The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Friday, July 4, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

पंडरिया और पांडातराई में कार्यकर्ता सम्मलेन में विधायक भावना बोहरा हुईं शामिल कहा ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनाने जनता है तैयार

पंडरिया और पांडातराई में कार्यकर्ता सम्मलेन में विधायक भावना बोहरा हुईं शामिल कहा ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनाने जनता है तैयार

The Fire News by The Fire News
February 4, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
पंडरिया और पांडातराई में कार्यकर्ता सम्मलेन में विधायक भावना बोहरा हुईं शामिल कहा ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनाने जनता है तैयार
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

11 फ़रवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार तेज हो चुके हैं। जगह-जगह चुनावी सभा हो रही है तो वहीं भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन के माध्यम से चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भर रहें हैं। आज नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई में भी भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

IMG 20250204 WA0028 IMG 20250204 WA0029 IMG 20250204 WA0030इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भाजपा के सुशासन और आप सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही पंडरिया एवं पांडातराई नगर का विकास संभव हो रहा है। आपकी कर्मठशीलता एवं सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन को मिल सके इसके लिए आपका परिश्रम ही भाजपा की ताकत है। विधानसभा फिर लोकसभा चुनाव में आप सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही हमने ऐतिहासिक जीत हासिल की और अब एक बार पुनः हमारे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए हमें भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन भाजपा सरकार बनाने के लिए नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करनी है। मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करती हूँ कि हम जनता के घरों तक पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों, नीतियों और जनहित की योजनाओं को उन तक पहुंचाए।

IMG 20250204 WA0027 IMG 20250204 WA0022भावना बोहरा ने आगे कहा कि पिछले एक वर्ष में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में हमने पंडरिया एवं पांडातराई नगर में विकास के अभूतपूर्व कार्यों को देखा है, उसे भी हमें जनता तक पहुंचाना है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास और जनहित के विषयों को लेकर प्राथमिकता से काम कर रही है। पंडरिया में क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग हरिनाला पुल और बाईपास का निर्माण कार्य प्रगति पर है साथ ही विभिन्न अधोसंरचना विकास के कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति मिली है। पांडातराई में भी बाईपास बनाने के साथ ही 12 करोड़ से अधिक अधोसंरचना विकास व जनता की मूलभूत सुविधाओं तथा शहर के सर्वंगीण विकास के लिए एक वर्ष में स्वीकृत हुए हैं। इनमें से बहुत से काम प्रगति पर है जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रतिवर्ष महिलाओं को 12000 रुपए की वार्षिक सहयता, आवास योजना से पक्के आवास, दो वर्ष का बकाया धान बोनस किसानों को मिला वहीं 3100/ क्विंटल की दर से धान की खरीदी आज हो रही है, भूमिहीन किसानों को प्रतिवर्ष 10000 रुपए की आर्थिक सहयता मिलेगी।

IMG 20250204 WA0031 IMG 20250204 WA0026 IMG 20250204 WA0025उन्होंने आगे कहा कि पंडरिया एवं पांडातराई में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से हजारों परिवारों को आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित लाभ मिल रहा है, महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 4 अतिरिक्त बसों का सञ्चालन 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम प्रारंभ करने जा रहें हैं, लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में हमारे क्षेत्र के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तयारी कर्केक अपने सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो हैं। कल भारतीय जनता पार्टी ने भी नगरीय निकाय के लिए अटल संकल्प पत्र जारी किया है। इस घोषणा पत्र में अधोसंरचना विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक सहयता,पीएम आवास योजना का विस्तार और अन्य जनकल्याण तथा विकास कार्यों को समाहित किया गया है। आप सभी के सुझावों को समाहित कर यह विश्वास पत्र जनता के कल्याण, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के अवसरों पर जोर देता है साथ ही हर नागरिक को बेहतर जीवन की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाने का संकल्प है।

IMG 20250204 WA0023 IMG 20250204 WA0024इस संकल्प पत्र में पीएम स्वनिधि योजना से हमारे स्ट्रीट वेंडर्स भाई-बहन जो ठेला-गुमटी, फल दुकान लगाकर अपनी आजीविका चलते हैं उन्हें 30,000 रुपए की वित्तीय सहायता देने का हमने संकल्प किया है।पंडरिया, पांडातराई और इंदौरी नगर में बनेगा नालंदा परिसर की तर्ज पर होगा लाइब्रेरी का निर्माण, महतारी वंदन योजना के स्वसहायता समूह की बहनों को मिलेगा 2.50 लाख तक का लोन, महिलाओं के लिए साफ़, सुरक्षित एवं सुविधाजनक शौचालय हेतु पिंक टॉयलेट का निर्माण और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 3 लाख अतिरिक्त पीएम आवास निर्माण जैसे कई जनहित और विकास कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया है जिसे हम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डबल इंजन भाजपा सरकार के नेतृत्व में अपने क्षेत्रों के तिगुनी विकास के लिए जरुर पूरा करेंगे। हमें पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी पंडरिया विधानसभा सहित प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेगी और प्रदेश में विकास की यह गति तीन गुनी रफ़्तार से होगा। आइये हम सभी संकल्प करें कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं घोषणाओं की जानकारी उनसे साझा करें और भाजपा की जीत का शंखनाद करें।

पंडरिया नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि कांग्रेस की नीति और रीति हमेशा से ही जनविरोधी रही है। विगत पांच वर्षों में आप सभी ने इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखा है कि किस प्रकार कांग्रेस ने जन अधिकारियों का हनन किया। पंडाडिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में भी आप सभी नगरवासियों ने अपने अधिकारों के लिए कई आंदोलन किये। पंडरिया नगर हो, पांडातराई हो, इंदौरी हो या पंडरिया विधानसभा का विकास हो आपने भाजपा को जिस प्रकार समर्थन दिया। एक बार पुनः वही अवसर आप सभी के समक्ष है। मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि नगरीय निकाय चुनाव में आप सभी भाजपा प्रत्याशियों को अपना समर्थन देकर 11 फरवरी को कमल निशान में बटन दबाएं और नगर पालिका पंडरिया, नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाए।

सम्मेलन में कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी , भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठजन, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध युवा प्रत्याशी मैदान में थानेश्वर दिलेश्वरी जायसवाल क्षेत्र क्रमांक 13 से जनपद सदस्य के लिए चुनावी मैदान में

Next Post

गन्ना विक्रेता किसानों के खाते में 10.09 करोड़ रुपए का भुगतान जारी।

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

6 जुलाई को पंडरिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 5 निःशुल्क बसों का शुभारम्भ एवं विकास कार्यों का लोकार्पण
छत्तीसगढ़

6 जुलाई को पंडरिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 5 निःशुल्क बसों का शुभारम्भ एवं विकास कार्यों का लोकार्पण

July 3, 2025
वन महोत्सव के अवसर पर  श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा के छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
छत्तीसगढ़

वन महोत्सव के अवसर पर श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा के छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

July 3, 2025
छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए अमरकंटक में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 11 जुलाई से 6 अगस्त तक निःशुल्क भोजन एवं ठहरने की सुविधा

July 2, 2025
शासन-प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग का शिक्षा के व्यवसाय को खुला संरक्षण
छत्तीसगढ़

शासन-प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग का शिक्षा के व्यवसाय को खुला संरक्षण

July 2, 2025
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधानसभा: कैलाश चंद्रवंशी ने मरका और कृतबांधा क्षेत्र में सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

July 2, 2025
छत्तीसगढ़

विद्यार्थी अपने जीवन के लक्ष्यों को निर्धारित कर करें कड़ी मेहनत: डॉ. वीरेन्द्र साहू

July 1, 2025
Next Post
गन्ना विक्रेता किसानों के खाते में 10.09 करोड़ रुपए का भुगतान जारी।

गन्ना विक्रेता किसानों के खाते में 10.09 करोड़ रुपए का भुगतान जारी।

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!