पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय एवं जमीनी स्तर पर सक्रिय विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी का आज जन्मदिन है। अपने सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे जनता के बीच “लोकप्रिय जनसेविका” के रूप में जानी जाती हैं।
महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विधायक भावना बोहरा ने हमेशा विशेष पहल की है। क्षेत्र की जनता से सतत संवाद और उनकी समस्याओं का निराकरण करना उनकी प्राथमिकता रही है।
इसी कड़ी में आज उनके जन्मदिन पर क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएँ दी हैं।
ग्राम पंचायत अमली मालगी के सरपंच मनहरण साहू सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई देते हुए विधायक बोहरा के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएँ की हैं।
पंडरिया विधानसभा की जनता को विश्वास है कि विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में क्षेत्र निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ता रहेगा।
“जनता के दिलों में बसने वाली जनसेविका, विधायक भावना बोहरा जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ।”