कवर्धा – छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सीबीएससी माध्यम विद्यालय, श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल, सदैव से सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक, एवं अन्य क्षेत्रों में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराता आ रहा है। इसी कड़ी में, श्रावण के पहले सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित भोरमदेव पदयात्रा में विद्यालय के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भगवान भोरमदेव के प्रति अपनी आस्था अर्पित की।

यह पदयात्रा न केवल एक धार्मिक आयोजन था, बल्कि बच्चों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने का भी एक बेहतरीन अवसर मिला। इस दौरान, बच्चों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में भाग लिया।

इस अवसर पर, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे, जिन्होंने बच्चों से मुलाकात की और उनकी प्रेरणा बढ़ाई। विजय शर्मा ने बच्चों के बीच आकर उनका हौसला बढ़ाया और इस प्रकार के आयोजनों को उनकी शिक्षा और समाजिक विकास में एक सकारात्मक योगदान बताया।
विद्यालय प्रशासन और छात्रों के इस प्रयास को देखकर यह कहा जा सकता है कि श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल न केवल शिक्षा, बल्कि बच्चों को सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों से भी अवगत कराता है।















