The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Monday, December 1, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने भोरमदेव क्षेत्र का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और विकास कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।

स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत भोरमदेव मंदिर परिसर और आस-पास के ऐतिहासिक स्थलों का होगा व्यापक विकास।

The Fire News by The Fire News
May 24, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष  नीलू शर्मा ने भोरमदेव क्षेत्र का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और विकास कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 24 मई 2025। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव की सरकार ने प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरात्तव,पर्यटन एवं जन आस्था के केन्द्र बाबा भोरमदेव मंदिर परिसर से लेकर पुरातत्व महत्व के स्थल मड़वा महल, छेरकी महल, रामचुवा से लेकर सरोदा जलाशय तक पर्यटन कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश योजना के तहत भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण,एतिहासिक मंदिरों के सरंरक्षण एवं संवर्धन और पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रूपए की मंजूरी दे दी है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पर्यटन, पुरात्तव विभाग एवं कबीरधाम जिला प्रशासन के साझा प्रयासों से पर्यटन विकास की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना भी तैयार कर ली गई है।

IMG 20250524 WA0025उपमुख्यमंत्रीं विजय शर्मा ने आज शनिवार को दिल्ली जाने से पहले सुबह छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष नीलू शर्मा एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों कलेक्टर एवं जनप्रतिनधियों के साथ छत्तीसगढ़ के एतिहासिक भोरमदेव मंदिर परिसर में बैठक लेकर स्वदेश योजना के तहत विकसित होने वाले भोरमेदव कॉरिडोर विकास कार्यों के संबंध में गहन समीक्षा की एवं ग्रामीण और जनप्रतिनधियों के साथ बैठक लेकर विचार-विमर्श भी किया। बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री शर्मा ने पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल एवं पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के संचालक एवं प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर सहित महोत्सव स्थल, प्राचीन सरोवर एवं अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण एवं बैठक में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक आचार्य ने स्वदेश योजना के तहत पर्यटन विकास के लिए विकसित होने वाले कार्यां को विस्तार ने जानकारी भी दी।IMG 20250524 WA0022उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों एंव जनप्रतिनधियों के साथ भोरमदेव मंदिर परिसर में जमीन पर बैठक में स्वदेश योजना के तहत कबीरधाम जिले में पर्यटन विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होने कहा कि स्वदेश योजना के पर्यटन विकास के मानचित्र में छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले को राष्ट्रीय पहचान मिलने वाली है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत भोरमदेव मंदिर सहित क्षेत्र के अन्य ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन और समग्र विकास के लिए 146 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी है। स्वदेश योजना के तहत भोरमदेव कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। जिससे भोरमदेव मंदिर सहित आसपास के मंदिर और पर्यटन क्षेत्र कनेक्ट होंगे। पर्यटन मंडल के अधिकारियों द्वारा प्रारंभ स्थल से लेकर अंतिम स्थल तक की विस्तृत कार्य योजना की जानकारी प्रस्तुत की गई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना की व्यापक कार्य योजना को शीघ्र क्रियान्वित करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि क्षेत्र का पर्यटन विकास तेज़ी से आगे बढ़ सके।IMG 20250524 WA0027बैठक में बताया गया बाबा भोरमदेव मंदिर के इतिहास में पहली बार एक हजार वर्षों में वाटर ट्रीटमेंट की ऐतिहासिक पहल की गई है। अब इस पुरातात्विक और धार्मिक धरोहर को नया जीवन देने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा ‘भोरमदेव कॉरिडोर’ विकसित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत मुख्य मंदिर परिसर समेत क्षेत्र के अनेक ऐतिहासिक स्थलों का समग्र विकास किया जाएगा। भारत दर्शन योजना के तहत मुख्य मंदिर का भव्य रूप से विकास किया जाएगा, जिसमें 6 शानदार प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इनमें नागद्वार, पार्क, संग्रहालय, और अन्य प्रमुख स्थानों पर विशेष द्वार स्थापित किए जाएंगे। पूरे मंदिर परिसर को एकीकृत स्वरूप देने के लिए परिधि दीवारों का संवर्धन किया जाएगा।IMG 20250524 WA0026भोरमदेव मंदिर, जो एक विशाल प्राकृतिक चट्टान पर स्थित है, उसके समीप एक अत्याधुनिक संग्रहालय का निर्माण प्रस्तावित है, जो वर्तमान संग्रहालय की तुलना में चार से पाँच गुना बड़ा होगा । इसके तहत गार्डन तक पहुँचने के लिए नई सीढ़ियों का निर्माण, बैठने के लिए पिलर हॉल, चिल्ड्रन पार्क, प्रसाद मंडप (रसोई सहित), अनुष्ठान भवन, यज्ञ स्थल एवं सार्वजनिक शौचालय, नागद्वार तक रैंप और सीढ़ियों की सुविधा, मुख्य प्रवेश द्वार और मेला ग्राउंड की ओर से पार्किंग सहित प्रवेश द्वार, श्रद्धालुओं के लिए हजारों जोड़ी जूते रखने की व्यवस्था की जाएगी। तालाब क्षेत्र को भी सौंदर्यीकरण कर विकसित किया जाएगा। चारों ओर एकसमान पत्थरों से बैठने की सुविधा, म्यूजिकल फाउंटेन, और कैचमेंट क्षेत्र का पानी संचित करने की व्यवस्था भी की जाएगी। परिसर में भंडारा भवन, कांवड़ियों के लिए डोम, सीढ़ियों पर छायायुक्त डोम, स्टेज और पार्किंग की व्यवस्था, अनेक स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य डॉ. बीरेन्द्र साहू,, प्रतिनिधि लोकचंद साहू, विजय पटेल, बोड़ला जनपद अध्यक्ष बालका रामकिंकर वर्मा, उपाध्यक्ष नंद श्रीवास, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेेशीराम धुर्वे, संतोष पटेल, रामकुमार भट्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, नितेश अग्रवाल, कलेक्टर गोपाल वर्मा, प्रबंध संचालक पर्यटन विभाग विवेक आचार्य वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल, पुरातत्व विभाग के सदस्य आदित्य श्रीवासतव सहित बोड़ला क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, नगर पालिका कवर्धा के पार्षदगण, जिला-जनपद पंचायत के सदस्यगण उपस्थित थे।IMG 20250524 WA0023मड़वा महल और छेरकी महल का संवर्धन।

स्वदेश दर्शन योजना में मड़वा महल और छेरकी महल का भी समग्र विकास किया जाएगा। दोनों स्थलों पर प्रवेश द्वार, बाउंड्री वॉल की साज-सज्जा, बोरवेल से पेयजल व्यवस्था, शेड निर्माण, बिजली एवं ड्रेनेज, और वृक्षारोपण की व्यवस्था की जाएगी । इसके अतिरिक्त, भोरमदेव से मड़वा महल और छेरकी महल तक की सड़कों का उन्नयन किया जाएगा। आसपास के तालाबों की सफाई, रामचुआ और सरोदा जलाशयों का विकास, तथा मंदिर परिसर में लाइटिंग और ऑडियो डिस्क्रिप्शन की व्यवस्था भी परियोजना का हिस्सा है। यह भव्य परियोजना न केवल धार्मिक आस्था के केंद्र को आधुनिक स्वरूप देगी, बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन, संस्कृति और स्थानीय रोजगार को भी नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएगी।IMG 20250524 WA0024धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक गौरव और पर्यटन का त्रिवेणी संगम बनेगा भोरमदेव।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि भोरमदेव, रामचुआ, मड़वा महल, छेरकी महल और सरोधा जैसे प्राचीन स्थलों का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व अत्यंत गहरा है। अब इन स्थलों को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होगी। उन्होंने बताया कि भोरमदेव मंदिर परिसर के विस्तार, उन्नयन और सौंदर्यीकरण के साथ-साथ मंदिर की प्राचीन संरचना को सुरक्षित और सशक्त बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्राम स्थल, विशेष रूप से कांवड़ यात्रियों के लिए ठहरने हेतु आधुनिक शेड का निर्माण किया जाएगा, जिनमें पेयजल, स्वच्छता, बैठने और विश्राम की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

तालाब, परिक्रमा मार्ग और हरियाली विस्तार होगा आकर्षण का केंद्र।

इस परियोजना के तहत मंदिर परिसर के तालाब का सौंदर्यीकरण, सफाई एवं किनारों का पुनर्निर्माण कर इसे एक सुंदर जल पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर के चारों ओर के खुले क्षेत्रों में हरियाली और आकर्षक लैंडस्केपिंग की जाएगी, जिससे वातावरण और भी दिव्य और शांति प्रदायक बनेगा। परिक्रमा पथ, पैदल मार्ग और बैठने की जगहों को भी सुव्यवस्थित किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर भ्रमण में सहजता और सौंदर्य का अनुभव हो।

स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा, युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस योजना के पूर्ण होने के बाद भोरमदेव क्षेत्र न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विकसित होगा, बल्कि यहां के स्थानीय व्यापार, हस्तशिल्प और पर्यटन से जुड़े युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इससे क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर भी संरक्षित रहेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह विकास कार्य केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह एक समग्र परिवर्तन की ओर कदम है, जिसमें पर्यटन, संस्कृति, रोजगार और विरासत संरक्षण के सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा।

परंपरा और आधुनिकता का संगम।

स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत यह परियोजना छत्तीसगढ़ के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण बनेगी कि कैसे परंपरा और आधुनिकता का संतुलन बनाकर सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए पर्यटन और विकास को बढ़ावा दिया जा सकता है। जल्द ही जब यह परियोजना साकार रूप लेगी, तो भोरमदेव क्षेत्र धार्मिक पर्यटन का एक भव्य केंद्र बनकर उभरेगा, जो देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए आस्था, शांति और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक होगा।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

कबीरधाम के लालपुर ग्राम में जिला स्तरीय होगा कार्यक्रम का आयोजन।

Next Post

जनसेवा के प्रतीक बने कैलाश चंद्रवंशी – बरसात में लोगों की परेशानी को समझते हुए तुरन्त कराया सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ।

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में हुई ‘‘कैरियर काऊंसलिंग‘‘
छत्तीसगढ़

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में हुई ‘‘कैरियर काऊंसलिंग‘‘

November 27, 2025
रामकृष्ण पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित युथ पार्लियामेंट
छत्तीसगढ़

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित युथ पार्लियामेंट

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

झारखंड में चितेरे फाउंडेशन का विस्तार: डायरेक्टर बलबीर विश्वकर्मा का तीन दिवसीय दौरा सफल

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

संविधान दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय पांडातराई में प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

भोरमदेव जंगल में 3 किमी भीतर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 80 लीटर शराब और 1040 किलो लाहन नष्ट

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

गश्त के दौरान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब व 120 किलो महुआ लाहन जप्त

November 25, 2025
Next Post
जनसेवा के प्रतीक बने कैलाश चंद्रवंशी – बरसात में लोगों की परेशानी को समझते हुए तुरन्त कराया सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ।

जनसेवा के प्रतीक बने कैलाश चंद्रवंशी – बरसात में लोगों की परेशानी को समझते हुए तुरन्त कराया सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ।

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!