
कवर्धा – आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस देशभर में उल्लास, उत्साह और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। तिरंगे की शान में डूबा हर कोना, देशभक्ति गीतों से गूंजता हर चौराहा और वीर बलिदानियों के त्याग को याद करता हर नागरिक – यही है स्वतंत्रता दिवस का असली स्वरूप।
नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने इस अवसर पर समस्त देशवासियों और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा –
“स्वतंत्रता दिवस केवल हमारे इतिहास का गौरवशाली अध्याय नहीं, बल्कि यह हम सभी के लिए एक जिम्मेदारी है कि हम अपने देश को विकास, एकता और भाईचारे की राह पर आगे बढ़ाएं। आज का दिन हमें उन वीर शहीदों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह आजादी दिलाई।”
चंद्रवंशी ने आगे कहा कि देश की प्रगति में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। युवाओं से उन्होंने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।
कवर्धा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। शहर के मुख्य मार्गों को तिरंगे के रंगों से सजाया गया है और जगह-जगह देशभक्ति गीतों से वातावरण उत्साहपूर्ण हो उठा है।

