कवर्धा – जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल, सिंघनुपरी, कवर्धा में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की सविस्तार रूपरेखा (NCF) फाउंडेशनल स्टेज 3 से 8 साल के बच्चों के लिए आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक कौशल विकसित करना, खेल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना तथा सामाजिक, भावनात्मक विकास पर समग्र ध्यान केंद्रित करना था. इस अवसर पर विशेष रूप से रिसोर्स पर्सन के रूप में सविता चतुर्वेदी मैम, प्राचार्या आदर्श विद्यालय, मोवा रायपुर एवं ग्रेसिया फिगरेड मैम, प्राचार्या दिल्ली पब्लिक स्कूल, कवर्धा की उपस्थिति रही. जिन्होंने राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की विषय वस्तु को सविस्तार प्रस्तुत किया.

उक्त कार्यशाला के पहले सत्र में NEP-20 के NCF के बारे में जानकारी दिया गया, जिसमें फाउंडेशन स्टेज के बच्चों का गणितीय और भाषाई ज्ञान को विकसित कराने के लिए विभिन्न तकनीक (वीडियो, ऑडियो, कविता आदि) के माध्यम से पढ़ाने पर जोर दिया गया. फाउंडेशन स्टेज के बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा के लाभ और उससे विभिन्न भाषा सीखने के प्रक्रिया को आसान बनाती है।
कार्यशाला के द्वितीय सत्र में आसपास के विभिन्न वस्तुओं को दिखाकर उनको तुलना करके गणित के मूलभूत प्रक्रिया के बारे में सिखाया गया साथ ही वर्णमाला का सही उपयोग सिखाने हेतु कार्टून के माध्यम का उपयोग करने कहा गया. उक्त कार्यशाला में विद्यालय के प्राथमिक एवं पूर्व प्राथमिक सहित अन्य सीबीएसई विद्यालयों के 60 शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे. कार्यक्रम के कुशलतापूर्वक संपादन पर श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल उत्कृष्टता केंद्र ने सभी का हृदय से आभार जताया।















