The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Saturday, February 7, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

ग्राम महली में शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, विद्यार्थियों की सुविधा हेतु शाला भवन एवं अतिरिक्त कक्ष का किया भूमिपूजन

The Fire News by The Fire News
July 1, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
ग्राम महली में शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, विद्यार्थियों की सुविधा हेतु शाला भवन एवं अतिरिक्त कक्ष का किया भूमिपूजन
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं की शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने एवं शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत आज ग्राम महली में पंडरिया विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सहभागिता की और नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर उनका स्वागत। इस दौरान उन्होंने बच्चों को गणवेश, पाठ्यपुस्तकें और सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरण कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

IMG 20250701 WA0024

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने छात्र-छात्राओं से अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए उन्हें जीवन में शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और उन्हें स्कूल आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। शिक्षा, ज्ञान, कौशल, और मूल्यों का विकास करती है, जो व्यक्ति को बेहतर जीवन जीने और समाज में सकारात्मक योगदान करने में मदद करती है। शिक्षा द्वारा हमें नैतिक मूल्यों, समाज सेवा की भावना, सामाजिक न्याय और समरसता के महत्व को समझने में मदद मिलती है। शिक्षित लोग समाज की समस्याओं के समाधान में योगदान करते हैं, सामाजिक बदलाव को प्रोत्साहित करते हैं, और समाज को एक नई दिशा देने में योगदान देते हैं। आप सभी इस देश की आने वाली युवा पीढ़ी हैं और आपके कंधो पर ही देश की प्रगति टिकी हुई है। आज आप सभी विद्यार्थी इस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करके अपने उज्ज्वल भविष्य की राह पर अग्रसर होंगे। यह नया सत्र आपको अपने लक्ष्यों और जीवन के उद्देश्यों को पूरा करने की एक सीढ़ी है जिसके माध्यम से आने वाले समय में आप सभी विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करके अपने गाँव,शहर, प्रदेश, नगर और माता-पिता एवं हम सभी का नाम रोशन करेंगे।

IMG 20250701 WA0025

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये जा रहें हैं। विगत डेढ़ वर्षों में प्रदेश में छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के साथ शिक्षा स्तर में सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। केद्र सरकार द्वारा नई एजुकेशन पॉलिसी को पूर्ण रूप से लागू करके शिक्षा को रोजगार के साथ जोड़ने के उद्देश्य से विद्यार्थियों को आवश्यक कौशल व ज्ञान के साथ युवाओं को बेहतर शिक्षा प्रदान कर उनका उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में सराहनीय कदम है। आज समग्र शिक्षा योजना के तहत स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही सुविधाओं का भी निरंतर विस्तार हो रहा है।

IMG 20250701 WA0023

पीएम श्री स्कूल के माध्यम से 211 स्कूलों को स्मार्ट क्लासरूम, लैब, और डिजिटल संसाधनों से अपग्रेड किया जा रहा है। बिलासपुर में 100 करोड़ रुपये की लागत से 13 एकड़ में एजुकेशन सिटी का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें आधुनिक शैक्षिक सुविधाएँ होंगी। स्कूलों में शिक्षकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्च्ति करने के लिए 5500 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जा रही है साथ ही 2600 से अधिक बीएड धारी शिक्षकों की बहाली और व्यापम के माध्यम से भी नई भर्तियाँ की जा रही है ताकि छात्र-छात्राओं को लाभ मिल रहा है। स्कूलों का उन्नयन, नए कक्ष एवं भवनों का निर्माण, बच्चों को मिड-डे मील के तहत पौष्टिक आहार छात्रवृत्ति, छात्राओं को स्कूल आने-जाने हेतु सायकल वितरण जैसे कई सराहनीय प्रयासों से आज छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्टार सुधरा है एवं सुविधाएँ सुदृढ़ हुईं हैं जिसका सीधा लाभ छात्र-छात्राओं को मिल रहा है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

परम पूजनीय गुरु माता मनीषा देवी का ग्राम अतरिया खुर्द में आगमन, सरपंच नरेश साहू को दिया आशीर्वाद

Next Post

विद्यार्थी अपने जीवन के लक्ष्यों को निर्धारित कर करें कड़ी मेहनत: डॉ. वीरेन्द्र साहू

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

वोट के लिए ‘छत्तीसगढ़ियावाद’, पर राजभाषा आयोग में 8 साल का ‘वनवास’; आखिर कब तक ठगी जाएगी छत्तीसगढ़ी? – माखन चंद्रवंशी

February 6, 2026
छत्तीसगढ़

सबसे कम उम्र के जनपद सदस्य रहे अमित अब भाजयुमो के महामंत्री

February 6, 2026
छत्तीसगढ़

कबीरधाम के माटी मं बने पारिवारिक फिल्म “मंगलसूत्र” 6 फरवरी ले कवर्धा के सब्बो टॉकीज मं रिलीज

February 5, 2026
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से बहुप्रतीक्षित रेंगाबोड़ (कुंडा) व्यपवर्तन योजना के लिए मिली 63.80 करोड़ रु. की स्वीकृति, 8 गाँव के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

February 4, 2026
छत्तीसगढ़

सीएपीएफ में चयन होकर देश की सेवा करना हर युवा के लिए गर्व की बात है- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

February 4, 2026
भाजयुमो जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलते ही उमंग पर युवाओं का भरोसा
छत्तीसगढ़

भाजयुमो जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलते ही उमंग पर युवाओं का भरोसा

February 3, 2026
Next Post

विद्यार्थी अपने जीवन के लक्ष्यों को निर्धारित कर करें कड़ी मेहनत: डॉ. वीरेन्द्र साहू

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!