The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Monday, February 9, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा की समीक्षा बैठक में सुतियापाट नहर विस्तारीकरण में आ रहे अवरोधों को जल्द दूर कर निर्माण पूरा करने के दिए दिशा निर्देश

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में विकास कार्यों की समीक्षा कर जन समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश।

The Fire News by The Fire News
April 22, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा की समीक्षा बैठक में सुतियापाट नहर विस्तारीकरण में आ रहे अवरोधों को जल्द दूर कर निर्माण पूरा करने के दिए दिशा निर्देश
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

आज जनपद पंचायत सहसपुर लोहरा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और लंबित शिकायतों और जनता द्वारा प्राप्त समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर क्षेत्र में पर्याप्त पेयजल एवं बिजली आपूर्ति के लिए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए विशेष रूप से अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए साथ ही विकास कार्यों को तय समय सीमा पर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में सभी जनपद सदस्य एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।IMG 20250422 WA0031 scaledबैठक में विधायक भावना बोहरा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत हुए सर्वे पर कार्य जल्द शुरू करने और हितग्राहियों की सूची जल्द तैयार करने, पात्र हितग्राहियों की क़िस्त की राशि जल्द प्रदाय करने तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मरम्मत एवं नवीन स्वीकृत सड़कों को जल्द पूर्ण करने की बात कही। जल आवर्धन योजना के तहत जल समस्या वाले ग्रामों में प्राथमिकता से पानी की व्यवस्था करने, जिन ग्रामों में पानी के लिए मोटर लगे है वहां बिजली विभाग से समन्वय कर जल्द बिजली कनेक्शन करने और कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की बात कही। लो वोल्टेज की समस्या का जल्द निराकरण करने स्कूल एवं सार्वजनिक स्थान के आसपास झुके हुए तारों को व्यवस्थित करने, सूतियापाट नहर विस्तारीकरण में हो रहे समस्याओं का त्वरित निराकरण तथा ग्रामीणों को भूमि अधिग्रहण की राशि जल्द देने, जर्जर स्कूलों को चिन्हांकित कर जल्द उसका जीर्णोद्धार एवं विद्यालयों में शौच्चालय,स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं तथा पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश वितरण की पूर्व में तैयारी रखने, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में नियमित रूप से सेनेटरी पैड एवं रिफिलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। इसके साथ ही समय समय पर खाद्य दुकानों, राशन दुकानों का निरीक्षण करने और पात्र हितग्राहियों के राशनकार्ड बनाने के तथा विभिन्न मूलभूत समस्याओं के निराकरण हेतु समय-समय पर शिविर लगाने की बात कही।  IMG 20250422 WA0035 scaledभावना बोहरा ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश में ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनने के बाद से शहरों से लेकर हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास व अधोसंरचना निर्माण के कार्य तेजी से हो रहें हैं ऐसे में समय-समय पर उन विकास कार्यों की समीक्षा अत्यंत ही आवश्यक है जिससे हम तय समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य कर सकें और जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। मैंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं की किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार का कोई समझौता या गड़बड़ी न हो इसका विशेष ध्यान रखें और जनता द्वारा की गई शिकायतों और समस्याओं का भी त्वरित निराकरण करने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। बैठक में सभी जनपद सदस्यों के सुझाव भी हमने सुनें और उसपर भी अमल करने की बात कही है ताकि हर क्षेत्र में विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से जनता को मिल सके।IMG 20250422 WA0034 scaledउन्होंने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल के लिए पर्याप्त जल और बिजली की आपूर्ति करने के लिए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए भी विशेष रूप से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं ताकि किसानों और आमजनों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त और स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, सौन्दर्यीकरण, नालियों की समय-समय पर सफाई, तालाबों के आस-पास स्वच्छता, विद्यार्थियों की सुविधा, विकास कार्यों और अधोसंरचना निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की और व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं को सुनिश्चित करने की बात कही है। जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना एवं केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाना और विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय पर पूरा करना ही हमारा प्राथमिक उद्देश्य है। IMG 20250422 WA0030 scaledभावना बोहरा ने आगे कहा कि ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार का उद्देश्य एवं लक्ष्य स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार को समाप्त कर विकास कार्यों को गति देना जिससे आम जनता को सुविधाओं और योजनाओं का लाभ मिल सके और उनकी उन्नति के साथ हमारे पंडरिया विधानसभा एवं प्रदेश की प्रगति भी सुनिश्चित हो सके। हमें पूरा विश्वास है कि सुशासन की सरकार में हम इन सभी विकास कार्यों एवं जनकल्याण के कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरा करेंगे। जबसे प्रदेश में ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनी है विकास कार्यों में तेजी आई है। जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है और अधोसंरचना निर्माण, व्यावसायिक गतिविधयों को बढ़ावा, किसानों और महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यालयों का उन्नयन और मूलभूत सुविधाओं का निरन्तर विस्तार सुनिश्चित हो रहा है जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है और आगे भी अपने प्रदेश,नगर,शहर और गाँव के विकास हेतु हमारे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

नकली शंकराचार्य पर रोकथाम के लिए कड़े कानून बनाए जाए : आदित्यवाहिनी।

Next Post

बाल विवाह मुक्त अभियान के जागरूकता रथ को कलेक्टर गोपाल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

सवर्ण एकता मंच कवर्धा ने यूजीसी जैसे काले कानून का विरोध से ईडब्लूएस व आरक्षण के विरुद्ध भरी हुंकार

February 8, 2026
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने ₹8.44 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया

February 8, 2026
छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत सोढ़ा में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, विधायक भावना बोहरा ने किया 35 प्रतिभाओं का सम्मान

February 7, 2026
छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत सोढ़ा में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, विधायक भावना बोहरा ने किया 35 प्रतिभाओं का सम्मान

February 7, 2026
छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के आदिवासी गांवों में गंभीर जल संकट, प्रशासन से समाधान की मांग

February 7, 2026
छत्तीसगढ़

वोट के लिए ‘छत्तीसगढ़ियावाद’, पर राजभाषा आयोग में 8 साल का ‘वनवास’; आखिर कब तक ठगी जाएगी छत्तीसगढ़ी? – माखन चंद्रवंशी

February 6, 2026
Next Post
बाल विवाह मुक्त अभियान के जागरूकता रथ को कलेक्टर गोपाल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

बाल विवाह मुक्त अभियान के जागरूकता रथ को कलेक्टर गोपाल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!