The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Sunday, September 14, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

कबीरधाम जिले को मिली न्याय की नई ताकत – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला कवर्धा का शुभारंभ

The Fire News by The Fire News
September 6, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

InShot 20250906 190453727

दिनांक 06 सितंबर 2025, कवर्धा

कबीरधाम जिले को मिली न्याय की नई ताकत – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला कवर्धा का शुभारंभ

कवर्धा को मिली नई पहचान – अब अपराध अनुसंधान में होगा वैज्ञानिक सहयोग-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला से अपराध पीड़ितों को त्वरित न्याय का मिलेगा लाभ-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

कवर्धा- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा जी की सतत पहल का परिणाम है कि आज कबीरधाम जिले में प्रदेश की 5वीं क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ हुआ। यह प्रयोगशाला न केवल जिले के लिए बल्कि पूरे प्रदेश की अपराध जांच और न्यायिक प्रक्रिया को नई दिशा देने वाली साबित होगी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा फॉरेंसिक विज्ञान आधुनिक अपराध जांच की रीढ़ है। हत्या, बलात्कार, लूट, साइबर अपराध, आर्थिक अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर मामलों में पारंपरिक तरीकों के बजाय वैज्ञानिक साक्ष्य ही न्याय दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। घटनास्थल पर छोड़ा गया डीएनए, खून का धब्बा, एक बाल का तंतु, जूतों के निशान, बारूद के कण या डिजिटल डिवाइस में छिपा डेटा – यही सबूत अपराधियों को पकड़वाते हैं और अदालत में उन्हें सजा दिलाने में सबसे अहम होते हैं।

कबीरधाम प्रयोगशाला में अत्याधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित वैज्ञानिक अधिकारियों की उपलब्धता से अब इन साक्ष्यों की जांच और भी तेजी और सटीकता से हो सकेगी। इसका सीधा असर अपराध न्याय प्रणाली पर होगा –

• पुलिस विवेचकों को समय पर रिपोर्ट मिलेगी।

• अदालतों में दोषसिद्धि दर में वृद्धि होगी।

• अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाना संभव होगा।

• समाज में कानून का विश्वास और अपराध का भय दोनों मजबूत होंगे।

उन्होंने कहा अब तक छोटे जिलों से संबंधित प्रकरणों की जांच के लिए नमूनों को बड़े शहरों की प्रयोगशालाओं में भेजना पड़ता था, जिससे समय और संसाधनों की बड़ी खपत होती थी। लेकिन कबीरधाम में प्रयोगशाला शुरू होने से न केवल जिले, बल्कि बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-मंडई और मुंगेली जिलों को भी सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिलने से न्यायिक प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के कुशल नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के प्रयास से सामाजिक न्याय को अधिक प्रभावी बनाने एवं अपराधों से संबंधित साक्ष्यों का वैज्ञानिक आधार पर परीक्षण कर दोषियों को त्वरित सजा दिलाने प्रतिबद्ध है।

इस प्रयोगशाला की स्थापना से कबीरधाम जिले व आस-पास के जिलों में अपराधों के साक्ष्यों की त्वरित जांच की सुविधा मिलेगी साथ ही कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी और आम जनता में कानून के प्रति और विश्वास बढ़ेगा साथ ही न्यायिक प्रक्रिया न केवल तेज होगी बल्कि अधिक पारदर्शी होगी।

इस अवसर पर सुशील द्विवेदी विशेष कर्तव्यस्त अधिकारी पुलिस मुख्यालय छ ग. ने कहा माननीय उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा जी ने हमेशा यह स्पष्ट किया है कि अपराध जांच को केवल गवाहों या पारंपरिक तरीकों पर निर्भर नहीं होना चाहिए, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उनके नेतृत्व में प्रदेश की सभी प्रयोगशालाओं को आधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि पुलिस विभाग के अलावा आबकारी, वन विभाग, एसीबी, एफओडब्ल्यू और केंद्रीय एजेंसियों (CBI, ED, DRI, NCB, IB) के प्रकरण भी राज्य की प्रयोगशालाओं में जांचे जा सकें।

कबीरधाम प्रयोगशाला की शुरुआत से जिला स्तर पर स्थापित सीन ऑफ क्राइम यूनिटों की कार्यक्षमता भी और बढ़ेगी। अब घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग मिल सकेगा, जिससे जांच में चूक की संभावना समाप्त होगी।

यह कहना अनुचित न होगा कि कबीरधाम जिले में न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना प्रदेश की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का ऐतिहासिक कदम है। यह प्रयोगशाला आने वाले वर्षों में अपराध नियंत्रण और न्याय दिलाने की प्रक्रिया को कारगर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

प्रयोगशाला शुभारंभ के अवसर पर पूर्व विधायक डॉ सियाराम साहू,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट,नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल,कलेक्टर गोपाल वर्मा,पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र छवई,उप पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल,डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे,मनीराम साहू,विदेशी राम धुर्वे ,श्रीकांत उपाध्याय,समस्त पार्षद गण नगरपालिका कवर्धा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक ,पत्रकार गण उपस्थित रहे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

पूर्व छात्र मिलन समारोह का भव्य आयोजन : आचार्य पंथ श्री गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कवर्धा

Next Post

अयोध्या से लौटे प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर 63 श्रद्धालुओं का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भव्य स्वागत और अभिनंदन

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

थाना भोरामदेव अंतर्गत ग्राम राजानवागांव साप्ताहिक बाजार में कबीरधाम पुलिस का साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा
छत्तीसगढ़

थाना भोरामदेव अंतर्गत ग्राम राजानवागांव साप्ताहिक बाजार में कबीरधाम पुलिस का साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा

September 13, 2025
श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में ‘‘वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ हिन्दी सप्ताह संपन्न‘‘
छत्तीसगढ़

श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में ‘‘वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ हिन्दी सप्ताह संपन्न‘‘

September 13, 2025
छत्तीसगढ़

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सहसपुर लोहारा में 90 नग गोवा व्हिस्की जब्त

September 13, 2025
छत्तीसगढ़

कवर्धा में बनेगी दिल्ली और रायपुर की तर्ज पर बहुप्रतीक्षित नालंदा लाइब्रेरी

September 12, 2025
छत्तीसगढ़

सभापति डॉ. वीरेन्द्र साहू ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की गुणवत्ता व निर्माण की समय सीमा पर दिया जोर

September 11, 2025
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों से सड़क निर्माण हेतु मिली 28 करोड़ 87 लाख 8 हजार रुपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

September 11, 2025
Next Post

अयोध्या से लौटे प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर 63 श्रद्धालुओं का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भव्य स्वागत और अभिनंदन

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!