव से 115 एवं कुई-कुकदुर क्षेत्र के 70 आदिवासी नागरिकों ने घर वापसी की थी। लगातार हो रही इन पहलों से जनजातीय समाज में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

 

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आदिवासी समाज भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं का संवाहक रहा है। प्रकृति-पूजा, लोकदेवताओं की आराधना और सामुदायिक जीवनशैली हमारी सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कुछ तत्व भोले-भाले आदिवासी भाई-बहनों को प्रलोभन देकर गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब जनजातीय समाज स्वयं अपनी अस्मिता और विरासत को पहचान रहा है। घर वापसी किसी पर दबाव नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक पहचान को पुनः स्वीकार करने का स्वैच्छिक निर्णय है, जो भारतीय अस्मिता की रक्षा से जुड़ा हुआ है। उनके इस निर्णय और वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विधायक निधि से 2 बाइक एम्बुलेंस उनकी सेवा में समर्पित किया है। दुर्गम और दूरस्थ इलाकों में जहाँ सड़क सुविधा सीमित है, वहाँ बाइक एम्बुलेंस समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। आपात स्थिति में मरीजों तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे समय की बचत होगी। गर्भवती माताओं, गंभीर रोगियों और दुर्घटना पीड़ितों को प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य केंद्र तक शीघ्र पहुंचाया जा सकेगा। वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को बेहतर, सुलभ और भरोसेमंद स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। हमें विश्वास है कि यह पहल वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जीवन की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक सार्थक सिद्ध होगा।

IMG 20260202 WA0059 scaled

 

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग अपने निजी स्वार्थ और लाभ के लिए आदिवासी समाज को गुमराह कर रहें हैं यदि वास्तव में उन्हें आदिवासी समाज की चिंता होती, तो उन्हें उनके इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और जनजातीय नायकों के संघर्षों से अवगत कराया जाता, न कि भ्रमित किया जाता। आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में आदिवासी समाज के समग्र विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। पीएम जनमन योजना के माध्यम से वनांचल क्षेत्रों में पक्की सड़कें, आवास, बिजली, पेयजल और मूलभूत सुविधाएँ पहुँच रही हैं। पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में 3000 से अधिक पीएम आवास, 100 किलोमीटर से अधिक पक्की सड़कें, बिजली आपूर्ति एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। टैंकरों के माध्यम से दूरस्थ व वनांचल क्षेत्रों तक शुद्ध पानी पहुँचाया जा रहा है और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। आदिवासी संस्कृति जल, जंगल और जमीन की रक्षा की भावना से जुड़ी है और इस अमूल्य विरासत को संरक्षित करना हम सभी का दायित्व है और आदिवासी समाज के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए हमारे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

 

IMG 20260202 WA0056 scaled

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम मर्सकोले जी ने सभा को संबोधित किया और विधायक भावना बोहरा के प्रयासों एवं उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में पंडरिया जनपद अध्यक्ष श्रीमतीबनंदनी साहू, चंद्र कुमार सोनी, कुकदुर मंडल अध्यक्ष बसंत वटिया जी, दुल्लापुर मंडल अध्यक्ष फलित साहू जी, पंडरिया मंडल अध्यक्ष रविश ठाकुर जी, पांडातराई मंडल अध्यक्ष प्रदीप पुरी गोस्वामी जी, कुंडा मंडल अध्यक्ष बालमुकुन्द चंद्रवंशी जी, इन्दौरी मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू जी, रणवीरपुर मंडल अध्यक्ष नरेश साहू जी, कुकदुर मंडल पूर्व अध्यक्ष रतिराम भट्ट जी, नवल पाण्डेय, हरिकृष्ण शुक्ला जी, ललित चंद्रवंशी जी, बसंत बोहरा जी, राजू पारख जी, स्वतंत्र तिवारी जी,  कल्याण सिंह जी, रुपेश जैन जी,  रविशंकर चंद्रवंशी जी, राजकुमार नेताम, मनोज बंजारे, अंजू शर्मा कुक्दुर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पार्वती सुनहले जी , जनपद सदस्य  थानेश्वर

IMG 20260202 WA0062 scaled जायसवाल जी,  रविशंकर चंद्रवंशी जी, परमेश्वर चंद्रवंशी, महेन्द्र धृतलहरे सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन, आदिवासी समाज के प्रतिनिधिगण, समाज के सदस्यगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

एक ऐसा बजट जो सुधार करने से इनकार करता है; युवा नेता मनीष कुमार यादव

Next Post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कबीर कुटियों में वाद्य यंत्र के 4 लाख 25 हजार रुपए जारी

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा की धर्मपत्नी  रश्मि शर्मा ने बच्चों के साथ देखी “केरला 2.0” फिल्म

March 13, 2026
छत्तीसगढ़

महिला एवं बाल विकास विभाग बजट चर्चा में विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन की मांग की

March 12, 2026
छत्तीसगढ़

17 महीनों से अधूरा पड़ा साइंस चौक निर्माण कार्य, नगर पालिका की लापरवाही उजागर – NSUI

March 12, 2026
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में ग्रामीण व आदिवासी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, सहायक शिक्षकों की आपूर्ति एवं अवैध अतिक्रमण व यातायात का उठाया मुद्दा

March 11, 2026
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में वन भूमि पर अवैध कब्ज़ा, प्रदेश में रोडवेज सेवाओं, अग्निशमन के आधुनिकीकरण एवं भुईया पोर्टल पर फसल प्रविष्टि का उठाया मुद्दा 

March 10, 2026
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में धान खरीदी और भुगतान में विसंगति, गर्भवती माता और शिशु के पोषण, पेंशन एवं कम्प्यूटर ऑपरेटरों के बकाया वेतन भुगतान का उठाया मुद्दा 

March 10, 2026
Next Post
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कबीर कुटियों में वाद्य यंत्र के 4 लाख 25 हजार रुपए जारी

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कबीर कुटियों में वाद्य यंत्र के 4 लाख 25 हजार रुपए जारी

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!